Kharsia

खरसिया ब्लड बैंक की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पिंग हैंड्स क्लब की टीम ने कलेक्टर कार्तिकेय गोयल से की मुलाकात
Kharsia, Raigarh

खरसिया ब्लड बैंक की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पिंग हैंड्स क्लब की टीम ने कलेक्टर कार्तिकेय गोयल से की मुलाकात

रायगढ़-खरसिया। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा निरंतर ही पूरे प्रदेश के अनेकों प्रकार के सामाजिक कार्य निस्वार्थ भाव से किए जा रहे है। हर महीने रायपुर, बिलासपुर, भिलाई में रक्तदान शिविर सरकारी अस्पतालों में लगाए जाते आ रहे है। इसी क्रम में खरसिया में ब्लड बैंक में स्टाफ की टेक्नीशियन की कमी एवं इमरजेंसी केस में 24 घंटे रक्त उपलब्ध न होने जैसी अनेक समस्याओं के निवारण हेतु आज हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ जिलाधीश कार्तिकेय गोयल से मुलाकात कर समस्याओं से उनको अवगत करवाया। इस मौके पर हेल्पिंग हैंड्स क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, रक्तदान प्रदेश संयोजक लोकेश गर्ग, राहुल डनसेना सहित अन्य मौजूद रहे। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक बंटी सोनी, संरक्षक मनोज गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले महीने की 20 तारीख को छत्तीसगढ़ ...
Raigarh News : शारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के फ्लाई ऐश और धूल डस्ट से परेशान ग्रामीण, उपसरपंच कुश पटेल के नेतृत्व में कंपनी प्रबंधन को सौंपा गया ज्ञापन
Kharsia, Raigarh

Raigarh News : शारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के फ्लाई ऐश और धूल डस्ट से परेशान ग्रामीण, उपसरपंच कुश पटेल के नेतृत्व में कंपनी प्रबंधन को सौंपा गया ज्ञापन

रायगढ़-खरसिया, 19 मार्च, 2025। खरसिया के ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के रामभांठा मोहल्ले के निवासियों ने ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा में स्थित शारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय नागरिकों ने उपसरपंच कुश पटेल के नेतृत्व में कंपनी प्रबंधन (एचआर अधिकारी सुनील प्रधान) को ज्ञापन सौंपकर फ्लाई ऐश और धूल डस्ट की गंभीर समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी से उड़ने वाली फ्लाई ऐश से सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और अन्य बीमारियां हो रही हैं। साथ ही, भारी वाहनों के निरंतर आवागमन से उड़ रही धूल से उनका जीवन और भी कठिन हो गया है। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उपसरपंच कुश पटेल ने इस मुद्दे को बेहद गंभीर बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या ...
हरदी (अड़भार) में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ
Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh

हरदी (अड़भार) में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

अड़भार, सक्ती। नगर पंचायत अड़भार हरदी में राठौर परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह पावन आयोजन 16 मार्च से 23 मार्च तक चलेगा, जिसमें कथावाचन का दायित्व प्रख्यात कथावाचक पंडित दीपक कृष्ण महाराज (ग्राम घघरा, खरसिया) द्वारा निभाया जा रहा है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश धारण किया। यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह यात्रा राठौर परिवार के कथा स्थल से शुरू होकर पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए, पवित्र जल भरकर वापस कथा स्थल में संपन्न हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर पुरोहित त्रिभुवन पांडेय और आचार्य चंचल महाराज द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कथा के शुभारंभ पर पंडित दीपक कृष्ण महार...
ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में ऐतिहासिक और भव्य होलिका दहन : गौतम चौक पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ आयोजन, पूरे गांव ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया होली का पर्व
Kharsia, Raigarh

ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में ऐतिहासिक और भव्य होलिका दहन : गौतम चौक पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ आयोजन, पूरे गांव ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया होली का पर्व

मांदर-झांझ की गूंज और डंडा नृत्य से संगीतमय हुआ दर्रामुड़ा आपसी भाईचारे, एकता और लोकसंस्कृति के अद्भुत संगम ने पर्व को बनाया अविस्मरणीय रायगढ़-खरसिया, 14 मार्च। खरसिया के ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां गौतम चौक पर पारंपरिक तरीके से होलिका दहन किया गया, जो इस वर्ष ऐतिहासिक और यादगार बना। इस कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, विशेष रूप से गांव की महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की। सरपंच, उपसरपंच, पंचों, वरिष्ठजनों, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। खरसिया के ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में इस वर्ष का होलिका दहन एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन बना, जिसे गांव के सरपंच, उपसरपंच, पंच...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्काई टीएमटी ने विशिष्ट महिलाओं को किया सम्मानित
Kharsia, Raigarh

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्काई टीएमटी ने विशिष्ट महिलाओं को किया सम्मानित

खरसिया: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्काई टीएमटी ने उन प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, समाज में उनके प्रभाव और उनकी असाधारण उपलब्धियों को सम्मानित करना था। इस विशेष समारोह में व्यापार, प्रशासन, खेल, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल उनकी उपलब्धियों की सराहना करने का अवसर था, बल्कि यह संदेश भी देता है कि महिलाओं को समान अवसर मिलने चाहिए ताकि वे अपने सपनों को साकार कर समाज के विकास में योगदान दे सकें। सम्मानित हस्तियाँ आईपीएस अधिकारी - सुश्री अंकिता शर्मा आईएएस अधिकारी - रैना जमील (सहायक निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य) एसडीएम - सुश्री प्रियंका वर्मा चिकित्सा विशेषज्ञ / डॉ. प्रेमा षडंग...
ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के सरपंच, उपसरपंच व पंचों ने दी होली की शुभकामनाएं, नशामुक्त होली मनाने की अपील
Kharsia, Raigarh

ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के सरपंच, उपसरपंच व पंचों ने दी होली की शुभकामनाएं, नशामुक्त होली मनाने की अपील

खरसिया। होली के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के सरपंच सुरेश कुमार राठिया, उपसरपंच कुश कुमार पटेल व पंचों ने समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि बुराइयों को जलाकर अच्छाई को अपनाने का पर्व है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करता है और हमें पुराने मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। सरपंच सुरेश कुमार राठिया, उपसरपंच कुश कुमार पटेल व पंचों ने विशेष रूप से युवाओं और बुजुर्गों से अपील की कि नशे से दूर रहें और अपने परिवार, समाज और देश की उन्नति में योगदान दें। उन्होंने कहा कि होली का उत्सव उमंग और उल्लास से मनाएं, लेकिन मर्यादा और जिम्मेदारी का भी ध्यान रखें। उन्होंने कामना की कि होली की अग्नि में ग्रामवासियों के सभी दुख-दर्द और परेशानियां ...
खरसिया में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
Kharsia, Raigarh

खरसिया में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए सख्त निर्देश नगरवासियों से सौहार्द्रपूर्ण और सुरक्षित होली मनाने की अपील खरसिया। खरसिया में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नगर के रेस्ट हाउस में संपन्न हुई, जिसमें प्रशिक्षु IPS हर्षित मेहर, एसडीओपी प्रभात पटेल, चौकी प्रभारी संजय नाग, नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल, सीएमओ विक्रण भगत, नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष बंटी सोनी, जनपद उपाध्यक्ष डॉक्टर हितेश गवेल सहित नगर के गणमान्य नागरिक, पार्षदगण, कोटवार, जनप्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक में एसडीओपी प्रभात पटेल ने स्पष्ट किया कि पुलिस की पेट्रोलिंग टीम नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय रहेगी। किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी या अवैध असामाजिक गतिविधियो...
ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में कुश पटेल चुने गए निर्विरोध उपसरपंच, समर्थकों ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर मनाया जश्न
Kharsia, Raigarh

ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में कुश पटेल चुने गए निर्विरोध उपसरपंच, समर्थकों ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

खरसिया। खरसिया के ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में उपसरपंच पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड क्रमांक 08 के पंच कुश पटेल को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। पंचायत के कुल 15 पंचों और सरपंच ने एकमत होकर उनका समर्थन किया, जिससे उनकी जीत तय हो गई। कुश पटेल के निर्विरोध चुने जाने के बाद ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल देखा गया। ग्राम पंचायत के युवा और ऊर्जावान पंच कुश पटेल को निर्विरोध उपसरपंच चुने जाने की खुशी में समर्थकों ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। समर्थकों और ग्रामवासियों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया और बधाई दी। चुनाव के दौरान कई नाम चर्चा में थे, लेकिन अंत में सर्वसम्मति से कुश पटेल को इस पद के लिए चुना गया। कुश पटेल ने उपसरपंच बनने के बाद अपने सभी समर्थकों, सरपंच और पंचों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के विकास के लिए वे पूरी ईमानदारी और स...
जिले का एक ऐसा शिक्षक जो, सुपर थर्टी की तर्ज पर करते हैं काम
Kharsia, Raigarh

जिले का एक ऐसा शिक्षक जो, सुपर थर्टी की तर्ज पर करते हैं काम

रायगढ़। वैसे तो गरीबों को कोचिंग देकर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उनकी राह आसान करने के नाम पर सुपर थर्टी के आनंद कुमार का नाम है लेकिन जिले में एक ऐसा शिक्षक भी है, जो इसी तर्ज पर काम करके गरीबों को निशुल्क कोचिंग देकर नवोदय या अन्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करता है। टिकेश्वर पटेल जिस तरह सुपर थर्टी के जरिए आनंद कुमार गरीब और जरूरतमंद छात्रों को इंजीनियर बनाने में मदद करते हैं। रायगढ़ जिले की टिकेश्वर पटेल ने गरीब तथा होनहार जरूरतमंद छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा जैसे नवोदय विद्यालय सैनिक स्कूल एकलव्य स्कूल जवाहर उत्कर्ष जैसे परीक्षाओं में चयन कराने से कोई कसर नहीं छोड़ते। पिछले 15 वर्षों में 93 बच्चों को नवोदय में 56 छात्र-छात्राओं को एकलव्य में 13 छात्र छात्राओं को सैनिक स्कूल में 9 छात्रों को जवाहर उत्कर्ष में चयन हो चुका है। सत्र 2023-24 में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा...
खरसिया : सड़क पर उड़ती फ्लाई ऐश बनी खतरा, शारडा एनर्जी कंपनी के भारी वाहन जिम्मेदार!
Kharsia, Raigarh

खरसिया : सड़क पर उड़ती फ्लाई ऐश बनी खतरा, शारडा एनर्जी कंपनी के भारी वाहन जिम्मेदार!

रायगढ़। खरसिया के ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा में स्थित शारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी से फ्लाई ऐश लेकर निकलने वाले भारी वाहनों की लापरवाही ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जानकारी के मुताबिक, वाहनों की तेज रफ्तार और ब्रेकर्स पर बिना गति कम किए गुजरने के कारण फ्लाई ऐश सड़क पर गिर रही है। तेज हवा चलने से यह फ्लाई ऐश उड़कर लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रही है। स्थानीय निवासियों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और धूल भरे माहौल का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गिरी फ्लाई ऐश से वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शारडा एनर्जी कंपनी पर सख्त कार्रवाई की जाए और फ्लाई ऐश परिवहन के नियमों का कड़ाई...