बरगढ़ खोला में 18 घंटे से बिजली गुल : बर्रा फीडर से जुड़े 28 गांव अंधेरे में डूबे, प्री-मेंटेनेंस की हकीकत उजागर, पानी से लेकर पढ़ाई तक प्रभावित, विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जवाबदेही की उठी मांग
खरसिया, 22 मई 2025। बरगढ़ खोला क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। बर्रा फीडर से जुड़े 28 गांवों में मंगलवार शाम 5 बजे से बिजली गुल है। तेज हवा और मौसम की मामूली खराबी के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई, और अब तक बहाल नहीं हो सकी है। इस 18 घंटे के लंबे ब्लैकआउट ने विभाग के ‘प्री-मेंटेनेंस’ के दावों की सच्चाई उजागर कर दी है। रातभर अंधेरे में तड़पते रहे ग्रामीण अब बेहद आक्रोशित हैं। बिजली न होने से न सिर्फ पीने के पानी की व्यवस्था प्रभावित हुई है, बल्कि छात्रों की पढ़ाई, छोटे दुकानदारों का व्यवसाय और सामान्य जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।
हैरानी की बात यह है कि जब ग्रामीण विभाग से संपर्क करते हैं, तो जवाब मिलता है – “ब्रेकडाउन हो गया है, कब ठीक होगा, नहीं कह सकते।” ग्रामीणों का कहना है कि बरगढ़ खोला क्षेत्र में यह कोई नई बात नहीं है। साल भर...










