Kharsia

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने शहीद दिनेश पटेल की जयंती पर शांति बगिया में दी श्रद्धांजलि
Kharsia, Raigarh

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने शहीद दिनेश पटेल की जयंती पर शांति बगिया में दी श्रद्धांजलि

खरसिया, 10 अगस्त। आज रविवार को खरसिया विधायक उमेश पटेल ने अपने बड़े भाई, शहीद दिनेश पटेल की जयंती के अवसर पर गृह ग्राम नंदेली में स्थित शांति बगिया समाधी स्थल पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक ने अपने भाई के बलिदान और उनकी स्मृतियों को याद करते हुए नमन किया। यह पल न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे समुदाय के लिए भावुक और गर्व का क्षण था, क्योंकि शहीद दिनेश पटेल की यादें आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। ...
शहीद दिनेश पटेल की जयंती पर वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि
Kharsia, Raigarh

शहीद दिनेश पटेल की जयंती पर वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि

खरसिया। शहीद नंदकुमार पटेल के बड़े पुत्र, पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के बड़े भाई शहीद दिनेश पटेल की जयंती के अवसर पर आज रविवार, 10 अगस्त को कांग्रेसजनों ने वृक्षारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वार्ड नंबर 6 के स्कूल परिसर में पार्षद विनोद लाल राठौर और उनके साथियों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर सभी ने शहीद दिनेश पटेल के संघर्ष और बलिदान को याद किया। गौरतलब है कि पूर्व नगर सरकार के कार्यकाल में 10 अगस्त को हर साल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज भी पौधारोपण कर उनकी स्मृति को जीवंत रखा गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ...
प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना लगभग बंद करना गरीबों के खिलाफ भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है – उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना लगभग बंद करना गरीबों के खिलाफ भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है – उमेश पटेल

बिजली बिल बढ़ाना फिर बिल हाफ योजना लगभग बंद करना आमजन पर है दोहरा झटका नंदेली, 05 अगस्त 2025/ खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल को बढ़ाना और बिजली बिल हाफ योजना को लगभग बंद करना आम जनता पर अत्याचार है। विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार में लागू की गई बिजली बिल हाफ योजना को समाप्त कर दिया है। एक अगस्त से यह योजना बंद कर दी गई है जिससे प्रदेश के आमजनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। भाजपा सरकार ने डेढ़ साल में बिजली की दरों में प्रति यूनिट अस्सी पैसे से अधिक बिजली के बिल में वृद्धि कर दिया है और अब पूर्व सरकार द्वारा जनहित हेतु लागू किया गया बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर दिया है जिससे पहले ही महंगाई से जूझ रहे उपभोक्ताओं पर बोझ और बढ़ा दिया है। विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि बिजली बिल हाफ योजना के तहत पूर्व में 400 यू...
खरसिया में आवारा पशुओं पर लगेगी रोक, नगर पालिका ने गौ सेवकों के साथ मिलकर बनाई योजना
Kharsia, Raigarh

खरसिया में आवारा पशुओं पर लगेगी रोक, नगर पालिका ने गौ सेवकों के साथ मिलकर बनाई योजना

खरसिया न्यूज़/ मंगलवार दिनांक 05.08.2025 - नगर पालिका परिषद खरसिया क्षेत्रान्तर्गत आवारा पशुओं को सुरक्षित रखने और गौ पालको से अपील का निर्णय लिया गया है।यह कदम शहर में आवारा पशुओं की समस्या को हल करनेऔर सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।नगर पालिका खरसिया के द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ कर एक सुरक्षित स्थान (अस्थायी गौठान, वसुन्धरा राजे सिंधिया उद्यान) पर रखा जा रहा है,एवं नगर के गौ पालको को अपने पशुओं को खुला न छोड़ने की अपील की गई है। नगर के सड़को पर आवारा पशुओं की वजह से अक्सर दुर्घटनाए होती है और यातायात बाधित होता है। नगर पालिका की पहलनगर पालिका परिषद खरसिया ने आवारा पशुओं को पकड़ कर अस्थायी गौठान स्थल में रखने का फैसला किया है,जिसमे  गौ सेवको के साथ मिलकर नगर पालिका के कर्मचारियों का भी ड्यूटी लगाई गई है। गौ पालकों से अपीलमुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रव...
ग्राम बरगढ़ के श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में विधायक उमेश पटेल ने की शिव आराधना, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
Kharsia, Raigarh

ग्राम बरगढ़ के श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में विधायक उमेश पटेल ने की शिव आराधना, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

खरसिया। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ग्राम बरगढ़ स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का दर्शन कर विधिवत जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उन्होंने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव का पूजन कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने भी भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना उपरांत विधायक उमेश पटेल ने श्रावण मास के सोमवार की सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पावन मास हमें भक्ति, संयम और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से आत्मीयता से मुलाकात की और शिवभक्ति में एकता व सद्भाव की भावना को बनाए रखने का आह्वान किया। मंदिर परिसर में इस दौरान आध्यात्मिक...
दर्रामुड़ा से कोसमनारा बाबा धाम तक निकली कांवड़ यात्रा — शिवभक्ति, सेवा और सामाजिक सहभागिता का बना अनुपम संगम
Kharsia, Raigarh

दर्रामुड़ा से कोसमनारा बाबा धाम तक निकली कांवड़ यात्रा — शिवभक्ति, सेवा और सामाजिक सहभागिता का बना अनुपम संगम

रायगढ़, 4 अगस्त। सावन मास की आध्यात्मिक ऊर्जा और शिवभक्ति की अपार श्रद्धा को समर्पित ग्राम दर्रामुड़ा से कोसमनारा बाबा धाम तक की कांवड़ यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धालुओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों की एकजुटता का प्रतीक बनकर सामने आई। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और सहयोग की भावना से सजी एक जीवंत यात्रा थी, जिसमें गांव-गांव की आस्था, युवाओं का उत्साह और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता ने भव्यता का रंग भर दिया। 03 अगस्त, रविवार की रात दर्रामुड़ा स्थित मांड नदी के पवित्र तट से विधिवत मंत्रोच्चार, पूजन और पवित्र जल भरने के साथ कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। जैसे ही भक्तों ने कांवड़ उठाई, पूरे वातावरण में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष गूंज उठे। डीजे साउंड पर गूंजते भक्तिमय गीतों और शिवभजनों के बीच शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नृत्य करते, शिवनाम गाते युवा श्रद्धाल...
विकास कार्यों को धरातल पर देखने पहुंचे विधायक उमेश पटेल, जामपाली में निर्माणाधीन शेड का किया निरीक्षण
Kharsia, Raigarh

विकास कार्यों को धरातल पर देखने पहुंचे विधायक उमेश पटेल, जामपाली में निर्माणाधीन शेड का किया निरीक्षण

खरसिया, 3 अगस्त 2025 – खरसिया विधायक उमेश पटेल आज विकासखंड पुसौर के ग्राम जामपाली पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत छज्जा युक्त शेड निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री पटेल ने निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों से काम की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि यह संरचना आने वाले वर्षों तक ग्रामवासियों के लिए उपयोगी सिद्ध हो। गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया। बातचीत के दौरान लोगों ने स्थानीय जरूरतों से भी उन्हें अवगत कराया, जिस पर श्री पटेल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, "गांवों की जरूरतों को प्राथमिकता देना ही असली जनसेवा है। हमारा प्रयास है कि हर गांव में मूलभूत सुविधाएं सु...
विधायक उमेश पटेल ने लिया रथ यात्रा में हिस्सा, प्रभु श्रीजगन्नाथ का लिया आशीर्वाद
Kharsia, Raigarh

विधायक उमेश पटेल ने लिया रथ यात्रा में हिस्सा, प्रभु श्रीजगन्नाथ का लिया आशीर्वाद

खरसिया, 3 अगस्त। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जामपाली (विकासखंड पुसौर) में आज धर्म और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला, जहां भव्य रथ यात्रा के आयोजन में शामिल होकर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने प्रभु श्रीजगन्नाथ स्वामी जी का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। रथ यात्रा के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भजन, कीर्तन और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। विधायक उमेश पटेल ने भी इस आयोजन में सहभागी बनकर ग्रामवासियों के साथ भक्ति भाव से जुड़ते हुए इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराएं मजबूत होती हैं। श्री पटेल ने ग्रामवासियों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। ...
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी गायों को टक्कर, 2 की मौत – 1 घायल, गौसेवा संगठन ने किया चक्काजाम
Kharsia, Raigarh

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी गायों को टक्कर, 2 की मौत – 1 घायल, गौसेवा संगठन ने किया चक्काजाम

खरसिया, 03 अगस्त। खरसिया-रायगढ़ रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर (भेलवाडीह) के पास देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने सड़क पर चल रही गायों को कुचल दिया, जिसमें दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से आक्रोशित गौसेवा संगठन ने रात से ही चक्काजाम कर दिया है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। संगठन की मांग है कि जब तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी और मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक चक्काजाम जारी रहेगा। प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।अधिक जानकारी के लिए बने रहें, खबर अपडेट की जा रही है। ...
ग्राम पंचायत औरदा में नशा मुक्ति के लिए एकजुट हुआ गांव, सामूहिक रैली के जरिए फैलाई जागरूकता
Kharsia, Raigarh

ग्राम पंचायत औरदा में नशा मुक्ति के लिए एकजुट हुआ गांव, सामूहिक रैली के जरिए फैलाई जागरूकता

खरसिया: ग्राम पंचायत औरदा में नशे की बढ़ती समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए एक सराहनीय पहल की गई। गांव में नशे के कारोबार और इसके सेवन पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक विशाल सामूहिक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में गांव के हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें जनपद पंचायत सदस्य खरसिया (बीडीसी), सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और आम जनता शामिल थे। रैली का मुख्य उद्देश्य गांव में फैल रहे गांजा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन और बिक्री को रोकना था। ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ नारे लगाए और गांव की गलियों में रैली निकालकर लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। रैली में शामिल महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि युवा पीढ़ी...