
रायगढ़। रायगढ़ जिले के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय डीजे राजेश कुनकुनी ने एक बार फिर अपनी संगठन क्षमता और भक्ति भावना का परिचय देते हुए तीसरे वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा का सफल आयोजन किया। 27 जुलाई 2025 की रात 8 बजे ग्राम कुनकुनी से प्रारंभ हुई इस पावन पदयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जल लेकर निकली यह यात्रा “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ बरगढ़ स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर तक पहुँची, जहाँ 28 जुलाई की सुबह 5 बजे भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित किया गया।
इस पूरे आयोजन में डीजे राजेश कुनकुनी का नेतृत्व हर मोर्चे पर देखने लायक रहा। आयोजन को विशेष बनाने के लिए उन्होंने बेहतर प्लानिंग, व्यवस्थापन और अनुशासित संचालन की मिसाल पेश की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और व्यवस्था में राजेश और उनकी युवा टीम पूरी निष्ठा से डटी रही। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस यात्रा में आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
कांवड़ यात्रा की खास बात रही डीजे राजेश कुनकुनी का सुपरहिट साउंड सिस्टम और एडवांस लाइटिंग सेटअप, जिसने यात्रा को उत्सव का रूप दे दिया। पूरे मार्ग पर भक्ति संगीत, आकर्षक लाइटिंग और प्रभावशाली डीजे बीट्स ने शिवभक्तों को जोश और श्रद्धा से भर दिया। यात्रा के हर पड़ाव पर “जय भोलेनाथ” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। रातभर की यह पदयात्रा भक्तिमय माहौल और आध्यात्मिक ऊर्जा का सजीव उदाहरण बनी।
इस आयोजन को सफल बनाने में लव LIGHT, करन LIGHT, किशन यादव, शिव डनसेना, धरम साहू, कृष्णा केवट, बजरंग निषाद, राज सिदार, हनीश निषाद, संजय गबेल, राजू साहू, कन्हैया यादव, संतोष राठिया, सरोज यादव, पंचराम बर्मन, संदीप राठिया, यश जायसवाल, विजय चौहान, टिकेश्वर साहू, यांशु साहू, भोजराम, त्रिलोचन यादव, छबि पटेल, कमल दास, गीता लाल पटेल, पिंटू, चेतन सहित युवा साथियों की अहम भूमिका रही।
हर हर महादेव! बोल बम! जय भोलेनाथ!
Watch Video..

