Kharsia

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के पोखराज डनसेना बने जिला सोशल मीडिया प्रभारी
Kharsia, Raigarh

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के पोखराज डनसेना बने जिला सोशल मीडिया प्रभारी

रायगढ़। आगामी संगठनात्मक चुनौतियों और सोशल मीडिया के रणक्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा को धार देने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा दांव खेल दिया है। अपनी आक्रामक कार्यशैली और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही पोखराज डनसेना को रायगढ़ जिले (ग्रामीण) का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पोखराज डनसेना की यह नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू द्वारा की गई है। इस नियुक्ति के बाद से ही जिले के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि पोखराज की सक्रियता से सोशल मीडिया पर कांग्रेस का पक्ष और भी मजबूती से गूंजेगा। गौरतलब है कि पोखराज डनसेना पूर्व शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल के बेहद करीबी और विश्वसनीय माने जाते है...
बजट सत्र में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को आड़े हाथों लिया
Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh, Raipur

बजट सत्र में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को आड़े हाथों लिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव में सरकार को जमकर घेरा रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में खरसिया विधायक उमेश पटेल ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव में प्रथम वक्ता के रूप में सरकार के प्रति प्रखर होकर अपनी बात रखी। विधायक पटेल ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में कुल 106 बिंदु हैं, जिसमें शुरुआती दस बिंदु तो अन्य चीजों के लिए हैं, लेकिन 11वें से 28 वें तक खेती-किसानी, मत्स्य पालन और सिंचाई के बारे में बात कही गई है। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि इस सरकार का किसानों के प्रति जो व्यवहार है, उसके बाद भी यह सरकार राज्यपाल से किसानों के बारे में बुलवा रही है। जबकि सच्चाई यह है कि छत्तीसगढ़ का किसान पहली बार धान खरीदी जैसे गंभीर विषय हों या खाद-बीज का विषय हो, इतना प्रताड़ित हुआ है। पहली बार छत्तीसगढ़ का किसान पंजीकरण के बावजूद भी अपना धान नहीं बेच पाया है। यह...
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण ने प्रवक्ता व सोशल मीडिया पदाधिकारियों के नामों की भेजी अनुशंसा
Kharsia, Raigarh

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण ने प्रवक्ता व सोशल मीडिया पदाधिकारियों के नामों की भेजी अनुशंसा

रायगढ़ :- 26 फरवरी। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह-प्रभारी पदों के लिए नामों की अनुशंसा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज को प्रेषित पत्र में बताया है कि पार्टी की विचारधारा को मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि चयन में कार्यकर्ताओं की योग्यता, सक्रियता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को प्राथमिकता दी गई है। अनुशंसित नामों के अनुसार तारेन डनसेना को जिला प्रवक्ता, पोखराज डनसेना को सोशल मीडिया प्रभारी तथा टेकराम साहू को सोशल मीडिया सह-प्रभारी पद के लिए प्रस्तावित किया गया है। जिल...
एनएसयूआई रायगढ़ का आह्वान : होली के बाद प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन
Kharsia, Raigarh

एनएसयूआई रायगढ़ का आह्वान : होली के बाद प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन

रायगढ़। जिले में एनएसयूआई के कार्यक्रमों को लगातार बंद करवाए जाने और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर किए जा रहे हनन के विरोध में एनएसयूआई रायगढ़ जिला इकाई ने बड़ा फैसला लिया है। संगठन ने होली के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। आंदोलन की पृष्ठभूमिपिछले कुछ दिनों में रायगढ़ में एनएसयूआई के दो प्रमुख कार्यक्रमों - नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित फेयरवेल पार्टी और डिग्री कॉलेज में आयोजित फ्री होली (प्री-होली) कार्यक्रम - को प्रशासन द्वारा दबाव पूर्वक बंद करवा दिया गया। जबकि अन्य छात्र संगठनों को बिना किसी बाधा के अपने कार्यक्रम आयोजित करने की छूट दी गई। यह स्पष्ट रूप से भाजपा के दबाव में की गई पक्षपातपूर्ण कार्रवाई है। आंदोलन का उद्देश्ययह आंदोलन निम्नलिखित मांगों को लेकर होगा:1. छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की जाए।2. सभी छात्...
उमेश पटेल के करीबी किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी
Kharsia, Raigarh

उमेश पटेल के करीबी किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी

अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने सौंपी कोषाध्यक्ष की कमान रायगढ़, 25 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने संगठन का विस्तार करते हुए जिले की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस नई टीम में युवा नेतृत्व और अनुभव का तालमेल बिठाते हुए किरण पण्डा को जिला कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। किरण पण्डा की इस नियुक्ति को लेकर सांगठनिक गलियारों में यह चर्चा आम है कि उन्हें कांग्रेस के कद्दावर नेता, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। उमेश पटेल के बेहद करीबी होने के साथ-साथ उन्हें जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के सबसे विश्वसनीय सहयोगियों में गिना जाता है। यही वजह है कि अध्यक्ष नेगी ने अपनी नई टीम में संगठन के सबसे भरोसेमंद चेहरे किरण पण्डा पर दा...
खरसिया में प्यासी फसलों के लिए फूटा आक्रोश : तहसील गेट पर कांग्रेसियों और किसानों का ‘हल्ला बोल’, नहरों में पानी छोड़ने प्रशासन को 7 दिन का डेडलाइन!
Kharsia, Raigarh

खरसिया में प्यासी फसलों के लिए फूटा आक्रोश : तहसील गेट पर कांग्रेसियों और किसानों का ‘हल्ला बोल’, नहरों में पानी छोड़ने प्रशासन को 7 दिन का डेडलाइन!

विधायक उमेश पटेल के मार्गदर्शन में मदनपुर से तहसील तक गूंजी हुंकार; एसडीएम की गैर-मौजूदगी में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन खरसिया। जब प्यासी फसलें और सूखते हलक सड़क पर उतर आएं, तो प्रशासन की चुप्पी खतरनाक हो जाती है। सोमवार को खरसिया में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। विधायक उमेश पटेल के मार्गदर्शन और निर्देश पर मदनपुर कांग्रेस कार्यालय से जन-आक्रोश की एक लहर निकली, जिसमें करीब 250 कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्र के किसान पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय जा धमके। मुद्दा था— दम तोड़ती रबी की फसलें और पाताल में जाता वाटर लेवल। बंद गेट पर हुई नोकझोंकतहसील कार्यालय पहुँचते ही पुलिसिया पहरे और बंद गेट ने प्रदर्शनकारियों के गुस्से में घी डालने का काम किया। चिलचिलाती धूप में गेट के बाहर ही 'हल्ला बोल' शुरू हो गया। 'नहरों में पानी छोड़ना होगा, तानाशाही नहीं चलेगी' जैसे नारों से पूरा परिसर दहल उठा। कां...
महाशिवरात्रि पर्व और विकास अग्रवाल के जन्मदिवस पर स्काई टीएमटी की सेवा पहल, स्टेशन चौक में विशाल भंडारा का आयोजन
Kharsia, Raigarh

महाशिवरात्रि पर्व और विकास अग्रवाल के जन्मदिवस पर स्काई टीएमटी की सेवा पहल, स्टेशन चौक में विशाल भंडारा का आयोजन

खरसिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खरसिया के हृदय स्थल स्टेशन चौक में स्काई टीएमटी द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्काई टीएमटी के डायरेक्टर विकास अग्रवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्काई प्लांट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार सुबह से ही आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक निरंतर जारी रही। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जिसकी स्थानीय नागरिकों ने मुक्त कंठ से सराहना की। नगरवासियों ने इस आयोजन को सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का एक सुंदर प्रतीक बताया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में स्काई प्लांट के कर्मचारियों और स्थानीय सहयोगियों ने अपनी सक्रिय ...
स्काई टीएमटी के डायरेक्टर विकास अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Kharsia, Raigarh

स्काई टीएमटी के डायरेक्टर विकास अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रायगढ़। स्काई टीएमटी प्लांट परिसर में कंपनी के निदेशक श्री विकास अग्रवाल का जन्मदिन अत्यंत उत्साह, गरिमामय और आतीम्य वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनों ने  विकास अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और स्काई टीएमटी की प्रगति में उनके अमूल्य योगदान की जमकर सराहना की। कर्मचारियों ने उन्हें एक प्रेरणादायक मार्गदर्शक बताया। जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्लांट परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के समस्त स्टाफ, श्रमिकों और आगंतुक अतिथियों ने बड़े ही प्रेम भाव से प्रसाद ग्रहण किया। सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्...
सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन
Kharsia, Raigarh

सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन

सेंद्रीपाली। ग्राम सेंद्रीपाली के मिलन चौक में 14 फरवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर स्काई टीएमटी के डायरेक्टर श्री विकास अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. टेकलाल पटेल, डॉ. प्रभु नारायण (एमबीबीएस, एएफआईएच) स्काई एलॉयज के ओएचसी स्टाफ तथा सीएचसी बिंजकोट के डॉ. अरविंद डानसेना उपस्थित रहे। चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 217 मरीजों ने नियमित स्वास्थ्य जांच कराई एवं दवा वितरण का लाभ उठाया। शिविर के दौरान मरीजों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल ...
स्काई एलॉयज की सराहनीय पहल : सेंद्रीपाली में 14 फरवरी को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों द्वारा होगा इलाज
Kharsia, Raigarh

स्काई एलॉयज की सराहनीय पहल : सेंद्रीपाली में 14 फरवरी को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों द्वारा होगा इलाज

खरसिया। औद्योगिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभाते हुए रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम टेमटेमा में संचालित स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड द्वारा एक महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी कदम उठाया गया है। कारखाना प्रबंधन आगामी 14 फरवरी को ग्राम सेंद्रीपाली के मिलन चौक में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन करने जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और जरूरतमंदों को विशेषज्ञों की सलाह उपलब्ध कराना है। इस स्वास्थ्य शिविर की सबसे खास बात यह है कि इसमें अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएं देगी। कारखाना प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिविर में नाक, कान एवं गला विशेषज्ञ डॉ. टेकलाल पटेल तथा डॉ. प्रभु नारायण प्रधान (MBBS, FIH) मरीजों का परीक्षण करेंगे। इसके साथ ही सा...