खरसिया के ठुसेकेला ग्राम पंचायत में विकास का नया मॉडल, बीच सड़क को खोद कर बना दिया नाली

खरसिया। खरसिया के ग्राम पंचायत ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में ग्राम पंचायत के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा पिछले तीन साल से विकास के नए मॉडल को प्रदर्शित किया जा रहा है, दरअसल तीन साल पहले बरसात के दरमियान राजीवनगर में पानी भर गया आनन फानन में पानी निकासी की व्यवस्था के लिए सड़क को बीच से खोद दिया गया और बीचों बीच नाली बना दी गई, पर वह नाली आज तीन साल बाद भी खरसिया में विकास का नया मॉडल बनी हुई है, बीच सड़क पर नाली होने के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, बरसात में कीड़े मकोड़े और नाली का असहनीय बदबू लोगों का जीना बेहाल कर देता है, पिछले तीन साल से मोहल्ले वासी अपने सरपंच को अस्थाई नाली को बंद कर पानी निकासी के लिए सुव्यवस्थित और स्थायी नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं पर शायद उनके जिम्मेदार जनप्रतिनिधि तक उनकी ये पीड़ा पहुंच नहीं पा रही है.. ग्रामीणों के इस समस्या को लेकर खरसिया शिवसेना इकाई ने शिवसेना विधानसभा अध्यक्ष पिंटू यादव के नेतृत्व में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।