महाशिवरात्रि पर्व और विकास अग्रवाल के जन्मदिवस पर स्काई टीएमटी की सेवा पहल, स्टेशन चौक में विशाल भंडारा का आयोजन

खरसिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खरसिया के हृदय स्थल स्टेशन चौक में स्काई टीएमटी द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्काई टीएमटी के डायरेक्टर विकास अग्रवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्काई प्लांट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार सुबह से ही आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक निरंतर जारी रही।

इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जिसकी स्थानीय नागरिकों ने मुक्त कंठ से सराहना की। नगरवासियों ने इस आयोजन को सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का एक सुंदर प्रतीक बताया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में स्काई प्लांट के कर्मचारियों और स्थानीय सहयोगियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले साथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।