सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में अंतरविभागीय खेलों का भव्य शुभारंभ

  • क्रिकेट टूर्नामेंट और अन्य खेलों के साथ कर्मचारियों में जोश और उत्साह का माहौल

रायगढ़, 08 फरवरी। खरसिया के ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा में स्थित सारडा एनर्जी एंड मिनिरल्स लिमिटेड कंपनी में अंतरविभागीय खेलों का शानदार और भव्य शुभारंभ किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कंपनी में दिनांक 07 फरवरी 2026 को क्रिकेट प्रतियोगिता समेत कई अन्य खेलों के साथ अंतरविभागीय टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन श्री एस.के. सोम, श्री अरूप पाल, श्री अतीत नामदेव, श्री सुनील क्रांति कर और श्री एस.के. मनी ने किया। इस अवसर पर सभी विभागों के प्रमुख भी मैदान में उपस्थित रहे।

क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत “हंटर” टीम के कैप्टन गुरजीत सिंह और “एच पी एवेंजर” टीम के कैप्टन सोनम गुप्ता ने की। इस दौरान केमेन्ट्री के लिए श्री उमेश साहू और श्री अजित बाजपेयी, स्कोरर के रूप में श्री सुमित केशरवानी, म्यूजिक के लिए श्री विरेन्द्र मिश्रा तथा टेक्निकल ऐप अपडेट के लिए श्री नवीन वर्मा उपस्थित रहे। विशेष रूप से, तकनीकी रूप से हर मैच की विस्तृत जानकारी कृक हीरोस ऐप के माध्यम से नवीन वर्मा द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

मंच पर इस अवसर पर श्री डी.आर. सिंग, श्री मोनू यादव, श्री अर्जुन राम, श्री एल.पी. राव, श्री मृगेंद्र पांडे, श्री विजय, श्री कैलाश गुप्ता, श्री रॉकी सैनी और श्री शिबा मिश्रा उपस्थित रहे। कंपनी के इस आयोजन से कर्मचारियों में खेल भावना और टीम वर्क को बढ़ावा मिलेगा और यह कार्यक्रम हर वर्ष की तरह इस बार भी कर्मचारियों के बीच जोश और उत्साह का कारण बना।