Kharsia

स्कूल के पास नशे का अड्डा, छात्रों के भविष्य पर संकट
Kharsia, Raigarh

स्कूल के पास नशे का अड्डा, छात्रों के भविष्य पर संकट

खरसिया। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले विद्यालयों के आसपास इन दिनों नशे से जुड़ी गलत गतिविधियों का जाल फैलने से छात्र-छात्राओं का भविष्य खतरे में पड़ता जा रहा है। खरसिया स्थित शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं नवीन प्राथमिक शाला खरसिया की बाउंड्रीवाल के पास अंधरूनी ठेले लगाकर पान पाउच,बीड़ी, सिगरेट व नशे से संबंधित सामग्री बेचे जाने की शिकायत सामने आई है।विद्यालय प्रबंधन ने इस मामले को गंभीर मानते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है और स्कूल परिसर से अवैध ठेलों को तत्काल हटाने की मांग की है। शासन के नियमों का उल्लंघनविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि शासन के आदेशानुसार किसी भी शैक्षणिक संस्था से 100 मीटर की परिधि के भीतर पान पाउच, शराब, बीड़ी, सिगरेट या किसी भी तरह का नशा बेचना सख्त मना है। इसके बावजूद स्कूल के पास ठेले लगाकर खुलेआम इन वस्तुओं की बिक्री की जा रही है। यह न केवल बच्चों...
खरसिया में अवैध रेत कारोबार का बोलबाला, जिम्मेदारों की चुप्पी से ग्रामीण परेशान
Kharsia, Raigarh

खरसिया में अवैध रेत कारोबार का बोलबाला, जिम्मेदारों की चुप्पी से ग्रामीण परेशान

खरसिया। क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन का कारोबार तेज़ी से फैल रहा है। खरसिया तहसील के ग्राम काफरमार, बरभौना, कूकरीचोली, तेंदुमुड़ी, पामगढ़ और मुरा जैसे गांवों में यह धंधा खुलेआम चल रहा है। रोज़ाना नए-पुराने ट्रैक्टरों से बड़ी मात्रा में रेत का परिवहन किया जा रहा है, जिससे गांवों में ट्रैक्टरों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कारोबारियों का नेटवर्क इतना मज़बूत हो चुका है कि वे बिना किसी भय के दिन-रात काम कर रहे हैं। सवाल यह उठता है कि इतने बड़े पैमाने पर चल रहे कारोबार के पीछे आखिर संरक्षण किसका है—नेताओं का या प्रशासनिक अधिकारियों का? ग्रामीण मानते हैं कि बिना राजनीतिक या प्रशासनिक छत्रछाया के यह संभव ही नहीं। प्रशासन की कार्रवाई अधिकतर सड़कों पर खड़े ट्रैक्टरों को पकड़ने तक ही सीमित रहती है, जबकि रेत घाटों पर निगरानी बेहद कम है। यही वजह है कि का...
खरसिया में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ, समाज की एकता का दिया संदेश
Kharsia, Raigarh

खरसिया में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ, समाज की एकता का दिया संदेश

खरसिया। नगर में श्री अग्रसेन जयंती समारोह पूर्ण श्रद्धा, गरिमा और भव्यता के साथ प्रारंभ हुआ। यह आयोजन अग्रवाल समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का अद्भुत परिचय देता है।समारोह का शुभारंभ आज महाराजा अग्रसेन जी की आरती और वंदना से हुआ। इस अवसर पर अग्र समाज के प्रबुद्ध जनों, दादा-दादी एवं बुजुर्गों का तिलक लगाकर शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में युवक-युवतियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।इस वर्ष 13 सितंबर से शुरू हुए कार्यक्रम 22 सितंबर तक चलेंगे। महोत्सव में बुजुर्गों की चौपाल, घूमर नाइट, अग्र फन मेला, डांडिया नाइट, म्यूजिकल हौजी और अग्र वॉइस जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।अग्रवाल समाज के इस भव्य आयोजन ने पूरे नगर में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश दिया। ...
खरसिया में 133 वर्षों से श्रीराम सप्ताह परंपरा, श्रद्धा और भक्ति का अनवरत प्रवाह
Kharsia, Raigarh

खरसिया में 133 वर्षों से श्रीराम सप्ताह परंपरा, श्रद्धा और भक्ति का अनवरत प्रवाह

खरसिया। धार्मिक नगरी खरसिया की पावन धरा पर गंज बाज़ार स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में विगत 133 वर्षों से लगातार श्रीराम सप्ताह का भव्य आयोजन हो रहा है। यह आयोजन श्रीराम भक्ति और उल्लास का अद्वितीय संगम बनकर संपूर्ण क्षेत्र को राममय कर रहा है।आयोजन के तहत प्रतिदिन प्रातः प्रभात फेरी निकाली जा रही है। मंदिर प्रांगण में चौबीसों घंटे “सीता सीता राम राम, राधे राधे श्याम श्याम” के नामजप से वातावरण भक्तिमय हो रहा है। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ श्रद्धालु जन भक्ति रस में सराबोर दिखाई दे रहे हैं।इस मौके पर बच्चों द्वारा बाल हनुमान का रूप धारण कर भक्तिभाव का अनूठा प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, आस-पास के क्षेत्रों से आई हुई भजन मंडलियां और संगीतमय रामकथा प्रस्तुत करने वाले कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से भक्तों को आत्मविभोर कर रहे हैं।श्री हनुमान सेवा समिति एवं सियाराम सखा मंडल के...
खरसिया के अंकित अग्रवाल को रायपुर में मिला ‘आउटस्टैंडिंग यंग पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड
Kharsia, Raigarh

खरसिया के अंकित अग्रवाल को रायपुर में मिला ‘आउटस्टैंडिंग यंग पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड

एआईजी संजय शर्मा के द्वारा समाजसेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया खरसिया। मानवसेवा के संकल्प के साथ पिछले 5 वर्षों से प्रदेशभर में समाजसेवा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाने वाले रायगढ़ जिला के खरसिया नगर के युवा अंकित अग्रवाल, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष, को रायपुर के वृंदावन हाल में आयोजित जेसीआई नोबल कार्यक्रम में “आउटस्टैंडिंग यंग पर्सन ऑफ द ईयर” अवॉर्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के यातायात एआईजी संजय शर्मा रहे। कोरोना महामारी के दौरान अंकित अग्रवाल और उनकी टीम ने लाखों लोगों तक निस्वार्थ मदद पहुंचाई। वर्तमान में उनकी टीम देश के कोने-कोने में रोजाना स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सहायता प्रदान कर रही है।कुछ दिन पहले ही हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने रायपुर के पुलिस ग्राउंड में एक ऐतिहासिक आयोजन ...
ठुसेकेला नरसंहार : शिवानी उरांव से मिले सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी, न्याय व आर्थिक सहायता की मांग
Kharsia, Raigarh

ठुसेकेला नरसंहार : शिवानी उरांव से मिले सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी, न्याय व आर्थिक सहायता की मांग

खरसिया, 14 सितंबर। खरसिया के ग्राम ठुसेकेला (राजीव नगर) में हुए आदिवासी नरसंहार में मृतक परिवार की एकमात्र जीवित सदस्य बेटी शिवानी उरांव से सर्व आदिवासी समाज खरसिया के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कांशीराम सिदार, युवा अध्यक्ष धनंजय राठिया, युवा महिला जिलाध्यक्ष अर्चना सिदार, अजजा शासकीय सेवक विकास संघ अध्यक्ष इंद्रदेव सिदार, ठुसेकेला सरपंच प्रतिनिधि शिवचरण उरांव व गंगा राम सिदार उपस्थित रहे। सर्व आदिवासी समाज ने शासन-प्रशासन से आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं इस घटना का संज्ञान लेकर आरोपियों पर एट्रोसिटी एक्ट 1989 की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही पीड़ित बेटी शिवानी उरांव को पुलिस विभाग में शासकीय नौकरी और 8.25 लाख रुपए की निर्धारित आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जाए। ...
खरसिया में ट्रांसपोर्टर की लापरवाही : थाना के सामने सड़क पर गिरी फ्लाई ऐश, पुलिस ने ट्रेलर जप्त किया लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं! उठ रहे सवाल
Kharsia, Raigarh

खरसिया में ट्रांसपोर्टर की लापरवाही : थाना के सामने सड़क पर गिरी फ्लाई ऐश, पुलिस ने ट्रेलर जप्त किया लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं! उठ रहे सवाल

खरसिया, 14 सितंबर। बीते 10 सितंबर को खरसिया थाना के सामने मुख्य सड़क पर आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के ट्रेलर (क्रमांक CG-04 NV-6533) से गीली फ्लाई ऐश गिरने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मार्ग पर स्थित न्यू विवेकानंद स्कूल और बंसल पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक साबित हुई। घटना के बाद खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रेलर को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया था। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, कुछ ही घंटों बाद वाहन को बिना किसी ठोस कार्रवाई के छोड़ दिया गया। जब इस मामले में खरसिया पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई की जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने टालमटोल कर जवाब टाल दिया। स्थानीय लोगों और सूत्रों का आरोप है कि पुलिस और ट्रांसपोर्टर के बीच सांठगांठ के कारण इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। और ना ही पर्यावरण विभाग को इसकी ...
खरसिया ठुसेकेला हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, पड़ोसी और नाबालिग गिरफ्तार
Kharsia, Raigarh

खरसिया ठुसेकेला हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, पड़ोसी और नाबालिग गिरफ्तार

चरित्र शंका बनी हत्या की वजह, बाड़ी के खाद गड्ढे से बरामद हुए थे चारों मृतकों के शव खरसिया में एसपी ने किया कैंप, अलग-अलग टीमें बनाकर सौंपे गये कार्य घटनास्थल पर एफएसएल, डॉग स्क्वाड और बीडीएस की संयुक्त कार्यवाही हत्या से पहले की गई घर की रेकी, साजिश का खुलासा मेमोरेंडम पर हथियार, गैंती-फावड़ा और कपड़े बरामद री-क्रिएशन से आरोपी ने बताया वारदात का पूरा घटनाक्रम विशेष पुलिस टीमों ने दिखाया दमखम, आरोपियों को भेजा गया रिमांड पर आईजी और एसपी ने दिया टीम को शाबाशी, कड़ी कार्रवाई का संदेश रायगढ़, 13 सितंबर। रायगढ़ पुलिस ने खरसिया ठुसेकेला के हत्याकांड का महज़ 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला सर और पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल सर के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में मृतक बुधराम सिदार और उसके परिवार की हत्या का कारण च...
खरसिया हत्याकांड : पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से काट डाला पूरा उरांव परिवार — माता-पिता और मासूम बच्चों की बेरहम हत्या का सनसनीखेज खुलासा!
Kharsia, Raigarh

खरसिया हत्याकांड : पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से काट डाला पूरा उरांव परिवार — माता-पिता और मासूम बच्चों की बेरहम हत्या का सनसनीखेज खुलासा!

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के ठुसेकेला गांव में हुए चौकाने वाले चारहरे नरसंहार का रहस्य आखिरकार सुलझ गया। उरांव परिवार के पति बुधराम, पत्नी सहोदरा और उनके दो मासूम बच्चों, अरविंद (12) और शिवांगी (5) की बेरहम हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उनका ही पड़ोसी लोकेश्वर पटेल निकला। दो दिन बाद खुला भयावह सचघटना 8 सितंबर की रात को हुई थी, लेकिन उसके दो दिन बाद घर से उठती तेज दुर्गंध ने गांव वालों को सच का पता लगाने पर मजबूर कर दिया। पुलिस जब मौके पर पहुँची, तो कमरे में खून के धब्बे और बिखरा सामान देखकर दंग रह गई। घर में परिवार का कोई सुराग नहीं था। खाद के गड्ढे में दफन मिले चारों शवपुलिस ने स्नाइपर डॉग रूबी की मदद से पड़ताल की। रूबी की सूंघने की क्षमता ने पुलिस को घर के पीछे बाड़ी में बने गड्ढे तक पहुँचाया। गड्ढा खोदने पर चारों शव अर्धनग्न और धारदार हथियारों के निशानों के साथ पाए गए।...
युक्तियुक्तकरण से विद्यालयों में लौटी रौनक, शिक्षा व्यवस्था हुई सशक्त
Kharsia, Raigarh

युक्तियुक्तकरण से विद्यालयों में लौटी रौनक, शिक्षा व्यवस्था हुई सशक्त

खरसिया के 29 एकल शिक्षकीय और शिक्षक विहीन शालाओं में हुई शिक्षकों की व्यवस्था रायगढ़, 12 सितम्बर 2025/ वर्षों से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे खरसिया विकासखंड की विद्यालयों में अब नई उम्मीद दिखाई दे रही है। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया ने न केवल एकल शिक्षकीय व शिक्षकविहीन विद्यालयों की दशा सुधरी है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में ठोस पहल भी साबित हो रही है। प्राथमिक शाला धांगरपारा सरवानी, जहाँ लंबे समय से शिक्षक नहीं थे, अब दो शिक्षकों की तैनाती से बच्चों की पढ़ाई नए उत्साह के साथ शुरू हो चुकी है। इसी प्रकार खरसिया विकासखंड के 29 एकल शिक्षकीय शालाओं में भी शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है, जिससे इन स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत हुई है। युक्तियुक्तकरण से सिर्फ प्राथमिक ही नहीं, बल्कि उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ हुई है। हाईस्कूल प...