Kharsia

खरसिया थाना क्षेत्र में वन्य जीव तस्करी का बड़ा खुलासा : मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी, एक तस्कर गिरफ्तार
Kharsia, Raigarh

खरसिया थाना क्षेत्र में वन्य जीव तस्करी का बड़ा खुलासा : मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी, एक तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मवेशियों को तस्करी के लिए ले जा रहे वाहन को पुलिस ने फॉरेस्ट बैरियर में पकड़ा है। तस्कर पिकअप वाहन में मवेशियों को वाहन में बेरहमी से ठूंसकर ले जा रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले एक आरोपी पिकअप छोड़कर भाग गया, जबकि दूसरा तस्कर पकड़ा गया। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरकोट निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार साहू पिछले पांच साल से वन विभाग के पलगढ़ा बैरियर में चपरासी के पद पर काम कर रहा है। सोमवार की रात ड्यूटी के दौरान, सुबह करीब 4 बजे दो पिकअप वाहन वहां से गुजर रहे थे। दिनेश ने उन्हें रोककर जांच की तो दोनों पिकअप में गौवंश लदे हुए मिले। एक चालक वाहन छोड़कर भागामवेशियों को बेरहमी तरीके से ले जाया जा रहा था। जब दिनेश ने इसके बारे में पूछताछ की, तो ड्राइवर टालमटोल करने लगे। दिनेश ने गाड़ियों को किनारे...
खरसिया के दर्रामुड़ा में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया दीपदान, मांड नदी तट भक्तिमय वातावरण से हुआ सराबोर
Kharsia, Raigarh

खरसिया के दर्रामुड़ा में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया दीपदान, मांड नदी तट भक्तिमय वातावरण से हुआ सराबोर

खरसिया, 05 नवंबर। खरसिया के ग्रामीण अंचलों में आज कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम दर्रामुड़ा में स्थित पवित्र मांड नदी तट पर बुधवार की प्रातःकालीन बेला में सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु एकत्र हुए और परंपरागत विधि-विधान से दीपदान व पूजा-अर्चना की। सुबह से ही नदी किनारे दीपों की कतारों से पूरा घाट जगमगा उठा। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने एक साथ मिलकर नदी में दीप प्रवाहित किए और परिवार की सुख-समृद्धि तथा गांव की उन्नति की कामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात सामूहिक प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गांववासी एक साथ मिलकर मांड नदी में दीपदान कर धार्मिक उत्सव का आयोजन करते हैं। पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से ओतप्...
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने लिया व्यासपीठ का आशीर्वाद, ग्राम बड़े देवगांव में श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल
Kharsia, Raigarh

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने लिया व्यासपीठ का आशीर्वाद, ग्राम बड़े देवगांव में श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

खरसिया, 05 नवंबर। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल ने मंगलवार, 04 नवंबर 2025 को खरसिया विकासखण्ड के ग्राम बड़े देवगांव में महिला समूह एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश पटेल ने व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त किया। उन्होंने ग्रामवासियों की धार्मिक भावना और सामाजिक एकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मकता और संस्कारों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएँ और श्रद्धालु मौजूद रहे। ग्रामवासी विधायक की उपस्थिति से उत्साहित नजर आए। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र में सामाजिक समरसता का प्रतीक बना। ...
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने ग्राम बुनगा में किया आंवला पूजन, ग्रामवासियों के साथ ग्रहण किया प्रसाद
Kharsia, Raigarh

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने ग्राम बुनगा में किया आंवला पूजन, ग्रामवासियों के साथ ग्रहण किया प्रसाद

खरसिया, 04 नवंबर। जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के बीच सदैव जुड़े रहने वाले खरसिया विधायक उमेश पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के पुसौर विकासखंड के ग्राम बुनगा पहुंचे। यहां उन्होंने आंवला चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित आंवला पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। विधायक उमेश पटेल ने ग्रामवासियों के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया और सभी से आत्मीय मुलाकात की।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक उमेश पटेल ने इस अवसर पर कहा कि “लोक परंपराएं हमारी संस्कृति की पहचान हैं, इन्हें सहेजना हम सबका कर्तव्य है।” ग्राम बुनगा में आयोजित यह आयोजन सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति का सुंदर उदाहरण बना। विधायक उमेश पटेल सूपा में आंवला पूजन क...
विकास की रफ्तार गांव-गांव तक — विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, बसंतपुर में छज्जायुक्त शेड का लोकार्पण
Kharsia, Raigarh

विकास की रफ्तार गांव-गांव तक — विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, बसंतपुर में छज्जायुक्त शेड का लोकार्पण

खरसिया, 03 नवंबर। खरसिया विधायक उमेश पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम साल्हेपाली, नौरंगपुर, बसंतपुर और नावागांव पहुंचे, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से भेंटकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। विधायक ने जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी साझा की और जनता को भरोसा दिलाया कि विकास की गति निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम बसंतपुर के बीच बस्ती में विधायक मद से निर्मित छज्जायुक्त शेड का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने इस सुविधा के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सामाजिक कार्यक्रमों और ग्राम स्तरीय बैठकों में बड़ी सुविधा होगी। विधायक उमेश पटेल ने कहा कि “ग्राम स्तर पर जनसुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। जनता की जरूरतों के अनुरूप योजनाएं बनाई जा रही हैं ताकि खरसिया क्षेत्र विकास के हर मानक पर अग्रणी बने।” कार्यक्रम में स्थ...
दहेज में मोटरसायकल नहीं लाने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर कराया गर्भपात — पति, दादी सास और चाची सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Kharsia, Raigarh

दहेज में मोटरसायकल नहीं लाने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर कराया गर्भपात — पति, दादी सास और चाची सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रायगढ़। रायगढ़ जिले में दहेज़ में मोटर सायकल नहीं लाने की बात को लेकर एक विवाहित महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस पति समेत तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने बताया की नावापारा टेन्डा निवासी प्रेम कुमार राठिया के साथ 12 मार्च 2023 में सामाजिक रीति रिवाज़ के साथ उसका विवाह हुआ था। विवाह के दौरान महिला के पिता ने अपने सामर्थ अनुसार सोना, चांदी के जेवर, पलग, सोफा सेंट ड्रेसिंग टेबल, एलईडी टीव्ही, फ्रीज, कुलर, पंखा, रेंजर सायकल, बर्तन, एवं अन्य सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया था। महिला ने बताया की विवाह के पश्चात वह अपने ससुराल गई तब  उसके पति प्रेमकुमार राठिया और दादी कमला और चाची सुरेखा उसे दहेज़ में मोटर सायकल नहीं लाई हो कहकर लडाई झगडा करते हुये त...
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने किया ग्राम खैरपाली के साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ, ग्रामीणों में उत्सव का माहौल
Kharsia, Raigarh

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने किया ग्राम खैरपाली के साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ, ग्रामीणों में उत्सव का माहौल

खरसिया। खरसिया विकासखंड के ग्राम खैरपाली में आज का दिन ग्रामवासियों के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने अपने करकमलों से साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ किया। पूरे गांव में इस अवसर पर उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आत्मीयता से किया। अपने संबोधन में विधायक उमेश पटेल ने कहा — “ग्राम खैरपाली का यह साप्ताहिक बाजार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। अब ग्रामीणों को आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह बाजार स्थानीय किसानों, उत्पादकों और कारीगरों के लिए अपने उत्पाद बेचने का सशक्त मंच बनेगा।” उन्होंने आगे कहा कि यह बाजार केवल व्यापार का केंद्र नहीं होगा, बल्कि सामाजिक एकता, मेल-मिलाप और सांस्कृतिक पहचान को ...
विधायक उमेश पटेल ने लिया व्यासपीठ का आशीर्वाद, ग्राम सहसपुरी में श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल
Kharsia, Raigarh

विधायक उमेश पटेल ने लिया व्यासपीठ का आशीर्वाद, ग्राम सहसपुरी में श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

खरसिया, 02 नवंबर 2025। खरसिया विधायक उमेश पटेल आज रायगढ़ विकासखंड के ग्राम सहसपुरी पहुँचे, जहाँ वे चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया और ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश पटेल ने कहा कि “धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, शांति और एकता का संदेश फैलता है। श्रीमद्भागवत कथा जैसी पवित्र घटनाएँ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संचार करती हैं।” ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। पूरे क्षेत्र में इस अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। ...
खरसिया पुलिस की बड़ी सफलता : चोरी हुआ ट्रैक्टर महज़ 48 घंटे में बरामद — तीन आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त
Kharsia, Raigarh

खरसिया पुलिस की बड़ी सफलता : चोरी हुआ ट्रैक्टर महज़ 48 घंटे में बरामद — तीन आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

रायगढ़, 2 नवंबर। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी खरसिया प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमालपारा से चोरी हुए ट्रैक्टर की बरामदगी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। घटना का विवरण: प्रार्थी सौरभ अग्रवाल पिता श्री श्यामसुंदर अग्रवाल (उम्र 34 वर्ष, निवासी हमालपारा खरसिया) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पास महिन्द्रा ट्रैक्टर 245 NBP (रंग लाल, रजिस्ट्रेशन क्रमांक CG13D1197) है, जो उनके मित्र अजय भारती (निवासी खरसिया) का है। दिनांक 29 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 8 बजे ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ी थी, किंतु अगले दिन सुबह 6 बजे देखा तो ट्रैक्टर गायब थी। काफी ख...
रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत, बेटा और एक अन्य गंभीर रूप से घायल, पुसौर थाना क्षेत्र की घटना
Kharsia, Raigarh

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत, बेटा और एक अन्य गंभीर रूप से घायल, पुसौर थाना क्षेत्र की घटना

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर ड्राइवर ने पीछे से बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा निवासी मोहन केंवट (55), उसका बेटा श्यामलाल केंवट (35) और दोस्त उसत राम (55) इलाज कराने के लिए कोतासुरा वैद्य के पास जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे वे तिलगी मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में मोहन केंवट की मौके पर ही मौतटक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और ट्रैक्टर भी नीचे उतर गया। हादसे में मोहन केंवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्यामलाल और उसत राम गंभीर रूप से घायल हो...