
रायगढ़। किरोड़ीमल नगर के वार्ड क्रमांक 04 स्थित छठ घाट के पास नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर द्वारा अध्यक्ष एवं पार्षद निधि से निर्मित सांस्कृतिक मंच सह सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा के कर कमलों से हुए इस लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
छठी मैया के आशीर्वाद से हुआ संभव – अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा
मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा ने कहा कि यह भवन छठी मैया के आशीर्वाद से ही संभव हो सका है। उन्होंने नगर के चहुमुखी विकास पर जोर देने की बात दोहराई और इस भवन के लिए भूमि दान देने वाले कमल सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।
अभूतपूर्व कार्य पर जताया आभार
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भोजपुरी समाज के संरक्षक बृजकिशोर सिंह ठाकुर ने इस अभूतपूर्व कार्य के लिए नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक भवन नगरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है।
कार्यक्रम को पार्षद अमरनाथ सिंह, युवा कांग्रेस नेता सम्पत चौहान, अजय अग्रवाल, और श्रीमती बेबी मिश्रा ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में नगर पंचायत द्वारा करवाए गए इस उल्लेखनीय कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
भूमि दानदाता का विशेष सम्मान
इस अवसर पर, अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा और अन्य अतिथियों ने भूमि दानदाता कमल सिंह का विशेष रूप से सम्मान किया।
कार्यक्रम में उपस्थिति
कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन राजकिशोर सिंह के द्वारा किया गया। इस मौके पर नगर के वरिष्ठ महेश कुमार शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद सिदार, विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, पार्षद गण कमलेश यादव, लखन साहू, प्रियंका सहनी, अजय राय, नंदकुमार यादव, अमरनाथ सिंह, सुरेश साहू, कृष्णा चन्द्रा, सुदामा चौहान, पूर्व पार्षद मोहम्मद इक़बाल, डोरीलाल चौहान, उमेश चौहान, अमित सिदार, संतोष सहनी, सालिक राम साहू, नवधा खूंटे, टेकराम साहू, धनंजय यादव, रविकांत यादव, युगल किशोर चौरसिया, श्रीराम यादव, हाशिम अंसारी, शिवराज चौहान, मुकुल कुशवाहा, अभिषेक गुप्ता सहित सैंकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
यह नया सांस्कृतिक मंच सह सामुदायिक भवन नगरवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए एक उपयुक्त स्थान प्रदान करेगा।

