छत्तीसगढ़ के घर में घुसे जहरीले किंग कोबरा से भिड़े दो पालतू डॉग, एक ने गंवाई जान; सामने आया VIDEO
छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में एक घर के आंगन में जहरीला किंग कोबरा सांप घुस गया और वहां कुंडली मारकर बैठ गया। लेकिन इस बात की भनक उस घर की सुरक्षा में तैनात दो पालतू डॉग्स को लग गई। इसके बाद पहले तो उन्होंने भौंक-भौंक कर उसे भगाने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं गया तो फिर वे उससे भिड़ गए। इस दौरान दोनों ने उसका जमकर मुकाबला भी किया। हालांकि इस दौरान हुई लड़ाई में वो जहरीला किंग कोबरा तो मारा गया, लेकिन उसके डसने की वजह से एक डॉगी की जान भी चली गई, वहीं दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा है।यह पूरी घटना प्रदेश क मुंगेली के पिंडारा कांपा इलाके की है। जहां रहने वाले श्रीकांत गोवर्धन ने अपने घर में दो डॉगी पाल रखे थे। इनमें से एक का नाम चीकू था, जो कि सफेद रंग का लेब्राडोर था वहीं दूसरे का नाम पीकू है, जो कि काले रंग का रोटविलर प्रजाति का है। सोमवार की रात जब...










