छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में दिखेगा साइक्लोन दाना का असर, इन इलाकों में बारिश के आसार
आने वाले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ में दाना चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है। राज्य के कुछ जिलों में बारिश और तूफान देखने को मिल सकता है।Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरSun, 27 Oct 2024 07:33 AM Shareभारतीय मौमस विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ राज्य के कुछ जिलों में चक्रवाती तूफान दाना का असर देखने को मिल सकता है। राज्य के कुछ जिलों में बारिश, बिजली चमकने की घटनाओं के साथ-साथ तूफान की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। चक्रवात अब उत्तरी उड़ीसा के तट से होते हुए धीरे-धीरे 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।पूर्वी जिले के इन हिस्सों में दिख सकता असरमौसम विभाग के अनुसार तूफान दाना के आगे बढ़ने के क्रम में पूर्वी जिले भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। इन जिलों में सुरगुजा और बिलासपुर शामिल है। यहां दाना के कारण हल्की बारिश देखने को मि...










