बड़ी कामयाबी! छत्तीसगढ़ में 2025 के पहले तिमाही में सरेंडर करने वाले नक्सली हुए दोगुने
छत्तीसगढ़ में 2025 की पहली तिमाही में नक्सलियों के सरेंडर करने की संख्या पिछले साल तकी तुलना में डबल हुई हैं। छत्तीसगढ़ के सबसे कठिन लड़ाई वाले इलाके में नक्सलियों को हथियार डालने के लिए मनाने के लिए सीआरपीएफ ने अपनी खुफिया शाखा को सक्रिय किया है। अर्धसैनिक बल की ओर से अपनी जासूसी इकाई को जारी एक निर्देश में 'जन मिलिशिया' और क्रांतिकारी जन समितियों (RPC) के सदस्यों और उनके समर्थकों को पहचानने का काम सौंपा गया है,जिसका लक्ष्य भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Maoists) की मुख्यधारा के आदर्शों के प्रति धारणाओं को बदलना है।
इसमें खुफिया शाखा के कर्मियों से स्थानीय लोगों के साथ जुड़ने,उन्हें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Maoists) के कैडरों को आत्मसमर्पण करने और उनकी विचारधारा को त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने में भूमिका निभाने के लिए कहा गया है। यह कदम केंद्र सरकार द्वारा मार्च 20...










