छत्तीसगढ़ में चायवाला बन गया मेयर, रायगढ़ में BJP के जीवर्धन चौहान की जीत
छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना गिनती जारी है। कई जगह के नतीजे भी घोषित किए जा चुके हैं। इसी बीच रायगढ़ नगर निगम का परिणाम घोषित किया गया है। यहां जनता ने चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान को अपना मेयर चुना है।Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरSat, 15 Feb 2025 02:25 PM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना गिनती जारी है। कई जगह के नतीजे भी घोषित किए जा चुके हैं। इसी बीच रायगढ़ नगर निगम का परिणाम घोषित किया गया है। यहां जनता ने चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान को अपना मेयर चुना है। चौहान चाय की दुकान चलाते हैं। उनकी जीत पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कह कि रायगढ़ में भाजपा की जीत, जीवर्धन की जीत ऐतिहासिक है। भाजपा को कई जगह जीत मिली है।जनवरी में घोषित किया था उम्मीदवारभाजपा ने चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान को जनवरी में मेयर पद के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया था। ...










