
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ में आज नगर निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में अधिकतर जगहों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वोटों की काउंटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर नगर निगमों सहित 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों में हुए मतदान में 72.19 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। राज्य के कोरिया जिले में सबसे अधिक 84.97 फीसदी, बिलासपुर जिले में सबसे कम 51.37 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान सुकमा और दुर्ग नगर निकायों के पांच वार्डों के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ। इन नगर निकाय चुनावों में 10 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिनके सियासी भाग्य का फैसला आज हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, बड़ी संख्या में निर्दलीय और बागी उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। रायपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ति दुबे के बीच मुकाबला है। दीप्ति दुबे पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। वहीं राजनांदगांव नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को कांग्रेस के निखिल द्विवेदी के खिलाफ मैदान में उतारा है। अंबिकापुर नगर निगम में मेयर पद के लिए कांग्रेस के डॉ. अजय टिर्की और भाजपा की मंजूषा भगत के बीच मुकाबला है। यहां पढ़िए मतगणना से जुड़े पल-पल के अपडेट
छत्तीसगढ़ में खुला AAP का खाता, 49 नगर पालिका परिषद में कौन कहां बना अध्यक्ष
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए- नगर निकाय चुनाव नतीजों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव 2025 के परिणामों पर कहा, “आज का दिन छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए बहुत ऐतिहासिक है। आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए क्योंकि भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। नगर निगम में कांग्रेस का पत्ता पूरी तरह साफ हो गया है। वे एक भी सीट नहीं जीत पाए हैं। यह एक ऐतिहासिक सफलता है जो भाजपा को मिली है। हम इस अवसर पर मतदाताओं और जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने भाजपा पर विश्वास किया। हम जो अटल विश्वास पत्र लाए हैं। हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि जिस तरह से मोदी की गारंटी का काम पूरा हो रहा है उसी तरह से अटल विश्वास पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : भाजपा की प्रचंड विजय के जश्न में डिप्टी सीएम अरुण साव जमकर नाचे
छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय के जश्न के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी में कार्यकर्ताओं संग जमकर नाचे। लोरमी सहित प्रदेश में सभी जगह जनता भाजपा की शानदार जीत का जश्न मना रही है। अरुण साव ने कहा कि साय सरकार के सुशासन को जनता ने समर्थन दिया है।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : बोदरी में AAP प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा की जीत
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में बिलासपुर जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद बोदरी में आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा को जीत मिली है। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष पद पर यह पहली जीत है। ‘आप’ पार्टी पिछले चुनाव में भी कुछ जगहों पर चुनाव में उतरी थी।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : धमतरी नगर निगम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीते
– धमतरी नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा चुनाव जीत गए हैं। रामू रोहरा 34085 वोटों से जीते हैं। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया था। भाजपा ने गोलछा को निगम का ठेकेदार बताकर आपत्ति जताई थी. इस मामले में सुनवाई के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया था।
-पूर्व महापौर एजाज ढेबर इस बार पार्षद का चुनाव नहीं जीत पाए। बीजेपी के अमर गिदवानी ने उन्हें 1529 वोट से हरा दिया।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया धन्यवाद
– छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं का भाजपा कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गया है। भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी को धन्यवाद दिया।
– भाजपा के रामविचार नेताम ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ऐतिहासिक जीत मिली है। सभी नगर निगमों में भाजपा को जीत मिली है। साय सरकार के 13 महीने के कार्यकाल पर जनता ने मुहर लगाई है।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : 15 साल बाद रायपुर मेयर पद पर होगा भाजपा का कब्जा
रायपुर नगर निगम के मेयर पर पर 15 साल बाद रायपुर में मेयर पद पर भाजपा का कब्जा होने जा रहा है। मतगणना में भाजपा की मीनल चौबे 1 लाख से अधिक वोटों से बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही हैं। मीनल चौबे पिछले कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
– मीनल चौबे ने कहा कि घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा करेंगे। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी थी, इसलिए जनता ने सबक सिखा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन पर जनता ने भरोसा जताया है।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में राजनांदगांव नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव चुनाव जीते
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में राजनांदगांव नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव चुनाव जीत गए हैं। पूर्व में वह राजनांदगांव से सांसद और नगर निगम में महापौर रह चुके हैं।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : रायगढ़ नगर निगम में चाय बेचने वाले जीववर्धन चौहान बने महापौर
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम में महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे जीववर्धन चौहान चुनाव जीत गए हैं। जीववर्धन चौहान चाय की दुकान चलाते हैं।
– वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- रायगढ़ में भाजपा की जीत, जीववर्धन की जीत ऐतिहासिक है।
– रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। भगवती चरण वार्ड से 500 वोट से पीछे चल रहे हैं। अभी चुनाव से पहले 5 साल तक कांग्रेस से महापौर रहे हैं।
– भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जनता का धन्यवाद किया है। भाजपा को अधिकांश जगहों पर जीत मिले ही। साय सरकार के सुशासन को जनता ने स्वीकार किया है।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : रायपुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे 70 हजार वोट से आगे
रायपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे 70 हजार वोट से आगे चल रही हैं। इतना बड़ा अंतर होने से उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है, बस आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
– राजधानी रायपुर में इस बार 15 साल बाद भाजपा का महापौर बनने वाला है।
– कांग्रेस की रायपुर महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे पीछे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की पत्नी हैं।
– रायपुर नगर निगम में भाजपा अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है।
– रायपुर में पिछले तीन बार से कांग्रेस का कब्जा था।
– किरणमयी नायक, प्रमोद दुबे और एजाज ढेबर कांग्रेस से महापौर रह चुके हैं।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : हमने पूरी मेहनत की थी, पर जनता का समर्थन नहीं मिला : टीएस सिंहदेव
अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा की जीत पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि हमने पूरी मेहनत की थी, लेकिन जनता का समर्थन नहीं मिला। जनादेश हमे स्वीकार है। पिछले 10 साल से अंबिकापुर में कांग्रेस का कब्जा था। इस बार अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत चुनाव जीते हैं। टीएस सिंहदेव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र का विकास हो यही चाहते हैं।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में CM साय के ‘घर’ में कांटे की टक्कर में कांग्रेस की जीत
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के गृह जिले के कुनकुरी नगर पंचायत से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आई है। कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुई कांटे की टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील की जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी की मांग पर दोबारा मतों की गणना की गई थी, लेकिन इसमें भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत रही। राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में दिख रही भाजपा की लहर
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में इस बार भाजपा की लहर दिख रही है। निकाय चुनाव के नतीजों पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कहना है कि निकाय चुनाव में भाजपा 80 प्रतिशत निकायों में चुनाव जीत रही है। यह अब तक का ऐतिहासिक चुनाव है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने हार को लेकर ईवीएम पर ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया है।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, चिरमिरी और जगदलपुर नगर निगम में भाजपा की जीत
– छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, चिरमिरी और जगदलपुर नगर निगम में भाजपा की जीत
– जगदलपुर नगर निगम में भाजपा की जीत
– भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय चुनाव जीते
– कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू चुनाव हारे
– मलकीत सिंह गैदू कांग्रेस संगठन के महामंत्री हैं
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ के पाटन से भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीते
– छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह और विधानसभा क्षेत्र पाटन से भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीते।
– कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को क्षेत्र की जनता ने निकाय चुनाव में समर्थन नहीं दिया।
– पाटन नगर पंचायत, अमलेश्वर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा आगे।
– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : चिरमिरी नगर पालिका निगम से भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय चुनाव जीते
– चिरमिरी नगर पालिका निगम से भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय चुनाव जीते
– चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल चुनाव हारे
– डॉ. विनय जायसवाल कांग्रेस की टिकट से 2018 में विधायक चुने गए थे
– विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उसका टिकट काट दिया था।
– एग्जिट पोल में चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस को मजबूत बताया गया था।
– छत्तीसगढ़ के दो नगर निगम में अब तक भारतीय जनता पार्टी की जीत
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : बलौदाबाजार नगर पालिका में 10 साल बाद भाजपा की वापसी
छ्त्तीसगढ़ निकाय चुनाव में बलौदाबाजार नगर पालिका में 10 साल बाद भाजपा की वापसी हो गई है। भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी 3374 वोटों से प्रतिभा चौधरी चुनाव जीत गई हैं।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live: अंबिकापुर में खिला कमल
अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है।
– अंबिकापुर नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत चुनाव जीते
– अंबिकापुर की पहली महिला महापौर बनी मंजूषा भगत
– कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के क्षेत्र में भाजपा की जीत
– महापौर बनी मंजूषा ने जीत का श्रेय जनता और भाजपा संगठन को दिया।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live: आप को छत्तीसगढ़ में मिली पहली जीत
आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ में पहली जीत मिल गई है। बिलासपुर जिले के बोदरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीत गया है।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live: 5 नगरीय निकायों में भाजपा आगे
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रभाव क्षेत्र वाले कबीरधाम जिला के 5 नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है।
– कवर्धा नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष यादव (भक्कू) से आगे चल रहे हैं।
– पांडातराई नगर पंचायत में भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी सरिता सोनी जीते
– बोड़ला नगर पंचायत से भाजपा के विजय पाटिल जीते
– लोहारा नगर पंचायत से भाजपा के संतोष मिश्रा जीते
– पिपरिया नगर पंचायत से भाजपा के घुरूवा राम साहू जीते
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में महापौर चुनाव मतगणना का लाइव अपडेट
छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में मतगणना लगातार जारी है। प्रदेश के 10 नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
रायपुर नगर निगम – भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे 17 हजार वोट से आगे
राजनांदगांव निगम – भाजपा के मधुसूदन यादव 16 हजार वोटों से आगे
जगदलपुर निगम – भाजपा के संजय पांडेय 4 हजार वोटों से आगे
दुर्ग नगर निगम- भाजपा की अल्का बाघमार 1200 वोट से आगे
धमतरी नगर निगम – भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा आगे
चिरमिरी नगर निगम – भाजपा के रामनरेश राय 2 हजार वोट से आगे
रायगढ़ नगर निगम – भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान 25 हजार वोट से आगे
कोरबा नगर निगम – भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी आगे
बिलासपुर नगर निगम – भाजपा प्रत्याशी – पूजा विधानी 12 हजार वोट से आगे
अंबिकापुर नगर निगम – भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत 4000 वोट से आगे
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ निकाय चुनावों में कहां-कहां जीती भाजपा
दंतेवाड़ा नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत
सुकमा नगर पालिका में भाजपा की जीत
बीजापुर नगर पालिका में भाजपा की जीत
कांकेर नगर पालिका में भाजपा की जीत
बोदरी नगर पालिका में भाजपा आगे
बलौदाबाजार सुकमा नगर पालिका में भाजपा की जीत
बरेला नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ के कई नगर निगमों में भाजपा आगे चल रही
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में राजनंदगांव नगर निगम के 51 में से 38 वार्डों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं रायगढ़ 48 में से 3 बीजेपी को बढ़त है, चिरमिरी नगर निगम के 40 वार्डों में से 1 पर कांग्रेस आगे चल रही है। रायपुर नगर निगम के 70 में से 2 वार्डों में भी भाजपा आगे चल रही है। जगदलपुर नगर निगम के 48 में से 11 वार्डों में भी भाजपा आगे चल रही है।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : कांग्रेस नेता दीपक बैज ने कहा कि हम निकाय चुनाव में अपनी जीत का रिकॉर्ड दोहराएंगे
कांग्रेस नेता दीपक बैज ने कहा कि हम निकाय चुनाव में अपनी जीत का रिकॉर्ड दोहराएंगे। कांग्रेस अधिकांश निकायों में चुनाव जीतेगी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ माहौल है। जनता प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण सरकार से निराश है। भाजपा की साय सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता को निराश किया है। इसीलिए जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के दुर्ग, कोरबा और जगदलपुर में BJP आगे
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए पोस्टल बैलट की गिनती के दौरान शुरुआती रुझानों में दुर्ग, कोरबा और जगदलपुर नगर निगमों में बीजेपी आगे चल रही है।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वोटों की काउंटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ के सभी निकायों में हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से मतगणना क्षेत्रों में मुस्तैद रहेंगे : दीपक बैज
दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की मतगणना की तैयारी पूरी है। सभी निकायों में हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से मतगणना क्षेत्रों में मुस्तैद रहेंगे। मतगणना के दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सभी जिलों के कंट्रोल रूम से सतत संपर्क में रहेंगे। वरिष्ठ नेताओं को मतगणना के दौरान अपने प्रभार जिलों में रहने को कहा गया है।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : जनता की नाराजगी निकाय चुनावों में भाजपा की हार का कारण बनेगी : दीपक बैज
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया कि विष्णुदेव साय सरकार के एक साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। जनता की नाराजगी इन चुनावों में भाजपा की हार का कारण बनेगी। बैज ने शुक्रवार को यहां यह भी दावा किया कि छत्तीसगढ़ के सभी निकायों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए बनाए गए थे कुल 5,970 मतदान केंद्र
छत्तीसगढ़ के नगर निकायों में इस बार कुल मतदाताओं की संख्या 44,90,360 थी, जिनमें 22,08,625 पुरुष, 22,81,226 महिलाएं तथा 509 थर्ड जेंडर शामिल थे। निकाय चुनाव के लिए कुल 5,970 मतदान केंद्र बनाए गए थे। वहीं उपचुनाव के लिए बीस मतदान केंद्र बनाए गए थे।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय बोले- हमें अच्छी सफलता मिलेगी
छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनाव परिणामों से पहले राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, निश्चित तौर पर हमें अच्छी सफलता मिलेगी। विधानसभा उपचुनाव में भी हमें सफलता मिली थी। पिछले 13 महीनों में विकास के अच्छे काम हुए हैं। लोगों का भाजपा पर विश्वास बढ़ा है।
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में 72.19 फीसदी से ज्यादा हुआ था मतदान
छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर नगर निगमों सहित 173 नगर निकायों में मंगलवार 11 फरवरी को वोट डाले गए थे। इसमें 72.19 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।


