Tag: छत्तीसगढ़

राहुल गांधी पर गलत बयान का छत्तीसगढ़ में विरोध, पुतला जलाने में झुलसा कांग्रेसी नेता; हादसे का VIDEO
Chhattisgarh

राहुल गांधी पर गलत बयान का छत्तीसगढ़ में विरोध, पुतला जलाने में झुलसा कांग्रेसी नेता; हादसे का VIDEO

कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दिए अमर्यादित बयान के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में विरोध-प्रदर्शन किया और बयान देने वाले नेताओं का पुतला फूंका। लेकिन इस कार्यक्रम में उस वक्त भगदड़ की स्थिति बन गई, जब पुतला जलाने के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव खुद आग की चपेट में आ गए।हालांकि पुलिस और आसपास खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सूझबूझ से समय रहते आग को बुझा लिया गया, जिसकी वजह से वासुदेव बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला जलाते व वासुदेव आग की चपेट में आते दिख रहे हैं।वायरल वीडियो में दिखा ये सबइस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमेंं दिख रहा है कि किस तरह पुलिस की...
बिलासपुर में मिलाद-उन-नबी के मौके पर फहराए फलस्तीन झंडे, 5 अरेस्ट
Chhattisgarh

बिलासपुर में मिलाद-उन-नबी के मौके पर फहराए फलस्तीन झंडे, 5 अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर फिलिस्तीन के झंडे जैसा दिखने वाला झंडा फहराने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की।Krishna Bihari Singh भाषा, बिलासपुरTue, 17 Sep 2024 06:56 PM Shareमध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर घरों में कथित रूप से फलस्तीन का झंडा फहराए जाने के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की। यही नहीं पुलिस ने समुदाय के कुछ वरिष्ठ नागरिकों की मदद से घरों से तत्काल झंडे हटवाए। इस मामले में अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि शहर के तारबाहर इलाके में सोमवार को ईद के मौके पर कुछ घरों में कथित रूप से फलस्तीन का झंडा ल...
जगदलपुर महापौर को देख कांग्रेस पार्षद बोले- ‘मस्त साड़ी पहनी हो, गालों की चमक बढ़ रही है’, FIR दर्ज
Chhattisgarh

जगदलपुर महापौर को देख कांग्रेस पार्षद बोले- ‘मस्त साड़ी पहनी हो, गालों की चमक बढ़ रही है’, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ में जगदलपुर नगर पालिक निगम की महापौर सफिरा साहू ने पाषर्द राजेश राय पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। साहू का आरोप है कि राय उन्हें देखकर फब्तियां कसते हैं। सफिरा ने बताया कि राय ने उन्हें देखकर 'मस्त साड़ी पहनी हो' और 'आपके गालों की चमक बढ़ रही है' जैसे कमेंट्स किए। इस मामले में पार्षद के ऊपर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए वे इस बात की शिकायत लेकर थाने पहुंच गईं।महापौर सफीरा साहू ने इस संबंध में जगदलपुर के बोधघाट थाने में राय के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि, 'दिनांक 11 सितंबर 2024 दिन बुधवार को समय दोपहर 3.30 बजे मेरे द्वारा नगर निगम कार्यालय से बाहर निकलने के दौरान मैंने पार्षद श्री सूर्यापानी को फल दिया, जिसको देखकर राजेश राय ने मेरे गालों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसलिए ही आपके गालों की चमक बढ़ रही है। पार्षद राजेश राय के द्वारा म...
छत्तीसगढ़ लाएगा माओवादियों के आत्मसमर्पण की नई योजना, 12 लाख के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ लाएगा माओवादियों के आत्मसमर्पण की नई योजना, 12 लाख के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

गृह मंत्री अमित शाह बीते माह छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। तब उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार नई योजना पर काम कर रही है। इससे भारत साल 2026 तक माओवादी हिंसा से मुक्त हो जाएगा। जानकारों ने बताया है कि सरकार आने वाले दो महीना में माओवादियों के लिए नई सरेंडर पॉलिसी (आत्मसमर्पण नीति) लाने वाली है, यानी हथियार और हिंसा छोड़कर सामान्य जीवन अपनाने की योजना। इन योजनाओं के जमीनी प्रभाव दिखने लगे हैं। आज ही छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में 12 लाख के इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इसके पीछे की वजह भी बताई है। सरकारी योजनाओं से प्रेरित होकर किया समर्पणपुलिस ने सूचना दी है कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। चारो पर 12 लाख रुपए का इनाम था। अधिकारियों ने बताया कि वे राज्य सरकार की नक्सली उन्मूलन नीति और कल्याणकारी योजनाओं से भी प्रभावित हैं।कैंप में होगा माओवादियों का का...
छत्तीसगढ़ में 11 महीने के बच्चे समेत 4 लोगों की हत्या, बेटी बीमार हुई तो जादू-टोना के शक में लिया बदला
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 11 महीने के बच्चे समेत 4 लोगों की हत्या, बेटी बीमार हुई तो जादू-टोना के शक में लिया बदला

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार को कथित तौर पर जादू-टोना के शक में 11 महीने के शिशु समेत एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के तीन संदिग्धों- एक व्यक्ति और उसके दो बेटों को हिरासत में लिया है तथा उनसे पूछताछ कर रही है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेड़ गांव में शाम करीब छह बजे हुई। मारे गए लोगों की पहचान चैतराम कैवर्त्य (47), उनकी बहनें- जमुना (28) और यशोदा (30) तथा जमुना के 11 महीने के बेटे यश के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रामनाथ पटले और उसके दो बेटों को हिरासत में लिया है एवं उनसे पूछताछ जारी है।ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुछ समय से पटले की बेटी बीमार थी और उसके परिवार के सदस्यों को शक था कि उसकी बीमारी चैतराम की मां...
छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ी बारिश की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा अगले 7 दिन का मौसम?
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ी बारिश की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा अगले 7 दिन का मौसम?

छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। मंगलवार को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। हालांकि चार स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 11 सेंटीमीटर वर्षा स्टेशन गंडई जिला खैरागढ़ में दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि 11 सितम्बर बुधवार से आगामी 3 दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियों व तीव्रता में कमी रहने की संभावना है। प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता सामान्य रहेगी। वहीं आगामी 5 दिनों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।मंगलवार को प्रदेश के रायपुर व बिलासपुर संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से उल्लेखनीय कम रहे। दुर्ग व बस्तर संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहे तथा सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस बलरा...
कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर का नाम लिख छत्तीसगढ़ में टीचर की खुदकुशी, कहा- नौकरी के नाम पर लिए थे पैसे
Chhattisgarh

कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर का नाम लिख छत्तीसगढ़ में टीचर की खुदकुशी, कहा- नौकरी के नाम पर लिए थे पैसे

छत्तीसगढ़ के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर के खिलाफ एक टीचर को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है। इस मामले में भारतीय न्याय सहिंता की धारा 108, 3(5) के तहत बालोद जिले के डोंडी थाने में मामला दर्ज किया गया है। टीचर के लिखे नोट में कांग्रेस के पूर्व मंत्री समेत चार लोगों का नाम है। इस मामले की जांच की जा रही है।बीते दिनों टीचर्स डे से दो दिन पहले, 3 सितंबर को बालोद में देवेंद्र ठाकुर नाम के एक टीचर ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था। टीचर की जेब में मिले सुसाइड नोट में लिखा था, "मेरी मौत के लिए हरेंद्र नेताम, मदार खान, प्रदीप ठाकुर सहित पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर जिम्मेदार हैं।" आगे शिक्षक ने आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम से पैसा लिए है और पैसा वापस नहीं कर रहे हैं। मेरी मौत के बाद पैसा दिलाने का प्रयास लीला राम कोर्राम आप करेंगे और न्याय दिलाए...
माओवादियों का खात्मा हुआ तेज,बस्तर संभाग में इस साल 153 नक्सली ढेर
Chhattisgarh

माओवादियों का खात्मा हुआ तेज,बस्तर संभाग में इस साल 153 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर माओवादी आतंकियों का खात्मा तेजी से हो रहा है। वर्ष 2024 में अब तक बस्तर संभाग में माओवादियों के विरूद्धहुई कार्रवाई में 153 से अधिक उग्रवादियों को मार गिराया गया। बीते आठ महीनों में बस्तर संभाग के अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा तेलंगाना राज्य के निवासी माओवादी कैडर डीकेएसजेडसी सदस्य जोगन्ना, डीकेएसजेडसी सदस्य रंधीर,टीएससी सदस्य, सीआरसी कमाण्डर सागर,डीवीसीएम विनय उर्फ रवि जैसे शीर्ष माओवादी कैडर्स के शव अलग-अलग मुठभेड़ में बरामद किए गए।इस अवधि में महाराष्ट्र राज्य निवासी माओवादी कैडर एसीएम संगीता उर्फ सन्नी तथा ओडिशा निवासी पीपीसीएम लक्ष्मी का भी शव मुठभेड़ के पश्चात बरामद किया गया। इस प्रकार बड़ी संख्या में अन्य प्रांत के रहने वाले शीर्ष माओवादी कैडर्स का नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारा जाना छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ...
नशे में दोस्त को बताई सच्चाई, जेल पहुंचा दरिंदा; सेक्स से इनकार पर महिलाओं को देता था मौत
Chhattisgarh

नशे में दोस्त को बताई सच्चाई, जेल पहुंचा दरिंदा; सेक्स से इनकार पर महिलाओं को देता था मौत

आपने कई लोगों के मुंह से सुना होगा की शराब पीकर इंसान सच बोलता है। यह बात छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में रहने वाले एक शख्स को लेकर सच साबित हुई है। शख्स ने दो महिलाओं की हत्या की थी, लेकिन पकड़ा नहीं गया। मगर शराब के नशे में उसने अपने एक दोस्त को अपनी करतूत बता दी। जिसके बाद पुलिस ने 32 साल के दिव्यांग (हियरिंग इंपेयर्ड) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उसे अपने गांव की एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने के चार साल बाद पकड़ा गया है। उसने दोस्त को बताया था कि एक महिला की हत्या उसने पिछले साल की थी।आरोपी की पहचान 32 साल के तेजराम कोंडा के तौर पर हुई है। वह अपने माता-पिता और दो भाई-बहनों के साथ बलौदा बाजार जिले के एक गांव में रहता था। पुलिस के अनुसार, कोंडा ने 29 मई, 2020 को गांव की एक 36 साल की मानसिक रूप से बीमार महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी थी। मृतका का शव उसके घर से लगभग 100 ...
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में छात्राओं की बर्थडे पार्टी पर बवाल, क्लास में बीयर पीती आईं नजर
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में छात्राओं की बर्थडे पार्टी पर बवाल, क्लास में बीयर पीती आईं नजर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई है। यहां के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं ने क्लास में बर्थडे पार्टी के दौरान बीयर पी, जिसके फोटोज-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। इन फोटोज-वीडियो में छात्राएं बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं, इस दौरान वहां समोसे, केक और स्नेक्स के साथ डिस्पोजेबल ग्लास, कोल्ड्रिंग और बीयर की बॉटल्स भी रखी हुई नजर आ रही हैं। इस मामले में शिक्षा अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।अधिकारी ने बताया कि यह कथित वीडियो मस्तूरी क्षेत्र के भटचौरा गांव के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, जिसे 29 जुलाई को शूट किया गया था। उस दिन वहां एक छात्रा का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था। इस दौरान बनाए गए वीडियो और फोटो हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करने के बाद वायरल हो गए।इस बारे में जानक...