छत्तीसगढ़ PSC की यह लिस्ट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर झारखंड में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच वायरल हुई है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची में चल रहा विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल शुक्रवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गया।