राष्ट्रपति भवन पहुंचा बस्तर के शिल्पकारों का हुनर, क्या है लौह शिल्प और ढोकरा कला

राष्ट्रपति भवन द्वारा स्वतंत्रता दिवस ‘एट होम’ समारोह के लिए जारी किए गए विशेष आमंत्रण पत्र में बस्तर की लौह शिल्पकला और बेल मेटल (ढोकरा) शिल्प को प्रमुख स्थान दिया गया है। शिल्पकारों की पीढ़ियों से चली आ रही विरासत और उनके अद्वितीय कौशल की राष्ट्रीय स्तर पर हुई बड़ी पहचान मानी जा रही है।