एलजी मनोज सिन्हा ने किया डैगर हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन
बारामूला: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को बारामूला जिले में डैगर हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने इंडियन आर्मी के महत्व और उपयोगिता को रेखांकित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डैगर हेरिटेज कॉम्पलेक्स का उद्घाटन के अवसर पर मुझे प्रसन्नता और गौरव की अनुभूति हो रही है।मेरा हर काम देश के नाम यह आदर्श वाक्य डैगर वॉर मेमोरियल में अंकित है, और इसी भावना के अनुरूप डैगर डिवीजन और डैगर आर्मी परिवार ने मिलकर यह सुनिश्चित किया है कि देश को सुरक्षित रखना है। साथ ही अपने देश की प्राचीन विरासत को भी संरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को कई बार आश्चर्य हो सकता है कि कैसे सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही हमारी सेना संस्कृति और संस्कार को भी सहेज कर रखती है।यह सवाल काफी स्वाभाविक है, लेकिन इसका उत्तर भी बहुत अनूठा है। यह गौरवशाली इंडियन आर्मी, जो वि...