National

इंटरनेशनल ट्रेड शो, यूपी की ब्रांडिंग का बेहतरीन अवसर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
National

इंटरनेशनल ट्रेड शो, यूपी की ब्रांडिंग का बेहतरीन अवसर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 11 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 25 से 29 सितंबर के बीच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ट्रेड शो आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के प्रमुख विभागों को निर्देश दिया है कि वो कार्यक्रम में अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की ब्रांडिंग का बेहतरीन अवसर है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के क्राफ्ट, और कल्चर का पूरी दुनिया साक्षात्कार करेगी। इसका दूसरा संस्करण सोर्सिंग का अद्वितीय मंच थीम पर आधारित होगा।उन्होंने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बड़े उद्योग, आईटी/आईटीईएस, एमएसएमई, स्टार्ट अप, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन व संस्कृति, ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, ओडीओपी जैसे सेक्टरों के उद्यमियों, आंत्रप्रेन्योर, विनिर्माताओं और निर्यातकों के लिए वैश्विक मंच उपलब्ध कर...
राजनांदगांव दौरे पर सीएम विष्णु देव साय व पूर्व सीएम भूपेश बघेल, मिनी माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण
National

राजनांदगांव दौरे पर सीएम विष्णु देव साय व पूर्व सीएम भूपेश बघेल, मिनी माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण

राजनांदगांव, 11 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को प्रदेश के राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे। दोनों नेताओं ने मिनीमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की सरकार विष्णु देव साय की धर्मपत्नी चला रही हैं। मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि विष्णु देव साय की धर्म पत्नी, मैडम साय ने ही कहा है कि वो सुपर सीएम हैं।जब पत्रकारों ने उनसे पूछा अब तक यह पता नहीं चल रहा था विष्णु देव साय की सरकार में किसकी चलती है, लेकिन जब उन्होंने खुद घोषणा की, तब हमें यह पता चला की भौजी हमारी सुपर सीएम हैं।भूपेश बघेल के इस बयान के बाद विष्णु देव साय ने कहा कि कौन सरकार चला रहा है, ये प्रदेश की जनता देख रही है।मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनी मा...
फारूक अब्दुल्ला ने किया सेना की कुर्बानी का अपमान : भाजपा नेता आरएस पठानिया
National

फारूक अब्दुल्ला ने किया सेना की कुर्बानी का अपमान : भाजपा नेता आरएस पठानिया

जम्मू, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नेता आरएस पठानिया ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता डॉ. फारूक अब्दुल्ला की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बयान से सेना की कुर्बानी का अपमान किया है। भाजपा नेता ने कहा कि, भारतीय सेना ने देश की रक्षा व सीमाओं को हमेशा सुरक्षा प्रदान की है, लेकिन फारूक अब्दुल्ला द्वारा दिए गए बयान से सेना समेत पूरे देश का अपमान हुआ है।दरअसल, फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि सैकड़ों की संख्या में ड्रग्स और उग्रवादी कहां से आ रहे हैं। बयान पर बढ़ते बवाल के बाद उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया और तर्क दिया कि अगर घुसपैठ हो रही है, तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि बॉर्डर पर सेना की भारी तैनाती है, इसके बावजूद भारी मात्रा में घुसपैठ हो रही है और ड्रग्स की तस्करी की जा रही है। ऐसे में सवाल है कि सेना क...
शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती के कार्यक्रम में पहुंचीं भाजपा नेता पंकजा मुंडे, लिया आशीर्वाद
National

शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती के कार्यक्रम में पहुंचीं भाजपा नेता पंकजा मुंडे, लिया आशीर्वाद

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती के कार्यक्रम में रविवार को भाजपा नेता पंकजा मुंडे पहुंचीं और उनका आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती ने कहा कि पंकजा मुंडे के पिता से हमारा बहुत नजदीक और भावनात्मक संबंध रहा है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज सेवा व राष्ट्र सेवा करनी चाहिए। उद्धव ठाकरे के एक बयान पर उन्होंने कहा, राजनीतिक दलों के लोगों को अपने बारे में बोलना चाहिए, उनकी अपनी श्रद्धा है, यह अच्छी बात है। हम सभी को स्वीकार करते हैं, जो वास्तव में सनातन और सनातन व्यवस्था के लिए काम करने को तैयार हैं, हम उनका दिल से स्वागत करते हैं।उन्होंने कहा, जिसे आप शंकराचार्य कह रहे हैं, जिसने उद्धव ठाकरे को आशीर्वाद दिया, वह शंकराचार्य बिल्कुल नहीं हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने उन पर प्रतिबंध लगाया है। किस आधार पर वे स्वयं को शंकराचार्य कहते हैं।पड़ोसी मुल्क बां...
थॉमस बाक के आईओसी अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सेबेस्टियन कोए दावेदारी पर कर रहे विचार
National

थॉमस बाक के आईओसी अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सेबेस्टियन कोए दावेदारी पर कर रहे विचार

पेरिस, 11 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने घोषणा की है कि थॉमस बाक के तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। थॉमस बाक 2013 से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को पुष्टि की कि वह अपना कार्यकाल समाप्त होने पर पद छोड़ देंगे, इससे नए नेतृत्व के लिए द्वार खुलेंगे।सेबेस्टियन कोए का विश्व एथलेटिक्स प्रमुख के रूप में कार्यकाल 2027 में समाप्त हो रहा है, इनको लंबे समय से बाक का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता रहा है। ब्रिटिश खेल प्रशासक, 1500 मीटर में दो बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और लंदन 2012 ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन के पीछे के मास्टरमाइंड रहे हैं।पत्रकारों से बात करते हुए सेबेस्टियन कोए ने कहा कि मैंने हमेशा यह स्पष्ट किया...
आगामी घरेलू सत्र में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलेंगे बल्लेबाज पारस डोगरा
National

आगामी घरेलू सत्र में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलेंगे बल्लेबाज पारस डोगरा

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अनुभवी बल्लेबाज पारस डोगरा आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलेंगे। बल्लेबाज डोगरा को 15 अगस्त से 11 सितंबर तक होने वाले बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। 2001 में अपने पदार्पण के बाद से, 39 वर्षीय डोगरा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 135 प्रथम श्रेणी मैचों में 9604 रन बनाए हैं और उनका औसत 49.76 है। इसमें 31 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं।2013 में वेस्टइंडीज ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट खेलने वाली भारत ए टीम के सदस्य डोगरा ने 2001 से 2017 तक अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले 2018/19 से 2023/24 सत्रों तक पांडिचेरी के लिए खेला।अब, वह बुची बाबू टूर्नामेंट में 15 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर टीम की कप्तानी करेंगे, जहां उनकी टीम को प्रतियोगिता के ग्रुप डी में छत्तीसगढ़ और बड़ौ...
क्या है सूर्यमित्र योजना, कैसे लड़खड़ा रहा है भारत का सौर प्रशिक्षण कार्यक्रम?
National

क्या है सूर्यमित्र योजना, कैसे लड़खड़ा रहा है भारत का सौर प्रशिक्षण कार्यक्रम?

भारत में सौर ऊर्जा क्षेत्र रोजगार सृजन और सतत विकास के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरा है. Ministry of New and Renewable Energy (MNRE) की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि, सौर ऊर्जा क्षेत्र में 748 गीगावॉट (GW) की बिजली पैदा करने की क्षमता है. हालांकि असल आंकड़ा इसे काफी दूर नजर आता है, क्योंकि भारत की सौर क्षमता ने 31 दिसंबर 2023 तक महज 73.32 GW की बिजली उत्पन्न की थी.  वहीं दूसरी ओर जब केंद्र ने पीएम सूर्य घर योजना का ऐलान किया, तो एक महीने के भीतर ही 10 मिलियन से अधिक परिवारों ने छत पर सौर सहायता की मांग की, जिसने सौर उद्योग में कुशल कर्मियों की तीव्र मांग की ओर सबका ध्यान आकर्षित किया.  इसी के मद्देनजर सरकार ने साल 2015 में सौर क्षमता को बढ़ाने और सक्षम कार्यबल तैयार करने के मद्देनजर सूर्यमित्र योजना की शुरुआत की, ऐसे में ये जानने के लिए कि, क्या ये दावा ...
12 लाख की नकली करेंसी के साथ छह गिरफ्तार
National

12 लाख की नकली करेंसी के साथ छह गिरफ्तार

यमुनानगर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के यमुनानगर में सीआईए वन की टीम ने नकली करेंसी की सप्लाई करने जा रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 लाख 91 हजार की नकली करेंसी भी बरामद हुई है। यमुनानगर में पहले दो युवकों को पकड़ा गया। उनसे पूछताछ के बाद टीम ने पंचकूला में रेड की। यहां एक कार्यालय से चार आरोपियों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 12 लाख की नकली करेंसी पकड़ी गई। उनके खिलाफ छछरौली थाना में केस दर्ज कराया गया। आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।सीआईए वन गुरमेज सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी दो युवक बाइक पर सवार होकर नकली करेंसी बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना पर टीम का गठन किया गया।टीम ने बलौली टी प्वाइंट पर जाकर बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ा। उनकी पहचान हडोली निवासी अरुण उर्फ लुसी और लेदा खादर निवासी शाहरुख के नाम से हुई।आरोपी अरुण पर पहले भी लूट और चोरी ...
जम्मू कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सक्रिय
National

जम्मू कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सक्रिय

जम्मू कश्मीर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीख का कभी ऐलान किया जा सकता है। इसे लेकर राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। भाजपा के नेता भी लगातार विभिन्न इलाकों में जाकर जनता से मुलाकात कर रहे हैं। भाजपा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और पूर्व मंत्री श्याम लाल शर्मा शनिवार को पुंछ के मेंढर में पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से मुलाकात की। यह दौरा उनका लोगों से इलेक्शन मेनिफेस्टो पर विचार करने पर आधारित था। क्योंकि राजौरी पुंछ में वो इलेक्शन मेनिफेस्टो के सदस्य हैं।श्याम लाल शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो गलती पहले की थी, अब वो नहीं करेगी। आगामी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर मैदान में उतरेगी। बता दें कि पिछले दिनों विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहा। इस दौरान मुख्य ...
यूपी में साढ़े सात वर्षों में सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को लगाया 29 सौ करोड़ का “मरहम”
National

यूपी में साढ़े सात वर्षों में सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को लगाया 29 सौ करोड़ का “मरहम”

उत्तर प्रदेश सरकार ने बी साढ़े सात वर्षों में बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की कोशिश की है। इसके लिए इस दौरान 29 सौ करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि जारी की गई है। वहीं प्रदेश के 22 लाख से अधिक किसानों को बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिया गया है। योगी सरकार ने वर्ष 2017 से अब तक नौ करोड़ से अधिक का मुआवजा वितरित किया है। इसके अलावा बाढ़ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त तीन हजार से अधिक मकान और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त एक लाख से अधिक मकान का मुआवजा दिया गया। राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि प्रदेश में पिछले साढ़े सात वर्षों में बाढ़ की वजह से कोई बड़ी घटना नहीं हुई। वहीं सीएम योगी के निर्देश पर लगातार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है। सीएम योगी ने उनकी मदद के लिए पिछले सात वर्षों में दिल खोलकर धनराशि जारी की है। सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए साढ़े सात वर्षों में 2,982.37 करोड...