Raigarh

महाजेंको ने मुड़ागांव का जंगल उजाडऩा किया शुरू, विधायक विद्यावती और पूर्व मंत्री सत्यानंद गिरफ्तार
Raigarh

महाजेंको ने मुड़ागांव का जंगल उजाडऩा किया शुरू, विधायक विद्यावती और पूर्व मंत्री सत्यानंद गिरफ्तार

महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी को आवंटित कोल ब्लॉक गारे पेलमा सेक्टर 2 कोल ब्लॉक की जद में आ रहे 14 गांव, निजी भूमि पर अनुमति नहीं मिलने के कारण वन भूमि से प्रारंभ किया काम रायगढ़, 26 जून। महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी को आवंटित कोल ब्लॉक गारे पेलमा सेक्टर 2 से उत्पादन जल्द प्रारंभ करने का दबाव है। इसलिए मुड़ागांव में वन भूमि से काम प्रारंभ किया गया। कई दिनों से जंगल कटाई करने की तैयारी में लगे एक निजी उद्योग प्रबंधन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गुरुवार को जंगल काटना शुरू कर दिया। इसके विरोध में लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया खड़े हो गए। पुलिस ने विरोध कर रहे सभी नेताओं और आदिवासियों को बलपूर्वक गिरफ्तार कर वहां से हटाया। महाजेंको को तमनार में गारे पेलमा सेक्टर 2 कोल ब्लॉक आवंटित है। इसके लिए करीब 2600 हे. भूमि का अधिग्रहण होने वाला है, ...
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर दी शुभकामनाएं
Kharsia, Raigarh

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर दी शुभकामनाएं

खरसिया, 27 जून 2025। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा— “तीनों लोकों के स्वामी भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद आप सभी के जीवन में बना रहे, रथ यात्रा की शुभकामनाएं।” इस शुभ अवसर पर उमेश पटेल ने देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की है। उनके इस संदेश को क्षेत्रीय जनता द्वारा खूब सराहा जा रहा है और लोग उन्हें भी शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। रथ यात्रा के इस पावन पर्व पर क्षेत्र में भी धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की उत्साही सहभागिता देखने को मिल रही है। विधायक उमेश पटेल का यह भावनात्मक संदेश जनभावनाओं से जुड़ता हुआ प्रतीत हो रहा है। ...
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
Kharsia, Raigarh

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि

खरसिया। खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा —"छत्तीसगढ़िया हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे जी को शत शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।" 🙏🙏 डॉ. सुरेंद्र दुबे ने अपनी कविताओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई। उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ...
सरकारी स्कूल की दीवार पर प्राइवेट स्कूल का विज्ञापन, उठे सवाल
Kharsia, Raigarh

सरकारी स्कूल की दीवार पर प्राइवेट स्कूल का विज्ञापन, उठे सवाल

खरसिया। ग्राम बिंजकोट में हाल ही में तरंग पब्लिक स्कूल नामक एक प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत हुई है। इस स्कूल के संचालक गणेश पटेल (लगरा, पामगढ़) हैं, जबकि सच्चिदानंद पटेल का मोबाइल नंबर 9098723648 प्रचार सामग्री में दिया गया है। जानकारी के अनुसार, स्कूल का प्रचार-प्रसार तेजी से किया जा रहा है। बिंजकोट और आसपास के कई गांवों की दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से विज्ञापन करवाए गए हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस प्रचार से सरकारी स्कूल भी अछूते नहीं रहे। 👉 ग्राम दर्रामुड़ा के शासकीय विद्यालय की दीवार पर तरंग पब्लिक स्कूल का एडवर्टाइज छपवाया गया है। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर सवाल खड़े कर दिए हैं —क्या शासकीय संपत्ति पर निजी संस्था का प्रचार करना सही है?क्या विभाग की अनुमति ली गई थी? ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से कार्रवाई की मा...
किसानों को डी.ए.पी. खाद की कमी ना हो – उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

किसानों को डी.ए.पी. खाद की कमी ना हो – उमेश पटेल

सभी सोसायटियों में डी.ए.पी. खाद पर्याप्त उपलब्ध हो नंदेली। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है की खेती किसानी सीजन आ चुका है, लेकिन किसानों को अभी तक सुलभता से खाद नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। हालात यह हैं कि, डीएपी खाद नहीं होने पर विकल्प के तौर पर दे रहे एनपीके खाद भी सोसायटियों में उपलब्ध नही है, डीएपी खाद के लिए किसानों को बहुत परेशान होना पड रहा है, जिसके कारण किसानों को खुले बाजार में महंगी कीमत में खाद खरीदनी पड़ रही है। वहीं किसानों को सीमावर्ती जिलों में ओडिशा जाकर खाद खरीदने पर मजबूर होना पड़ा है। खेती किसानी और खाद की स्थिति को लेकर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है की किसानों को सरकार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराए, किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं होने पर किसानों के हित के  लिए जो भी करना पड़ेगा कर...
शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण कर स्कूल बंद करना और सेटअप बदलना भाजपा सरकार का शिक्षित बेरोजगारों के साथ धोखा है – उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh, Raipur

शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण कर स्कूल बंद करना और सेटअप बदलना भाजपा सरकार का शिक्षित बेरोजगारों के साथ धोखा है – उमेश पटेल

नंदेली। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार का स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में स्कूल को बंद करना एवं सेटअप बदलना छत्तीसगढ़ के बी.एड़, डी.एड़. शिक्षीत बेरोजगारों के साथ बहुंत बड़ा धोखा है। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि सेटअप बदलकर पद संख्या को कम किया जाए ताकि नई भर्ती करना ना पड़े। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के लगभग 10463 स्कूलों को बंद किया गया है। तथा स्कूलों के डाइस कोड़ को समाप्त कर दिया गयश है, जिससे इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों युक्तियुक्तकरण कर अन्यत्र स्कूल में भेज दिया गया है। स्पष्ट है कि इतने शिक्षक के पद समाप्त हो जायेंगे। क्योंकि स्कूल ही नही रहेगा तो शिक्षक भर्ती कहां से होगी। पूर्व में भी भाजपा सरकार द्वारा लगभग 3000 से अधिक स्कूलों को बंद किया गया था जिसके पदस्थ शिक्षक का पद सृजित नहीं हो पाया है। वर्...
बिंजकोट व दर्रामुड़ा के ग्रामीणों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के खिलाफ 25 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल, कंपनी गेट पर होगा धरना-प्रदर्शन
Kharsia, Raigarh

बिंजकोट व दर्रामुड़ा के ग्रामीणों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के खिलाफ 25 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल, कंपनी गेट पर होगा धरना-प्रदर्शन

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम बिंजकोट व ग्राम दर्रामुड़ा में स्थित सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्राम पंचायतों और कर्मचारियों ने 25 जून 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। कंपनी प्रबंधन पर मनमानी और स्थानीय समुदाय के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण और कर्मचारी कंपनी के मुख्य द्वार के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल के पीछे ग्राम पंचायत बिंजकोट, ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा और स्थानीय कर्मचारियों की पांच सूत्री मांगें हैं, जिनमें सड़क निर्माण, अंग्रेजी माध्यम स्कूल, वेतन संशोधन, भू-विस्थापितों को रोजगार, और स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने विकास के नाम पर क्षेत्र को विनाश की ओर धकेल दिया है। मुख्य मुद्दे और मांगें:1. सड़क की बदहाली: कंपनी के एक नंबर गेट से कुर्रूभांठा तक...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शक्ति योगा एवं डांस स्टूडियो एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा भव्य योग प्रतियोगिता का आयोजन
Raigarh

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शक्ति योगा एवं डांस स्टूडियो एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा भव्य योग प्रतियोगिता का आयोजन

चुने गए छत्तीसगढ़ योगी एवं योगिनी और बाल योगी एवं योगिनी रायपुर में पहली बार अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर विशिष्ट आयोजन महापौर मीनल चौबे सहित कई अधिकारी हुए शामिल स्थान: सिंधु भवन, बीटीआई ग्राउंड के सामने, रायपुरतिथि: 21 जून 2025रायपुर।  21 जून  11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शक्ति योग एवं डांस स्टूडियो  ने "योग सभी के लिए" के संदेश को लेकर एक शानदार योग प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह आयोजन हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन , आर्ट ऑफ लॉगिंग और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन उमंग शाखा के सहयोग से शानदार सम्पन्न हुआ।इस प्रेरणादायक कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे रहीं, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, "योग समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, यही शक्ति योग एवं डांस स्टूडियो की सच्ची उपलब्धि है। मैं भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।" एवं कार्य...
ग्राम दर्रामुड़ा के युवाओं की प्रेरणादायक उत्तराखंड-दिल्ली यात्रा
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा के युवाओं की प्रेरणादायक उत्तराखंड-दिल्ली यात्रा

खरसिया। छत्तीसगढ़ के खरसिया तहसील के छोटे से ग्राम दर्रामुड़ा के युवाओं ने एकता, उत्साह और धार्मिक भावना के साथ 13 जून से 22 जून 2025 तक उत्तराखंड, हरिद्वार और दिल्ली की एक यादगार यात्रा पूरी की। इस यात्रा में गांव के 20 युवा—मुकेश पटेल, लव पटेल, गिरीश राठिया, लेखराम पटेल, घनश्याम पटेल, हिन्दू पटेल, झकेश्वर पटेल, नील कुमार पटेल, भूषण निषाद, नरेंद्र पटेल, पंकज पटेल, देवप्रसाद पटेल, मुरलीधर पटेल, विजय पटेल, सुंदरलाल पटेल, टेकलाल पटेल, खीर नायक (मुरा), दिगंबर पटेल (नहरपाली) और इंद्रजीत डनसेना, गोलू पटेल, (बिंजकोट) शामिल थे। इन युवाओं ने न केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन किए, बल्कि अपनी यात्रा से गांव का नाम भी रोशन किया। यह यात्रा ग्राम दर्रामुड़ा के लिए गर्व का विषय बन गई है, जो युवाओं की साहसिक और सकारात्मक सोच को दर्शाती है। यात्रा की शुरुआत 13 जून को खरसिया रेलवे स्टेशन से हुई, जहां सभी ...
रायगढ़ में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से 5वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, शामिल हुए 500 से अधिक खिलाड़ी
Raigarh

रायगढ़ में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से 5वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, शामिल हुए 500 से अधिक खिलाड़ी

बालिका वर्ग में दुर्ग और बालक में रायपुर जिले की टीम ने जीता खिताब रायगढ़, 20 जून 2025:  छत्तीसगढ़ राज्य खो-खो संगठन द्वारा रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित मिनी स्टेडियम में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से तीन दिवसीय 5वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन अदाणी फाउंडेशन द्वारा गारे पेलमा 3 के CSR कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जो क्षेत्रीय विकास और खेलों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रायगढ़ जिला खो-खो संघ की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता ने युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 22 जिलों से अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में 500 से अधिक खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अदाणी फाउंडेशन ने प्रतियोगिता के सुचारू संचालन ...