Raigarh

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी गायों को टक्कर, 2 की मौत – 1 घायल, गौसेवा संगठन ने किया चक्काजाम
Kharsia, Raigarh

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी गायों को टक्कर, 2 की मौत – 1 घायल, गौसेवा संगठन ने किया चक्काजाम

खरसिया, 03 अगस्त। खरसिया-रायगढ़ रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर (भेलवाडीह) के पास देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने सड़क पर चल रही गायों को कुचल दिया, जिसमें दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से आक्रोशित गौसेवा संगठन ने रात से ही चक्काजाम कर दिया है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। संगठन की मांग है कि जब तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी और मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक चक्काजाम जारी रहेगा। प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।अधिक जानकारी के लिए बने रहें, खबर अपडेट की जा रही है। ...
ग्राम पंचायत औरदा में नशा मुक्ति के लिए एकजुट हुआ गांव, सामूहिक रैली के जरिए फैलाई जागरूकता
Kharsia, Raigarh

ग्राम पंचायत औरदा में नशा मुक्ति के लिए एकजुट हुआ गांव, सामूहिक रैली के जरिए फैलाई जागरूकता

खरसिया: ग्राम पंचायत औरदा में नशे की बढ़ती समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए एक सराहनीय पहल की गई। गांव में नशे के कारोबार और इसके सेवन पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक विशाल सामूहिक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में गांव के हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें जनपद पंचायत सदस्य खरसिया (बीडीसी), सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और आम जनता शामिल थे। रैली का मुख्य उद्देश्य गांव में फैल रहे गांजा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन और बिक्री को रोकना था। ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ नारे लगाए और गांव की गलियों में रैली निकालकर लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। रैली में शामिल महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि युवा पीढ़ी...
विधायक उमेश पटेल की पहल से खड़ियापारा में लौटी रौशनी, नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी की लहर
Kharsia, Raigarh

विधायक उमेश पटेल की पहल से खड़ियापारा में लौटी रौशनी, नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी की लहर

खरसिया। ग्राम तुरेकेला के खड़ियापारा मोहल्ले में बीते कुछ दिनों से बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई थी। ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने के कारण पूरा मोहल्ला अंधेरे में डूबा हुआ था। इस स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने गांव के कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपनी पीड़ा विधायक उमेश पटेल तक पहुंचाई। जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक उमेश पटेल ने तुरंत संज्ञान लिया और विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनकी सक्रिय पहल का ही परिणाम रहा कि 1 अगस्त को खड़ियापारा मोहल्ले में 100 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया, जिससे बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई। बिजली लौटते ही पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी के चेहरे पर राहत की झलक देखने को मिली। ग्रामीणों ने विधायक उमेश पटेल का तहे दिल से आभार जताते हुए कहा कि वे हर सुख-दुख ...
आज गाय फ्लाई ऐश के दलदल में धँसी, कल रायगढ़ डूबेगा, कब रुकेगा अवैध राख डंपिंग का खेल?
Raigarh

आज गाय फ्लाई ऐश के दलदल में धँसी, कल रायगढ़ डूबेगा, कब रुकेगा अवैध राख डंपिंग का खेल?

प्रशासन की चुप्पी और ट्रांसपोर्टरों की मनमानी रायगढ़ को धीरे-धीरे राख में बदल रही है रायगढ़ की ये तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। कोटमार गांव के पास एक गाय फ्लाई ऐश के दलदल में धँसी हुई है सिर्फ़ उसका सिर और गर्दन बाहर हैं, बाकी पूरा शरीर राख के दलदल में फँसा है। सोचिए, कितनी देर तक वह जानवर अपनी जान बचाने की कोशिश करता रहा होगा। हाल ही में धनागर गांव में भी यही हुआ। कई मवेशी इसी राख में धँसकर मर गए और कोकड़ीतराई में तो हालत और खतरनाक हैं, वहाँ एक जलाशय को ही फ्लाई ऐश से पाटने की कोशिश की जा रही है। सबको पता है कि ये सब कौन कर रहा है लोकल ट्रांसपोर्टर, प्लांट और प्रशासन की चुप्पी की मिलीभगत। ट्रांसपोर्टर पैसा और डीजल बचाने के लिए फ्लाई ऐश को निर्धारित डंपिंग साइट तक नहीं ले जाते, बस किसी भी खाली ज़मीन पर गिरा देते हैं और भाग जाते हैं। बरसात में ये राख दलदल में बदल जाती है। मवेशियो...
एनटीपीसी लारा ने ग्रामीणों को वाद्य यंत्र वितरित कर सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दिया
Raigarh

एनटीपीसी लारा ने ग्रामीणों को वाद्य यंत्र वितरित कर सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दिया

रायगढ़। परंपरा और सामुदायिक भावना के जीवंत उत्सव में, एनटीपीसी लारा ने आठ सहयोगी गाँवों के पारंपरिक लोक कलाकारों के लिए वाद्य यंत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित करके समृद्ध संस्कृति "संकीर्तन"  के संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम उठाया। एनटीपीसी की समावेशी और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में श्री अनिल कुमार (कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लारा), श्री रविशंकर (मुख्य महाप्रबंधक, परियोजना), श्री जाकिर खान (सहकारी महाप्रबंधक, मानव संसाधन), स्थानीय सरपंच और ग्रामीणों के एक उत्साही समूह ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 17 स्थानीय सांस्कृतिक समूहों को मृदंग, झांझर और मंजीरा जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वितरण था, जिससे उन लोक संगीत परंपराओं को पुनर्जीवित किया गया जो लंबे समय से इस क्षेत्र की धड़कन रही हैं। ये वाद्य यंत्र केवल संगीत के साधन ही नहीं, बल्कि पहचान...
ग्राम दर्रामुड़ा से कोसमनारा बाबा धाम तक 03 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, 04 अगस्त को होगा भोलेनाथ का जलाभिषेक
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा से कोसमनारा बाबा धाम तक 03 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, 04 अगस्त को होगा भोलेनाथ का जलाभिषेक

रायगढ़-खरसिया, 02 अगस्त। सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की भक्ति में डूबा हुआ है, और इसी कड़ी में खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा से रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर ग्राम कोसमनारा में स्थित श्री श्री 108 सत्यनारायण बाबा धाम तक तीसरे वर्ष की भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। यह भक्ति से भरी यात्रा 03 अगस्त, रविवार को शाम 4 बजे से शुरू होगी, जिसमें भारी संख्या में भोलेनाथ के भक्त शामिल होंगे और “बोल बम” के जयकारों के साथ भगवान शिव की आराधना में लीन होंगे। आयोजक समिति के अनुसार, कांवड़ यात्रा की शुरुआत मांड नदी के तट से होगी। यहां भक्त गंगा मैय्या की विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ कांवड़ में पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद, डीजे पर बजते भोलेनाथ के भक्तिमय भजनों की मधुर धुनों और उत्साहपूर्ण “बोल बम” के नारों के बीच कांवड़ यात्री बाबा धाम की ओर प्रस्थान करेंगे। यह यात...
19 वर्षों से कांवड़ यात्रा की परंपरा निभा रहे आकाश मिश्रा, इस बार 400 शिवभक्तों के साथ निकले देवघर के लिए
Raigarh

19 वर्षों से कांवड़ यात्रा की परंपरा निभा रहे आकाश मिश्रा, इस बार 400 शिवभक्तों के साथ निकले देवघर के लिए

रायगढ़। श्रावण मास की पावन बेला में शिवभक्ति एक बार फिर अपने चरम पर है। रायगढ़ से बाबा बैधनाथ धाम तक की यह कठिन लेकिन पुण्यदायी यात्रा, न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समर्पण, अनुशासन और परंपरा का जीवंत उदाहरण भी है। इसी श्रद्धा की डोर को थामे, शनिवार को रायगढ़ रेलवे स्टेशन से आकाश मिश्रा के नेतृत्व में करीब 400 शिवभक्तों का जत्था "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ साउथ बिहार ट्रेन से देवघर के लिए रवाना हुआ। 19 साल पहले चार श्रद्धालुओं से शुरू हुई यात्रा, अब विशाल कारवांइस भक्ति-यात्रा की नींव आज से उन्नीस साल पहले पड़ी थी, जब आकाश मिश्रा ने अपने कुछ साथियों के साथ पहली बार यह यात्रा शुरू की थी। तब कारवां छोटा था—महज चार–पांच लोग। लेकिन आस्था के इस बीज को सींचते हुए, आज यह सैकड़ों श्रद्धालुओं का विराट स्वरूप ले चुका है। “हर साल अपने मित्रों और परिवारजनों के सहयोग से यात्रा ...
सैकड़ों हस्ताक्षर के साथ सीएम साय के नाम ज्ञापन, खरसिया में ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज, जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
Kharsia, Raigarh

सैकड़ों हस्ताक्षर के साथ सीएम साय के नाम ज्ञापन, खरसिया में ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज, जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

खरसिया, 01 अगस्त 2025। खरसिया नगर के सभी 18 वार्डों के सैकड़ों नागरिकों ने शुक्रवार को एसडीएम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपकर रेलवे क्रॉसिंग नंबर 313 पर स्वीकृत ओवरब्रिज का निर्माण तत्काल शुरू करने की मांग की। नागरिकों ने कहा कि यह केवल कुछ लोगों की नहीं, बल्कि पूरे शहर की आवाज है और अब धैर्य की सीमा टूट रही है। ज्ञापन में बताया गया कि खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल के प्रयासों से 23 दिसंबर 2021 को इस ओवरब्रिज को प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। कोरोना काल के बावजूद सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं और निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो गई। तकनीकी कारणों से दो बार निविदा निरस्त हुई, तीसरी बार फाइनल हो चुकी थी, लेकिन आचार संहिता लागू होने से अनुबंध और कार्यादेश जारी नहीं हो पाए। नई सरकार बनने के बाद भी काम शुरू न होना नागरिकों के लिए हैरानी और नाराज़गी का विषय बन गया है। ...
गुम पंचायत सचिव जयपाल सिदार मामले में पुलिस ने किया सुनियोजित हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Raigarh

गुम पंचायत सचिव जयपाल सिदार मामले में पुलिस ने किया सुनियोजित हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुख्य साजिशकर्ता शिव साहू पहले से थाना सरिया के हत्या के मामले में जेल में बंद 7 जुलाई को पैसा वसूली के बहाने बुलाकर कार में गमछे से की गई गला घोंटकर हत्या हत्या के बाद शव को सिसरिंगा घाटी में फेंका गया, मोबाइल मैनपाट जंगल में और गाड़ी बिना नंबर छोड़कर हुये थे फरार हत्या में प्रयुक्त गमछा को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया गिरफ्तार आरोपी – शुभम गुप्ता, कमलेश यादव और मदन गोपाल सिदार, हत्या की पूरी योजना जून माह में बनी थी पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में साइबर सेल और लैलूंगा-धरमजयगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में खुलासा भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238, 61(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज पुलिस की सूझबूझ और त्वरित जांच से गुम इंसान की हत्या प्रकरण का हुआ बड़ा खुलासा रायगढ़, 31 जुलाई, 2025 – ग्राम पंचायत पाकरगा...
शिवभक्ति, शक्ति और साउंड का महासंग्राम — डीजे राजेश कुनकुनी की अगुवाई में कांवड़ यात्रा ने मचाया आध्यात्मिक तूफान, डीजे की धड़कन पर थिरकी श्रद्धा, लाइटिंग की चमक में नहाई भक्ति, और “हर हर महादेव” की गूंज से कांप उठा कुनकुनी से बरगढ़ तक का आसमान! Watch Video
Kharsia, Raigarh

शिवभक्ति, शक्ति और साउंड का महासंग्राम — डीजे राजेश कुनकुनी की अगुवाई में कांवड़ यात्रा ने मचाया आध्यात्मिक तूफान, डीजे की धड़कन पर थिरकी श्रद्धा, लाइटिंग की चमक में नहाई भक्ति, और “हर हर महादेव” की गूंज से कांप उठा कुनकुनी से बरगढ़ तक का आसमान! Watch Video

रायगढ़। रायगढ़ जिले के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय डीजे राजेश कुनकुनी ने एक बार फिर अपनी संगठन क्षमता और भक्ति भावना का परिचय देते हुए तीसरे वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा का सफल आयोजन किया। 27 जुलाई 2025 की रात 8 बजे ग्राम कुनकुनी से प्रारंभ हुई इस पावन पदयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जल लेकर निकली यह यात्रा “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ बरगढ़ स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर तक पहुँची, जहाँ 28 जुलाई की सुबह 5 बजे भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित किया गया। इस पूरे आयोजन में डीजे राजेश कुनकुनी का नेतृत्व हर मोर्चे पर देखने लायक रहा। आयोजन को विशेष बनाने के लिए उन्होंने बेहतर प्लानिंग, व्यवस्थापन और अनुशासित संचालन की मिसाल पेश की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और व्यवस्था में राजेश और उनकी युवा टीम पूरी निष्ठा से डटी रही। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का अ...