खरसिया विधायक उमेश पटेल जनसंपर्क में अग्रणी, धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में निभा रहे सक्रिय भूमिका

खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल अपने सतत जनसंपर्क व सामाजिक सहभागिता के लिए लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी बनने की उनकी सक्रियता एक मिसाल बन चुकी है।

विधायक उमेश पटेल हाल ही में विभिन्न स्थानों में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा, श्रीराम कथा एवं शिवमहापुराण कथा जैसे अनेक धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया तथा श्रद्धालुजनों के साथ आत्मीय संवाद भी किया। उनकी उपस्थिति से आयोजनों की गरिमा और अधिक बढ़ गई।

सिर्फ धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि वे दशकर्म, विवाह, जन्मोत्सव एवं अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में भी ससम्मान शामिल होकर लोगों के सुख-दुख के साझेदार बन रहे हैं। जनता से सीधे जुड़कर सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे विधायक उमेश पटेल की जनप्रियता निरंतर बढ़ती जा रही है। उनका यह सेवा भाव आम जनमानस के दिलों को छू रहा है।