अडानी कंपनी के गुर्गों द्वारा पत्रकारों से बदसलूकी की रायगढ़ प्रेस क्लब ने की निंदा
पत्रकारों के समर्थन में तमनार के आधा दर्जन गांव से आए ग्रामीण
पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देने वालों की तुरंत हो गिरफ्तारी : प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत
दोषियों पर कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक से कल मिलेंगे पत्रकार, सीएम से भी करेंगे शिकायत
रायगढ़। कलेक्टर कार्यालय के बाहर अडानी कंपनी के गुर्गों द्वारा पत्रकारों से बदसलूकी और जान से मारने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसी कलेक्टोरेट में कल जहां कुछ फर्जी ग्रामीण जो अडानी कंपनी के एजेंट थे उन्होंने बदजुबानी की थी वहां गुरुवार को वास्तव में तमनार क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के लोग पत्रकारों से मिलने आए और अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर हजारों ग्रामीण पत्रकार हित में धरने में बैठे सकते हैं। वहीं थोड़ी देर बाद रायगढ़ प्रेस क्लब ने केलो प्रवाह कार्यालय में क्लब की आपातकाल बैठक बुलाई गई। बैठक में बुधवार को...










