बाइक सवारों को हाथी ने दौड़ाया, जंगल में चलते-चलते बना रहे थे वीडियो
हमला करने दौड़ा हाथी, गांवों में कराई गई मुनादी
रायगढ़। जिले के घरघोड़ा रेंज में 26 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसी बीच हाथियों के झुंड ने घरघोड़ा रेंज में बाइक सवार युवकों को मारने के लिए दौड़ा दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला घरघोड़ा रेंज के नवापारा-टेंडा जंगल का है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर 2 युवक सवार थे, जो जंगल में हाथियों का वीडियो बना रहे थे। इस दौरान 5 से 7 हाथियों का झुंड जंगल में घूम रहा था। सडक़ पर पहुंचते ही हाथियों के झुंड ने बाइक सवारों को जमकर दौड़ाया। वहीं महीनेभर पहले जशपुर से भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक हाथी ने लुड़ेग के हाई स्कूल कैंपस में खड़ी स्कॉर्पियों को सूंड से जोरदार टक्कर मारी थी। स्कॉर्पियो करीब 10-15 मीटर खिसक गई। इस दौरान गाड़ी में कुछ वनकर्मी भी बैठे थे। हाथी के अटैक से स्कॉर्पियो का बोनट डैमेज हो गया था।
रायगढ़ में हाथी ने...










