लैलूंगा में दो लूटपाट कांड का पर्दाफाश, पुलिस ने दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर की दो मोटरसाइकिल बरामद
30 अगस्त, 2025 रायगढ़- पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर लैलूंगा थाना पुलिस ने लूटपाट के दो मामलों का खुलासा करते हुए इलाके के दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जिनकी कुल कीमत एक लाख रुपये है।
मामला 27 अगस्त की रात का है जब बसंत भोय अपने साथी नेहरू भोय के साथ बाइक पर ग्राम राजपुर जा रहा था। डगला पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वह निकला, दो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए चाबी छीनी और बाइक प्लेटिना (क्रमांक CG-13 BD 7696) लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 224/2025 धारा 309(3) BNS दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे ने पीड़ित से हुलिया पूछताछ की, जिसमें इंदिरानगर निवासी विक्की सारथी पर शक गहराया। प...










