ग्राम कठरापाली हत्याकांड का घरघोड़ा पुलिस ने किया महज 6 घंटे में किया खुलासा
पिता की जमीन बेचने की रंजिश में बेटे ने साथी संग की थी हत्या, मृतक का बेटा और उसका साथी गिरफ्तार
आरोपियों ने हत्या को चोरी का रूप देने का किया प्रयास, पुलिस जांच में सच आया सामने
3 सितंबर, रायगढ़- घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठरापाली में 62 वर्षीय नत्थुराम चौहान की हत्या के मामले का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे मालिकराम चौहान और उसके साथी सजन अगरिया को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक 2 सितंबर की सुबह ग्राम कठरापाली बगईढोडहा स्थित खेत-बाड़ी में नत्थुराम चौहान का लहूलुहान शव मिला था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू मौके पर पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में संदेह नत्थुराम के बेटे मालिकराम पर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछत...










