Raigarh

रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Raigarh

रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया बायंग एनीकट कम काजवे का भूमिपूजन, 38 करोड़ की लागत से सिंचाई और आवागमन सुविधा होगी बेहतर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के जरिए उपलब्ध होगी सिंचाई सुविधा रायगढ़, 5 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम बायंग (कछार) में 38 करोड़ रुपये की लागत से मांड नदी बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इससे लाभान्वित गांवों में भू-जल संर्वद्धन होगा तथा आवागमन की सुविधा भी बढ़ेगी। एनीकट कम काजवे निर्माण से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के जरिए सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।             मुख्यमंत्री श्री साय ने लोकार्पण कार्यक्रम में ...
सरल और सहज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार
Raigarh

सरल और सहज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार

रायगढ़, 5 सितम्बर 2025/ रायगढ़ के खरसिया पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सहजता, सरलता और अपनेपन ने आज सभी को गहरे तक प्रभावित किया। खरसिया हेलीपैड पर जब उनकी नजर ढाई साल के इवान पर पड़ी तो वे बच्चे को दुलारे बिना नहीं रह सके। आत्मीय मुस्कान के साथ मुख्यमंत्री श्री साय ने नन्हे इवान को अपनी गोद में उठाया और बड़े स्नेह से दुलार किया। नर्सरी में पढऩे वाला इवान अपने पिता के साथ बड़े उत्साह से हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को देखने आया था। बच्चे को अचानक मुख्यमंत्री श्री साय की गोद में देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक और आश्चर्यचकित रह गए। यह दृश्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सहजता, आत्मीयता और संवेदनशील व्यवहार का सजीव उदाहरण बन गया। इसे देखकर लोगों के मन में यह भाव सहज ही उमड़ पड़ा कि मुख्यमंत्री के दिलो-दिमाग में केवल प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण का ही संकल्प नहीं है, बल्कि मानव...
किसान, महिलाओं और युवाओं की प्रगति ही राज्य का भविष्य: मुख्यमंत्री श्री साय
Raigarh

किसान, महिलाओं और युवाओं की प्रगति ही राज्य का भविष्य: मुख्यमंत्री श्री साय

रजत जयंती वर्ष में 4000 पंचायतों में शुरू होंगे अटल डिजिटल सेवा केंद्र खरसिया में किया रेलवे ओवरब्रिज सहित 66.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा का अनावरण और अटल परिसर का लोकार्पण खरसिया में 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के लिए तकनीकी सर्वे कराने की घोषणा रायगढ़, 5 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे ओवरब्रिज सहित 66.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 20 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा भी की। इनमें खरसिया के कबीर चौक से डभरा रोड तक बाईपास सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्विमिंग पूल सहित अन्य सुविधाओं की मरम्मत के लिए 2 करोड़ तथा खरसिया नगर पालिका क्षेत्र में अन्य...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम गढ़उमरिया में नवगुरुकुल का किया शुभारंभ
Raigarh

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम गढ़उमरिया में नवगुरुकुल का किया शुभारंभ

नवगुरुकुल : बालिकाओं की शिक्षा और संस्कारों के संवर्धन की नई पहल रायगढ़, 5 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान पुसौर तहसील अंतर्गत ग्राम गढ़उमरिया में नवगुरुकुल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी छात्राओं को लैपटॉप वितरित कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।              मुख्यमंत्री श्री साय ने नवगुरुकुल में स्थापित आधुनिक कंप्यूटर लैब का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे बालिकाओं को उच्चस्तरीय शिक्षा और मूल्य आधारित संस्कार प्रदान करें ताकि उनका भविष्य सुनहरा बने। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम गणेशोत्सव, शिक्षक दिवस और चक्रधर समारोह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है, इसलिए समाज में उनका सर्वोच...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संकल्प-समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़
Raigarh

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संकल्प-समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़

महाराजा चक्रधर सिंह ने कला को दिलाई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान - मुख्यमंत्री श्री साय रायगढ़ में चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय रायगढ़, 5 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह ने संगीत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।           मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायगढ़ में कला और संस्कृति के प्रति अलग ही प्रेम है। इस प्रेम को स्थायी बनाए रखने की दिशा में यहाँ कला और संगीत महाविद्यालय खोलने की घोषणा विगत वर्ष की गई थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है और महाविद्यालय हेतु स्थान का चयन भी हो चुका है। कुछ माह के पश्चात यह महाविद्यालय अस्तित्व में आ जाएगा।           मुख्यमंत...
नंदेली में सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल-श्रीफल से किया गया सम्मान
Kharsia, Raigarh

नंदेली में सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल-श्रीफल से किया गया सम्मान

नंदेली- अज्ञानता को दूर करके ज्ञान की ज्योति जलाने वाले समस्त गुरुजनों को निश्चय ही हम जितना भी सम्मान दें कम है, क्योंकि शिक्षक हमारे जीवन का वह व्यक्ति होता है जो कि हमें इस जीवन में सही तरीके से रहने का तरीका सीखाते हैं जिससे हम अच्छे व बुरे की परख करना सिखते हैं, शिक्षकों के सम्मान की शुरुआत अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री, व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे शहीद नंद कुमार पटेल जी ने किया था, इस नेक कार्य को उनके सुपुत्र पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल आज पर्यंत तक करते आ रहे है।यह कार्यक्रम श्री राधा कृष्ण मंदिर के बगल दुर्गा पंडाल में संपन्न हुआ। शिक्षक सम्मान समारोह में सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक उमेश पटेल अपने साथीगणों के साथ मां शारदा, सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन और शहीद नंद कुमार पटेल के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए क...
ग्राम पंचायत घघरा में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, गुरुजनों के सम्मान में लिया गया हर वर्ष आयोजन का संकल्प
Raigarh

ग्राम पंचायत घघरा में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, गुरुजनों के सम्मान में लिया गया हर वर्ष आयोजन का संकल्प

रायगढ़, 05 अगस्त। जिले के विकासखंड खरसिया में स्थित ग्राम पंचायत घघरा में आज डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के याद में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया, जिसे बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत घघरा की सरपंच श्रीमती लकेशवरी राजू राठिया तथा विशिष्ट अतिथि पंडित दीपककृष्ण महाराज उपस्थित रहे।इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि श्री विक्की सिंह राठौर ने कहा कि "गुरु ही समाज की वास्तविक धरोहर हैं, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं।" वहीं, पंडित दीपककृष्ण महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि "गुरु का स्थान सदा सर्वोपरि माना गया है। शिक्षक ही शिष्य के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। शिक्षा के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है।"कार्यक्रम में संकुल केंद्र घघरा के समस्त शिक्षक तथा ग्राम घघरा के सभी शिक्षक भारी संख्या...
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर बैंकर्स क्लब रिटायर्ड रायगढ़ द्वारा गुरुजनों का सम्मान, आपदा पीड़ितों की मदद का संकल्प
Raigarh

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर बैंकर्स क्लब रिटायर्ड रायगढ़ द्वारा गुरुजनों का सम्मान, आपदा पीड़ितों की मदद का संकल्प

रायगढ़। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर बैंकर्स क्लब रिटायर्ड रायगढ़ ने स्थानीय भवानी शंकर षड़ंगी हाई स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में पूज्यनीय गुरु जन सर्वश्री बी एन शर्मा, रमेश त्रिपाठी, अनिल सराफ, विनय पांडेय एवं श्रीमती विजयश्री नामदेव को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता श्री पटेल मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, रायगढ़ शाखा ने किया, समारोह में एस बी आई जनरल के एरिया मैनेजर श्री अजय श्रीवास्तव एवं श्री अमित जी विक्रय प्रबंधक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी गुरुजनों ने अपने आशीर्वचन में समाज में शिक्षकों की भूमिका और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बैंकर्स क्लब के श्री तरुण घोष, कमलेश सिन्हा, निर्मल सिंह, प्राणेश बड़गैया, दिनेश श्रीवास्तव,देवतोष विश्वास  एवं प्रमोद सराफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। क्लब ने  अतिथ...
जेसीबी की लूट, घरघोड़ा पुलिस ने 06 घंटे के भीतर दो बदमाशों को दबोचा, 11 लाख की जेसीबी बरामद
Raigarh

जेसीबी की लूट, घरघोड़ा पुलिस ने 06 घंटे के भीतर दो बदमाशों को दबोचा, 11 लाख की जेसीबी बरामद

रायगढ़, 4 सितंबर 2025- घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा मार्ग पर बुधवार दोपहर शराब के लिये पैसे नहीं देने पर दो युवकों ने जेसीबी चालक और उसके साथी के साथ मारपीट कर वाहन की चाबी छीनकर जेसीबी लूट ली थी। घटना के बाद हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में आरोपियों को दबोचते हुए लूटा गया जेसीबी वाहन बरामद कर लिया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है।मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सुनील निषाद, निवासी ग्राम पुछियापाली टाडापारा थाना खरसिया, जो वर्तमान में रायकेरा में किराये के मकान में रहकर कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी वाहन चलाता है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 3 सितंबर की दोपहर लगभग 2 बजे वह अपने साथी सूरज सिदार के साथ एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खदान जा रहा था। तभी ग्राम रायकेरा अटल चौक पर गांव के चक्रधर यादव और रोहित महंत ने जेसीबी को रोककर शराब पीने के लि...
विधायक उमेश पटेल की पहल से बिंजकोट में नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों को मिली राहत
Kharsia, Raigarh

विधायक उमेश पटेल की पहल से बिंजकोट में नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों को मिली राहत

खरसिया, 04 सितंबर 2025। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिंजकोट के नीचे बस्ती में पंचायत भवन के पास स्थित बिजली ट्रांसफार्मर 02 सितंबर को अचानक खराब हो गया था। इस वजह से मोहल्ले के लोगों को बिजली की अनुपस्थिति में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश के मौसम में अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया था, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल था। इस गंभीर समस्या को देखते हुए बिंजकोट के जागरूक कांग्रेस कार्यकर्ता हरीलाल पटेल ने तुरंत कदम उठाया। उन्होंने न केवल फोन के जरिए, बल्कि अपने साथियों के साथ नंदेली कार्यालय पहुंचकर विधायक उमेश पटेल को इस समस्या से अवगत कराया। विधायक उमेश पटेल ने बिना देरी किए बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर बिजली विभाग ने तेजी दिखाते हुए 04 सितंबर को बिंजकोट में 63 के...