छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : 1200 से अधिक श्रमिकों का हुआ नि:शुल्क परीक्षण
रायगढ़ में हुआ श्रमिक स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन
रायगढ़, 16 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष 2025 को रजत जयंती वर्ष घोषित किया गया है। इस अवसर पर जिले में आज श्रम विभाग, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, ईएसआईसी और ईएसआईएस के संयुक्त तत्वावधान में श्रमिक स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। रायगढ़ के न्यू ऑडिटोरियम हॉल, पंजरी प्लॉट में आयोजित इस शिविर में लगभग 1200 श्रमिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, हिमोग्लोबिन, नेत्र परीक्षण सहित महिला श्रमिकों के लिए विशेष स्त्री रोग परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने श्रमिकों के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविर की सराहना की एवं श्रमिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मौके पर जनपद पंचा...










