मोटरसायकल से अवैध शराब तस्करी करते दो आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोटर सायकल और शराब जप्त
रायगढ़, 17 सितंबर। आज दिनांक 17 सितंबर 2025 को चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मोटरसायकल में सवार होकर दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर पहाड़ मंदिर की ओर से रायगढ़ शहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने लोचन नगर मेन रोड के पास घेराबंदी की और मुखबिर के बताए अनुसार आते हुए दोनों को पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मोटरसायकल चालक मोहम्मद साबीर पिता मोहम्मद मुनीर निवासी चांदनी चौक और उसके पीछे बैठे मोहम्मद सद्दाम मलिक पिता स्वर्गीय कुतुबुद्दीन मलिक उम्र 36 वर्ष निवासी मधुबनपारा के रूप में हुई। जांच के दौरान मोहम्मद सद्दाम मलिक के कब्जे में रखे प्लास्टिक थैले से 35 पाव देशी मदिरा बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने शराब को अवैध बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। आरोपियों से 35 पाव देशी मदिर...










