बीजेपी के ‘नवीन बॉस’ ने कांग्रेस की आंधी में भी खिलाया था छत्तीसगढ़ में कमल, खूब हुई तारीफ

नबीन को 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी का प्रदेश प्रभारी ऐसे समय में बनाया गया था जब भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को बहुत मजबूत माना जा रहा था। अधिकांश एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल ने कांग्रेस की वापसी की भविष्यवाणी की थी।