बाइक में सवार होकर निकले महापौर, सभापति, आयुक्त दिए स्वच्छता का संदेश
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत निकली गई बाइक रैली
रायगढ़। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत निगम प्रशासन द्वारा बुधवार को बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित, एमआईसी सदस्यगण, पार्षद एवं निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने शहरवासियों को शहर को स्वच्छ रखने संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शहर को स्वच्छ रखने और निगम क्षेत्र के निवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 17 सितंबर से स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों की रैली निकाल कर किया गया। इसी कड़ी में शुक्रवार को बाइक रैली निकाली गई, जिसमें महापौर श्री चौहान ने स्वयं बाइक चलाई और उनके पीछे बैठे सभापति श्री साहू ने हाथ में स्व...










