ओपीडी टाइमिंग पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें डॉक्टर्स: कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी
धान खरीदी की तैयारियों को लेकर विभागों को दिए दिशा-निर्देश
डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को विशेष अभियान चलाने किया निर्देशित
निर्माण एजेंसीज से कहा निर्माण कार्यों में लाएं तेजी
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने ली समय-सीमा की बैठक
रायगढ़, 22 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि कई बार शिकायतें मिलती हैं कि ओपीडी टाइमिंग में डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं है। यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है। जिला अस्पताल से लेकर समस्त शासकीय अस्पताल में सभी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया जाए कि ओपीडी के लिए जो टाइमिंग निर्धारित की गई है उस समय अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहें। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज के प्रगति की समीक्षा की।...







