रायगढ़ में आईटीएमएस की शुरुआत : अवैध पार्किंग पर अब जनता भी करेगी निगरानी, मोबाइल से कटेगा चालान
रायगढ़, 23 सितंबर । सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से रायगढ़ जिले में अब महानगरों की तर्ज पर आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) लागू किया जा रहा है। इस व्यवस्था का उपयोग आम नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से कर सकेंगे।
आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने जानकारी दी कि रायगढ़ में अक्सर वाहन चालकों द्वारा सड़कों पर अव्यवस्थित पार्किंग करने से जाम की स्थिति बन जाती है। यदि आमजन भी यातायात व्यवस्था में सहयोग करें तो यातायात और बेहतर होगा। इसी सोच के तहत आईटीएमएस की शुरुआत की जा रही है, जो फिलहाल अवैध पार्किंग की शिकायतों पर कार्य करेगी। इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। नागरिकों से अपील है कि जब भी कहीं गलत पार्किंग दिखाई दे, जिससे ट्रैफिक बाधित हो रहा हो...










