सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने ऋण प्रकरणों की स्वीकृति में तेजी लाएं : जिला पंचायत सीईओ
बैंकिंग सेवाओं के विस्तार एवं डिजिटलाइजेशन पर विशेष जोर
जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न बैंकों की समीक्षा बैठक संपन्न
रायगढ़, 24 सितम्बर 2025/ जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज विभिन्न बैंकों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव ने सूक्ष्म उद्यमों को प्रोत्साहन, वित्तीय समावेशन और बैंकिंग सेवाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गैर-कृषि क्षेत्र में नए सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना को बढ़ावा देने अधिक से अधिक ऋण प्रकरण स्वीकृत किए जाए। यह योजना पारंपरिक कारीगरों एवं बेरोजगार युवाओं को ऋण-आधारित सब्सिडी उपलब्ध कराकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने में सहायक है।
बैठक में वार्षिक...










