हमारी सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बनेः उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कर रही कार्य: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
रायगढ़ को 70 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की मिली सौगात, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने रायगढ़ शहर के विकास कार्यों के 06 करोड़ रुपए अतिरिक्त राशि की घोषणा भी की
रायगढ़, 6 अक्टूबर 2025/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज नगर निगम ऑडिटोरियम, रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 70.54 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत 43.58 करोड़ रुपये की लागत के 7 कार्यों का शिलान्यास तथा 70 लाख रुपये की लागत के दो विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही लोक निर्माण सेतु विभाग अंतर्गत 17 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत के 3 विकास कार...










