Raigarh

खरसिया में सैनिक फ्यूल्स की महा-तानाशाही : परिसर में टैंकर खड़े होने के बावजूद आम जनता को डीजल देने से साफ इंकार, वाहनों की लगी मीलों लंबी कतारें, कृत्रिम किल्लत की साजिश से भड़की जनता ने की कड़ी कार्रवाई की मांग!
Kharsia, Raigarh

खरसिया में सैनिक फ्यूल्स की महा-तानाशाही : परिसर में टैंकर खड़े होने के बावजूद आम जनता को डीजल देने से साफ इंकार, वाहनों की लगी मीलों लंबी कतारें, कृत्रिम किल्लत की साजिश से भड़की जनता ने की कड़ी कार्रवाई की मांग!

खरसिया, 23 मई। खरसिया से इस वक्त की बेहद शर्मनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सैनिक फ्यूल्स की तानाशाही और घोर मनमानी के आगे बेबस आम जनता खून के आंसू रोने को मजबूर है। ग्राम रानीसागर और कुनकुनी के बीच डोलपाहरी के पास स्थित सैनिक फ्यूल्स ने अपनी हठधर्मिता की सारी हदें पार कर दी हैं। तपती शाम से ही लोग अपनी गाड़ियों में डीजल डलवाने के लिए कतारों में खड़े हैं, लेकिन इस निरंकुश फ्यूल्स पंप के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। चार पहिया वाहनों से लेकर बड़ी-बड़ी गाड़ियों की मीलों लंबी लाइनें लग चुकी हैं, पहिए थम गए हैं और पूरा इलाका चक्काजाम जैसी स्थिति से जूझ रहा है। सबसे ज्यादा हैरान और आक्रोशित करने वाली बात तो यह है कि सैनिक फ्यूल्स के परिसर में खुद एक बड़ा डीजल टैंकर खड़ा दिखाई दे रहा है, इसके बावजूद आम जनता को साफ तौर पर डीजल देने से मना किया जा रहा है। जब परेशान और बेहाल लोग वह...
जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद
Raigarh, Chhattisgarh

जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद

लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन सिंघीतराई, सक्ती, 12 मई 2026। भीषण गर्मी और गिरते जल स्तर के बीच जल संकट से जूझ रहे ग्राम पंचायत निमोही के नागरिकों के लिए वेदांता पावर के सक्ती जिला स्थित थर्मल पावर प्लांट द्वारा वाटर टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कंपनी पिछले तीन वर्षों से ग्राम पंचायत निमोही में मार्च से जून तक टैंकरों के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। इस वर्ष लगभग 120 परिवारों को प्रति दिन 12000 लीटर जल आपूर्ति से प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि वेदांता पावर अपने प्रचालन क्षेत्रों में दीर्घकालिक सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के जरिए जरूरतमंद नागरिकों की मदद के लिए कटिबद्ध है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विकास का ऐसा वातावर...
रायगढ़ के सियासी गलियारों में हलचल : टी.एस. सिंहदेव पहुँचे दीपक अमलडीहा के निवास
Kharsia, Raigarh

रायगढ़ के सियासी गलियारों में हलचल : टी.एस. सिंहदेव पहुँचे दीपक अमलडीहा के निवास

रायगढ़, 03 मई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज गजाननपुरम कॉलोनी स्थित शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी और कांग्रेस नेता दीपक अग्रवाल (अमलडीहा) के निवास पहुँचे। गजाननपुरम पहुँचने पर अग्रवाल परिवार और कॉलोनीवासियों ने बाबा साहब की आत्मीय अगवानी की। इस अवसर पर दीपक अग्रवाल और उनकी अर्धांगिनी श्रीमती कौशल्या अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर टी.एस. सिंहदेव का स्वागत किया, इस दौरान उनके साथ पुत्र अमन अग्रवाल एवं बहू पूर्वी अग्रवाल भी उपस्थित रहे। सिंहदेव ने काफी समय अग्रवाल परिवार के साथ बिताया, परिजनों का हाल-चाल जाना और उनके साथ बैठकर स्वल्पाहार ग्रहण किया। राजनीति के शिखर पुरुष का एक प्रतिष्ठित उद्यमी और वरिष्ठ नेता के घर पर इस तरह का सहज व्यवहार पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। गौरतलब है कि दीपक अमलडीहा ...
वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उमेश पटेल ने जताया गहरा शोक, मृतकों को अर्पित की श्रद्धांजलि
Kharsia, Raigarh

वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उमेश पटेल ने जताया गहरा शोक, मृतकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

नन्देली। सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई भीषण दुर्घटना पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उमेश पटेल ने कहा कि वेदांता प्लांट में हुए हादसे की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से घायलों को तत्काल उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। हादसे को हृदय विदारक बताते हुए उमेश पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में औद्योगिक सुरक्षा में इस तरह की चूक कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि औ...
वॉलीबॉल के रोमांच से सजी एनटीपीसी लारा : एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया ‘एनर्जी कप 2026’ का शुभारंभ
Raigarh

वॉलीबॉल के रोमांच से सजी एनटीपीसी लारा : एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया ‘एनर्जी कप 2026’ का शुभारंभ

रायगढ़। एनटीपीसी लारा में 11 अप्रैल को “एनर्जी कप 2026” अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह और उमंग के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल संघ एवं जिला वॉलीबॉल संघ, रायगढ़ द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसका प्रायोजन एनटीपीसी लारा द्वारा किया गया है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह रहे। कार्यक्रम में श्री केशव चंद्र सिंघा रॉय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर श्री जाकिर खान (HoHR), श्रीमती रेखा ठाकुर (अध्यक्ष, प्रेरिता महिला समिति) सहित समिति के अन्य वरिष्ठ सदस्य, प्रतिभागी खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में हरियाणा स्पाइकर ने छत्तीसगढ़ पुलिस को हराकर शानदार जीत दर्ज की, जिससे टूर्नामेंट ...
पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए ओपी जिंदल
Raigarh

पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए ओपी जिंदल

अनेक सेवामूलक कार्यों के साथ अर्पित की गयी श्रद्धांजलि संयंत्र परिसर के साथ ही शहर और गांवों में अनेक आयोजन रायगढ़। जिंदल समूह के संस्थापक ओमप्रकाश जिंदल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिंदल स्टील रायगढ़ सहित देश-विदेश में श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर संयंत्र परिसर के साथ ही रायगढ़ शहर एवं आसपास के गांवों में भी अनेक सेवामूलक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ ही शांति के लिए पूरे दिन गीता पाठ का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ संयंत्र के परिसर में स्थित श्री जिंदल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। यहां कंपनी के कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय, एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान, एचआर प्रमुख प्रवीण जॉर्ज सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्प...
बिंजकोट-दर्रामुड़ा में SEML कंपनी के लापरवाह ठेकेदार ने सड़क उखाड़कर मौत को दिया न्योता, सांकेतिक चिन्ह के अभाव में WBM ढेर में जा घुसे बाइक सवार
Kharsia, Raigarh

बिंजकोट-दर्रामुड़ा में SEML कंपनी के लापरवाह ठेकेदार ने सड़क उखाड़कर मौत को दिया न्योता, सांकेतिक चिन्ह के अभाव में WBM ढेर में जा घुसे बाइक सवार

रायगढ़/खरसिया, 27 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र खरसिया के बिंजकोट-दर्रामुड़ा में विकास के नाम पर विनाश का खेल जारी है। सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड (SEML) द्वारा सड़क निर्माण का जिम्मा संभाले ठेकेदार राकेश गर्ग खरसिया की घोर लापरवाही अब ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ने लगी है। अभी दो दिन पहले ही 25 मार्च को इस मार्ग की बदहाली और कछुआ गति से चल रहे काम को लेकर आवाज उठाई गई थी, लेकिन न तो ठेकेदार की सेहत पर कोई असर पड़ा और न ही कंपनी प्रबंधन की नींद खुली। नतीजा यह हुआ कि आज 27 मार्च की रात एक और बड़ा सड़क हादसा होते-होते बचा, जिसने ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आज रात कंपनी के गेट नंबर 2 के पास एक बाइक पर सवार दो युवक कंपनी की ओर से बाजार चौक दर्रामुड़ा की ओर आ रहे थे। सड़क पर ठेकेदार ने डब्लूबीएम (WBM) मटेरियल का ढेर तो लगा दिया है, लेकिन उसे...
अफीम मामले पर सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना का भाजपा पर तीखा प्रहार
Kharsia, Raigarh

अफीम मामले पर सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना का भाजपा पर तीखा प्रहार

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती उजागर होने के बाद प्रदेश की राजनीति में घमासान मच गया है। सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों का अब कांग्रेस ने जोरदार खंडन किया है। कांग्रेस प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने भाजपा नेताओं के बयानों को “भ्रामक, तथ्यहीन और ध्यान भटकाने वाला” करार देते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। तारेन्द्र डनसेना ने कहा कि छत्तीसगढ़ को नशे के जाल में किसने धकेला, यह अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है और इसके प्रमाण लगातार सामने आ रहे हैं। भाजपा पहले यह बताए कि अफीम की खेती का पहला खुलासा कहां हुआ था, और वह व्यक्ति भाजपा के किस पद पर था । उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए विपक्ष पर आरोप मढ़ रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि जिन क्षेत्रों में अफीम की खेती पकड़ी जा रही है, वहां बिना स्थानीय संरक्षण के इस तरह की गतिविधियां...
बिंजकोट-दर्रामुड़ा में SEML कंपनी की सड़क निर्माण में ठेकेदार की घोर लापरवाही, PMGSY सड़क उखाड़कर छोड़ दी, रात में धूल और गड्ढों से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोई साइन बोर्ड नहीं, काम कछुए की गति से, कंपनी प्रबंधन भी सोया हुआ
Kharsia, Raigarh

बिंजकोट-दर्रामुड़ा में SEML कंपनी की सड़क निर्माण में ठेकेदार की घोर लापरवाही, PMGSY सड़क उखाड़कर छोड़ दी, रात में धूल और गड्ढों से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोई साइन बोर्ड नहीं, काम कछुए की गति से, कंपनी प्रबंधन भी सोया हुआ

रायगढ़, 25 मार्च 2026। खरसिया के बिंजकोट-दर्रामुड़ा गांव में रहने वाले लोग सालों से एक ही सपना देख रहे थे – कंपनी के मेन गेट से बाजार चौक, दर्रामुड़ा, जामपाली फाटक होते हुए कुर्रूभांठा तक की सड़क बन जाए। धूल-धक्कड़, गड्ढों और कीचड़ में फंसकर रोजाना परेशान रहने वाले ग्रामीणों ने बार-बार आवाज उठाई। आखिरकार करोड़ों रुपये की स्वीकृति मिल गई और सड़क बनने की तैयारी शुरू हो गई। मेसर्स सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड (SEML) कंपनी ने खरसिया के राकेश गर्ग को ठेका दे दिया। काम शुरू भी हो गया। ग्रामीणों ने सोचा कि अब उनकी मुसीबत खत्म हो जाएगी। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही ने सारा माहौल बिगाड़ दिया। ग्रामीण बताते हैं कि सबसे पहले तो ठेकेदार ने पुरानी प्रधानमंत्री सड़क (PMGSY) को उखाड़ फेंका। बिना किसी तैयारी के, बिना किसी चेतावनी के। अब वह रास्ता पूरी तरह खुला और खतरनाक हो गया है। भारी वाहन रोजाना आत...
ईद पर सियासत से ऊपर उठी सौहार्द की मिसाल दीपक बैज पहुंचे सलीम नियारिया के घर
Raigarh

ईद पर सियासत से ऊपर उठी सौहार्द की मिसाल दीपक बैज पहुंचे सलीम नियारिया के घर

रायगढ़ में ईद के मौके पर पीसीसी चीफ ने दिया भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश और परिवार संग की आत्मीय मुलाकात रायगढ़। ईद के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रायगढ़ प्रवास के दौरान नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया के निवास पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ औपचारिक बधाई दी बल्कि परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीयता से मुलाकात कर कुशलक्षेम भी जाना। इस मुलाकात ने राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर सामाजिक सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का एक सकारात्मक संदेश दिया। दीपक बैज का यह सहज और आत्मीय व्यवहार उनके उस स्वभाव को दर्शाता है।  जिसमें वे हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता और समाज के हर वर्ग को समान महत्व देते हैं। ईद जैसे पवित्र पर्व पर सलीम नियारिया के घर पहुंचकर उन्होंने न सिर्फ उनका मान बढ़ाया, बल्कि पूरे परिवार और स्थानीय सम...