मधुबनपारा चोरी के दो फरार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, सोने-चांदी के जेवर, आईफोन और बाइक बरामद
रायगढ़, 9 अक्टूबर। कोतवाली पुलिस ने मधुबनपारा स्थित सुने मकान में हुई चोरी के फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया सोने का मंगलसूत्र, सोने का ब्रेसलेट, आईफोन मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है। इससे पहले इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी इकराम खान और मोह. समीर को 30 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर को मधुबनपारा निवासी श्रीमती आरजू बानो मल्लिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त को वह अपने मायके जिंदल पतरापाली गई थीं और 21 सितंबर की शाम लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। सीसीटीवी के तार काटे गए थे और आलमारी का लॉकर टूटा पाया गया। घर से चार सोने के हार, तीन अंगूठियां, चार कान के सेट, चार जोड़ी चांदी की पायल, एक आईफोन 16 प्रो मैक्स और दो लाख रुपये नकद समेत करीब नौ लाख रुपये की चोरी की गई थी। शिकायत पर कोतवाली पुलि...










