गढ़उमरिया में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित
855 मरीजों का हुआ उपचार
रायगढ़, 13 अक्टूबर 2025/ गढ़उमरिया में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 855 से अधिक रोगियों का निःशुल्क उपचार किया गया। इस शिविर का आयोजन आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए थीम पर किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष पुसौर श्रीमती हेमलता चौहान, श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण नायक जिला पंचायत सदस्य, श्री नित्यानंद यादव, श्री दुलार साहू एवं डॉ.सी.एस. गौरहा जिला आयुष अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर प्रभारी डॉ. नीरज मिश्रा ने आयुर्वेद की वैज्ञानिकता, प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता तथा जनसामान्य के बीच इसकी पहुंच बढ़ाने पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पूर्वकाल में गांव-गांव वैद्य होते थे जो नाड़ी परीक्षण कर जड़ी-बूटियों से इलाज करते थे, और आज शासन इन पद्धतिय...









