दिनदहाड़े बरदाना चोरी से खरसिया में हड़कंप — चोरों ने सहकारिता समिति को बनाया निशाना!
खरसिया। क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब सरकारी समितियाँ भी सुरक्षित नहीं रहीं! खरसिया विकासखंड के ग्राम बारभौना स्थित सहकारिता समिति (धान खरीदी उप केंद्र) — जो बानी पाथर सहकारिता समिति का उप केंद्र है — वहाँ से दिनदहाड़े बरदाना चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, समिति के प्रबंधक जनक राम पटेल के अधीन कार्यरत इस केंद्र में लगभग 56 गठान बरदाने रखे हुए थे। लेकिन करीब 2 से 3 दिन पहले, दोपहर के समय करीब 2 से 3 बजे के बीच, एक बड़ी गाड़ी में सवार होकर आए अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर 36 गठान बरदाने को चोरी कर फरार हो गए।
डर से लौटाए बरदाने, फिर भी नहीं मिला पूरा मालमामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब 17 अक्टूबर की रात को चोरों ने चोरी किए गए बरदानों में से 29 गठान को खरसिया के ग्राम छीरपानी के नाला किनारे फेंक दिया। संभवतः पुलिस कार्रवाई के ड...










