Raigarh

विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
Raigarh

विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे

इस वित्तीय वर्ष में 29 हजार से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण के लिए “हरित पर्यावरण अभियान” शुरू रायगढ़, 06 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायगढ़ स्थित अदाणी पावर लिमिटेड की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर “हरित पर्यावरण अभियान” की शुरुआत की गई। इस अवसर पर संयंत्र परिसर में 350 पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में रायगढ़ स्थित अदाणी पावर लिमिटेड के परियोजना प्रमुख, संचालन एवं अनुरक्षण प्रमुख, मानव संसाधन प्रमुख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस गतिविधि के माध्यम से स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाया गया। अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से कुल 29,500 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसस...
एनटीपीसी लारा की बड़ी उपलब्धि: मियावाकी पद्धति से संवारा पर्यावरण, अब तक लगाए 6 लाख से अधिक पौधे
Raigarh

एनटीपीसी लारा की बड़ी उपलब्धि: मियावाकी पद्धति से संवारा पर्यावरण, अब तक लगाए 6 लाख से अधिक पौधे

रायगढ़। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही एनटीपीसी लारा परियोजना अब तक 6 लाख से अधिक पौधों का रोपण कर चुकी है। इसके साथ ही परियोजना परिसर में 'मियावाकी पद्धति' के अंतर्गत स्थानीय एवं घने वृक्षों का वन विकसित कर जैव विविधता संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी कड़ी में, विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनटीपीसी लारा में 29 मई से 05 जून तक पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को समर्पित सप्ताहभर के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ​इन कार्यक्रमों में कर्मचारियों, सहयोगी कर्मियों, उनके परिजनों तथा जीईएम (GEM) प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान स्लोगन लेखन, चित्रकला, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। जीईएम प्रतिभाग...
जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश
Raigarh

जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली, पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दिया गया संरक्षण का संदेश रायगढ़, 05 जून 2026। जिंदल स्टील लिमिटेड के रायगढ़ संयंत्र में विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यपालन निदेशक सहित जिंदल स्टील परिवार के सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हरियाली और पर्यावरण संरक्षण जिंदल स्टील की कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संयंत्र परिसर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण प्रबंधन विभाग द्वारा विविध गतिविधियों का आयोजन किया...
वन विभाग की सतर्क निगरानी से टला बड़ा हादसा, हाथियों के बेहद करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे थे युवक, ड्रोन फुटेज में कैद हुई पूरी घटना, पहचान होते ही मौके से भागे
Raigarh

वन विभाग की सतर्क निगरानी से टला बड़ा हादसा, हाथियों के बेहद करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे थे युवक, ड्रोन फुटेज में कैद हुई पूरी घटना, पहचान होते ही मौके से भागे

वन्यजीवों को परेशान करना गंभीर अपराध, ड्रोन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान, होगी सख्त कार्रवाई रायगढ़, 05 जून 2026। छाल परिक्षेत्र में 52 हाथियों के विशाल दल की निगरानी के दौरान वन विभाग की सतर्क ड्रोन मॉनिटरिंग ने एक बड़ी लापरवाही को समय रहते पकड़ लिया, जिससे संभावित बड़ा जनहानि का हादसा टल गया। वन्यजीवों की मौजूदगी की जानकारी होने के बावजूद युवक आरक्षित वन क्षेत्र में घुसकर दंतैल हाथी के नजदीक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। उनकी खतरनाक हरकतें ड्रोन कैमरे में कैद हो गईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ ने बताया कि उक्त घटना 28 मई 2026 की शाम की है, जब छाल परिक्षेत्र के एडू संगम क्षेत्र के समीप 52 हाथियों के विशाल दल की गतिविधियों पर वन विभाग ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी कर ...
’जिंदगी चुनो, तम्बाकू नहीं’ संदेश के साथ चलाया गया जागरूकता अभियान
Raigarh

’जिंदगी चुनो, तम्बाकू नहीं’ संदेश के साथ चलाया गया जागरूकता अभियान

जिला अस्पताल और बस स्टैंड क्षेत्र में नुक्कड़-नाटक का हुआ आयोजन रायगढ़। तम्बाकू और निकोटीन उत्पादों के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक बनाने तथा नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. विवेक उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के तहत गजेन्द्र प्रसाद कला दल द्वारा केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड क्षेत्र एवं जिला चिकित्सालय परिसर में प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष की थीम ’आकर्षण का पर्...
अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न
Raigarh

अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न

ग्रामीण विकास को मिली नई गति, हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से मिलेगा लाभ स्कूल में पहली से कक्षा 12वीं तक की मिलेगी शिक्षा, 40 बिस्तरों वाला होगा अस्पताल रायगढ़। अदाणी फॉउंडेशन की ओर से पॉवर प्लांट परिसर में अदाणी विद्या मंदिर और अदाणी हॉस्पिटल का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं परंपरागत विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इसे अदाणी पॉवर लिमिटेड की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अदाणी फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से रायगढ़ जिले के ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, आधारभूत संरचना विकास, खेल, संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर निरंतर कार्य कर रही है। इन पहलों का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से ज...
ओ.पी. चौधरी के जन्मदिन पर सर्व गुजराती समाज की खास भेंट: पहाड़ मंदिर में हनुमान मूर्ति स्थापना के लिए सौंपा 51,001 रुपये का चेक
Raigarh

ओ.पी. चौधरी के जन्मदिन पर सर्व गुजराती समाज की खास भेंट: पहाड़ मंदिर में हनुमान मूर्ति स्थापना के लिए सौंपा 51,001 रुपये का चेक

रायगढ़। रायगढ़ के जनप्रिय विधायक व प्रदेश के यशस्वी वित्तमंत्री ओ पी चौधरी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पहाड़ मंदिर में हनुमान जी की पूर्ति स्थापना हेतु सर्व गुजराती समाज की ओर से अध्यक्ष मुकेश जैन व साथियों ने उन्हें 51001 रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर मुकेश जैन व पूर्व पार्षद दिवेश सोलंकी सहित तनु बेन चावड़ा, नूतन बेन चावड़ा, शांतिलाल खोडियार, अजीत मेहता, कमलेश जैन, गुणवंत चावड़ा, श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष नितेश शाह, भरत सांवरिया, मुंजाल चावड़ा, रजत जैन, ओमप्रकाश राठौर, रवि सांवरिया, चाहत टांक, जीत जैन तथा समान के अनेक लोगों ने सामूहिक रूप से ओ पी चौधरी जी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और सर्व गुजराती समाज के भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिये उन्हें धन्यवाद दिया। ...
समावेशी समाज गठन की दिशा में एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण
Raigarh

समावेशी समाज गठन की दिशा में एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण

रायगढ़। एक समावेशी समाज निर्माण की दिशा में कदम बढाते हुए लारा परियोजना के आसपास निवास कर रहे दिव्याङ्गजनों को समाज के मुख्यधारा में जोड़ते हुए उनको गतिशील, आत्मविश्वास एवं आजादी से जीवन व्यतीत करने के लिए एनटीपीसी की महिलाओं की सामाजिक संस्था प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्षा, श्रीमती रेखा ठाकुर द्वारा कृत्रिम अंग का वितरण दिनांक 2 जून 2026 को किया गया। शिविर का मकसद हितग्राहियों की जीवनस्तर में सुधार लाते हुए उनकी आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए समाज में वे आत्मविश्वास के साथ जी सकें। कृत्रिम अंग बांटने से पहले, अनुभवी डॉक्टर की मदद से दिव्याङ्ग्जनों की घर पर जांच कर ज़रूरतों के हिसाब से कस्टमाइज़्ड आर्टिफिशियल अंग बनाने के लिए नाप लिए गए एवं उसके अनुरूप कृत्रिम अंग बना कर प्रदान किया गया। इस मौके पर बोलते हुए, श्रीमती रेखा ठाकुर ने दोहराया कि प्रेरिता महिला समिति समाज के पिछड़े तबकों क...
जब हाथों में आई घर की चाबी, खुशी से भर आईं आंखें
Raigarh

जब हाथों में आई घर की चाबी, खुशी से भर आईं आंखें

वनांचल के परिवारों का वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा, बाकारुमा शिविर में मिली पक्के आशियाने की सौगात रायगढ़, 02 जून 2026। सिर पर पक्की छत का सपना हर परिवार देखता है। धरमजयगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र के कुछ परिवारों के लिए यह सपना बाकारुमा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में साकार हो गया। जब हितग्राहियों के हाथों में उनके नए घर की चाबी सौंपी गई, तो उनके चेहरों पर खुशी, संतोष और आत्मविश्वास की अनमोल झलक दिखाई दी। शिविर में गम्मत राम राठिया, विजय राठिया, जनपति चौहान, सुकांत सारथी एवं रंभा बाई को उनके पूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण पक्के आवासों की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। चाबी मिलते ही परिवारों की आंखों में अपने घर के सपने के पूरे होने की चमक साफ दिखाई दी। वर्षों तक कच्चे मकानों में रहकर मौसम की मार झेलने वाले इन परिवारों के लिए यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भवि...
जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
Raigarh

जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन

महापल्ली हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और रायगढ़ की खुशहाली की कामना चक्रधर गौशाला में गौसेवा कर गायों को खिलाई पूड़ी और हरी सब्जियां विभिन्न समाजों, कर्मचारी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दी जन्मदिन की बधाई दिनभर चलता रहा जनमुलाकात का सिलसिला, सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं की रही धूम रायगढ़, 02 जून 2026। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने मंगलवार को अपना जन्मदिन अपने निर्वाचन क्षेत्र रायगढ़ में जनता के बीच रहकर सादगी, सेवा और जनसंपर्क के साथ मनाया। सुबह से देर शाम तक जिलेभर से आए नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, युवाओं और शुभचिंतकों ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूरे दिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना रहा तथा विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अपने-अपने ...