बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए सभी प्राचार्य विशेष रणनीति तैयार कर करें कार्य-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश
रायगढ़, 31 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट स्थित सृजन सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्य और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि आने वाले दो माह विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान सभी प्राचार्य विद्यालयवार विशेष कार्ययोजना बनाकर विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्टता सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, काउंसलिंग और निरंतर मूल्यांकन अनिवार्य है। कमजोर विद्यार्थियों की सूची बनाकर उन पर अतिरिक्त ध्यान दें और राज्य स्तर पर टॉप करने की क्षमता रखने वाले विद्...










