रायगढ़ में 2 से 4 नवंबर तक होगा राज्योत्सव का भव्य आयोजन
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, तैयारी जोरो पर
रायगढ़, 31 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में 2 से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव-2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। राज्य के रजत जयंती वर्ष के इस विशेष अवसर पर आयोजित राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की गौरवशाली उपलब्धियों और विकास यात्रा को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन 2 नवंबर को प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया तथा राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कले...










