शारदा एनर्जी कंपनी गेट पर ठेका को लेकर बवाल! मैनेजर को जान से मारने की धमकी, 3 नामजद सहित कई पर FIR; अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं, आरोपियों को किसका संरक्षण?
रायगढ़, 17 नवंबर। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा में स्थित शारदा एनर्जी कंपनी के गेट के सामने गुरुवार (13.11.2025) शाम को ठेकेदारी को लेकर हुए विवाद में कंपनी मैनेजर की पिटाई का मामला अब और गंभीर मोड़ लेता जा रहा है। घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी बिंदास इधर-उधर घूम रहे हैं, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन आरोपियों को किसका संरक्षण मिल रहा है और पुलिस अब तक क्यों चुप्पी साधे हुए है? भूपदेवपुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत गंभीर धाराओं में FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन कार्रवाई में सुस्ती नजर आ रही है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, विनोद शंकपाल अंबुले (उम्र 36 वर्ष), जो वर्तमान में शारदा एनर्जी कंपनी, बिंजकोट-दर्रामुड़ा में "थेज...










