गैर-इरादतन हत्या के मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
रायगढ़। दिनांक 15 सितंबर 2024 को थाना कापू क्षेत्र के ग्राम इंचपारा में एक गंभीर घटना की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें सियाम्बर राठिया (उम्र 35 वर्ष) की करंट लगने से मृत्यु हो गई। यह घटना मृतक समेत गांव के 04 लोगों द्वारा जंगली सुअर को मारने के उद्देश्य से बिजली के तारों का अवैध उपयोग करने के दौरान हुई।
घटना का विवरणशाम 8:00 बजे (14 सितंबर 2024) को, सियाम्बर राठिया और उसके साथी रामनारायण राठिया, चनेश बसोड़, अलताफ राठिया और करन यादव ने श्रीराम राठिया के खेत में जंगली सुअर को मारने के लिए बिजली का तार बिछाया। तार जुड़ाई के दौरान करंट प्रवाहित होने से सियाम्बर राठिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए कोरजानाला किनारे जंगल में मृतक के शव को जला दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए घ...










