चक्रधर समारोह में मुख्यमंत्री को वरिष्ठ पत्रकार विनय पाण्डेय ने ब्राह्मी लिपि में लिखी नेम प्लेट भेंट की

रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार विनय पाण्डेय पिछले दो वर्षों से ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपियों पर शोध कर रहे हैं। चक्रधर समारोह के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ब्राह्मी लिपि में लिखी गई नेम प्लेट भेंट की, ताकि इस प्राचीन लिपि के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। ब्राह्मी लिपि भारत की सबसे पुरानी लिपि मानी जाती है जिसे पढ़ा जा सकता है। विनय पाण्डेय का मानना है कि धरोहरों को संजोने के साथ-साथ ब्राह्मी लिपि को भी संरक्षित करने की पहल जरूरी है।