Raigarh

रायगढ़ में ट्रेलर और हाईवा में भिडंत के बाद लगी भीषण आग
Kharsia, Raigarh

रायगढ़ में ट्रेलर और हाईवा में भिडंत के बाद लगी भीषण आग

रायगढ़। ओडिसा रोड में ग्राम गढ़उमरिया के पास मंगलवार की शाम उस वक्त हडक़ंप मच गई, जब सडक़ किनारे खड़ी ट्रेलर को पीछे की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक अन्य हाईवा के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया। दोनों वाहनों के टकराने पर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही जुटमिल पुलिस मौके पर पहुंची तथा फायर बिग्रेड बुलवाया गया। वहीं दमकल की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका तब कहीं जाकर एनएच पर काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के मुताबिक ओडिसा मार्ग पर गढ़उमरिया के पास सडक़ किनारे एक खाली ट्रेलर (क्रमांक ओडी 23 एन 8372) खड़ी थी। वहीं ओडिसा की ओर से कोयला लोड कर आ रही तेज रफ्तार हाईवा (क्रमांक ओडी 23 एन 7772) के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सडक़ किनारे खड़ी ट्रेलर को ठोकर मार दिया। बताया जा रहा है कि हाईवा की ठोकर से...
ग्राम दर्रामुड़ा के गौतम चौक में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा के गौतम चौक में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई विसर्जन यात्रा, नम आंखों से दी गई मां दुर्गा को विदाई रायगढ़-खरसिया। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा के गौतम चौक में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विगत 13 अक्टूबर, रविवार को गांव के तालाब में विसर्जन किया गया और नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गई। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। जिसमें युवा समिति के सदस्य के अलावा बड़ी संख्या में गांव के बच्चे, बुजुर्ग, महिला और पुरुष विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव युवा समिति द्वारा रविवार को दोपहर के बाद करीब दो बजे से मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन का कार्य प्रारंभ किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मां दुर्गा की प्रतिमा को रखकर गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते, झूमते हुए विसर्जन यात्रा निकाला गया, जो गांव की गलियों से गुजरते हुए नीचे बस्ती तालाब पहुंचा, जहां म...
ग्राम केनसरा में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

ग्राम केनसरा में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल

खेल अनुशासन और टीम वर्क का महत्व बढ़ाता है : उमेश पटेल खरसिया, 15 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और खरसिया के विधायक उमेश पटेल आज विकासखंड पुसौर के ग्राम केनसरा में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने विजेता टीम मनुआपाली और उपविजेता टीम ननसिंया के उर्जावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक उमेश पटेल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को बढ़ाता है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और ऐसे आयोजनों को क्षेत्र में खेल के विकास के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सुशील भोय, नरेश तिवारी, गोपी चौधरी, अशोक डनसेना, धर्मेन्द...
नवरात्रि के पावन पर्व पर अदाणी फाउंडेशन ने माँ चंद्रहासिनी के भक्तों के लिए आयोजित किया नौ दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर
Raigarh

नवरात्रि के पावन पर्व पर अदाणी फाउंडेशन ने माँ चंद्रहासिनी के भक्तों के लिए आयोजित किया नौ दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर

500 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिए चिकित्सा शिविर का लाभ शिविर के दौरान निशुल्कः दवाई का वितरण रायगढ़, 14 अक्टूबर 2024: शारदीय नवरात्र के अवसर पर जिले के पुसौर प्रखण्ड में अदाणी फाउंडेशन द्वारा माँ चंद्रहासिनी देवी के मंदिर में नौ दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, स्वास्थ्य जांच के साथ निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान की गई। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर मद के तहत चंद्रपुर शहर में 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ 500 से ज्यादा भक्तों ने लिया। शिविर का उद्घाटन चन्द्रपुर के तहसीलदार श्री अनुराग भट्ट और डभरा के तहसीलदार श्री आशीष पटेल तथा अदाणी पॉवर लिमिटेड के ऑपरेशन एवं मेटेनेंस प्रमुख श्री शसधर दास की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।  इसके अलावा श्री गोविंद अग्रवाल, अध्यक्ष, श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं चंद्रहासिनी देवी मंदिर सार्व...
मेगा उद्वहन सिंचाई परियोजना हेतु 14 करोड़ 57 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति से आएगी क्षेत्र के किसानों के जीवन के समृद्धि
Raigarh

मेगा उद्वहन सिंचाई परियोजना हेतु 14 करोड़ 57 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति से आएगी क्षेत्र के किसानों के जीवन के समृद्धि

ओपी के कहा किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है विष्णु देव साय सरकार रायगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड में  बहुप्रतीक्षित सांकरा मेगा उद्वहन सिंचाई परियोजना को वित्त  विभाग से स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना हेतु 14 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्त विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के लिए 2024-25 के बजट में 14 करोड़ 57 लाख रुपए का प्रावधान रखा गया था । विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ने इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए कहा सांकरा मेगा उद्वहन सिंचाई परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्रदान करना है। इससे जल संसाधनों का सही प्रबंधन सुनिश्चित हो सकेगा। जिससे कृषि उत्पादकता में वृद्धि हो सकेगी। इस परियोजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। विष्णु देव साय सरकार किसानों क...
ग्राम भगोराडीह में दशहरा महोत्सव में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

ग्राम भगोराडीह में दशहरा महोत्सव में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल

रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश खरसिया। खरसिया के ग्राम भगोरीडीह में 14 अक्टूबर, सोमवार को विराट दशहरा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और खरसिया के विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्राम भगोराडीह पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान जी की सुंदर झांकी के साथ विधायक उमेश पटेल सहित उनके साथ पहुंचे अतिथियों को मंच पर आसीन कराया और स्वागत-अभिनन्दन किया। इस दौरान विधायक उमेश पटेल ने दशहरा महोत्सव में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा की “यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। हम लोग हर साल रावण का वध करते है, परंतु इस पर्व की सार्थकता तभी है, जब हम काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण, जो हमारे मन में है, उसका वध करें।” कार्यक्रम के दौरान ...
ग्राम दर्रामुड़ा में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व : गौतम चौक में प्रभु श्रीराम ने किया रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का मनाया गया जश्न
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व : गौतम चौक में प्रभु श्रीराम ने किया रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का मनाया गया जश्न

रायगढ़-खरसिया। बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व विजयादशमी (दशहरा) 12 अक्टूबर, शनिवार को खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव युवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के द्वारा गौतम चौक में दशहरा मेले का सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, महिला और पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम के मुताबिक सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान जी की सुंदर झांकी निकाली गई। युवा समितियों द्वारा प्रभु श्रीरामचन्द्र जी की पूजा-अर्चना की गई, तत्पश्चात् पूरी सेना के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कर्मा-नृत्य और मांदर झांझ ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जब प्रभु श्रीरामचन्द्र जी की पूरी सेना गांव भ्रमण कर गौतम चौक पहुंची...
किरोड़ीमल नगर में मनाया गया हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी का पर्व
Raigarh

किरोड़ीमल नगर में मनाया गया हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी का पर्व

पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ रावण दहन कार्यक्रम रायगढ़। किरोड़ीमल नगर में हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया गया। पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश नंदकुमार पटेल के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न कार्यक्रम सहित रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विदित हो की वर्षों से चले आ रहे परंपरानुसार कोकड़ीतराई, किरोड़ीमल में हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया गया। इस दिन नगर के खेल मैदान में भव्य और आकर्षक मेला लगाया जाता है जिसका आकर्षण देखते ही बनता है। यह मेला इस क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला होता है। जिसमें श्रीराम जी की असत्य पर सत्य की जीत को जनता के सामने प्रदर्शित करने हेतु भव्य राम शोभा यात्रा निकाला गया, जो पुरे नगर में भ्रमण करते हुए खेल मैदान तक आया तत्पश्चात मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के प्रतीकात्मक स्वरूप द्वारा रावण दहन किया ...
विवेक के आरोपों पर एनटीपीसी का स्पष्टीकरण
Raigarh

विवेक के आरोपों पर एनटीपीसी का स्पष्टीकरण

रायगढ़। पुसौर ब्लॉक के ग्राम झिलगीटार में एनटीपीसी लारा द्वारा विस्थापित विवेक श्रीवास्तव से जमीन अधिग्रहण के बाद बोनस राशि के भुगतान में धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा मामला अब नया मोड़ ले चुका है। एनटीपीसी प्रबंधन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुनर्वास राशि से संबंधित सभी आरोपों को निराधार बताया है।एनटीपीसी ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ राज्य की आदर्श पुनर्वास नीति, 2007 (यथा संशोधित) की धारा 2.1 (क) के अंतर्गत विवेक श्रीवास्तव, पिता विजय श्रीवास्तव, ग्राम झिलगीटार को पुनर्वास राशि के लिए अपात्र पाया गया है। कंपनी ने कहा कि इस संबंध में सभी आवश्यक पत्राचार समय-समय पर श्रीवास्तव को उपलब्ध कराए गए थे, और उनके द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से आधारहीन हैं। एनटीपीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने नीति के अनुसार ही कार्य किया है और विवेक श्रीवास्तव के बयान को खारिज कर दिया। इस मामले में वरिष्ठ अ...
जमीन लेने के बाद बोनस राशि का भुगतान करने में एनटीपीसी ने की धोखाधड़ी
Raigarh

जमीन लेने के बाद बोनस राशि का भुगतान करने में एनटीपीसी ने की धोखाधड़ी

एसडीएम के पत्रों को कचरे में फेंक रही एनटीपीसी लारा रायगढ़। सरकारी संस्थान कहलाने वाली एनटीपीसी लारा आम जनता के साथ किस तरह से धोखाधड़ी करती है इसका ताजा उदाहरण पुसौर ब्लॉक के झीलगीटार से विस्थापित विवेक श्रीवास्तव के प्रकरण में देखने को मिल रहा है। ग्राम झीलगीटार निवासी विवेक श्रीवास्तव की भूमि खसरा नंबर 79/ 5 रकबा 0.073 हेक्टेयर का अधिग्रहण एनटीपीसी लारा द्वारा दशकों पूर्व कर लिया गया, लेकिन पुनर्वास (बोनस ) राशि के भुगतान के लिए लगातार टालमटोल किया जा रहा है। जबकि भू अर्जन अधिकारी ने स्वयं अनेकों पत्र लिखकर एनटीपीसी लारा को निर्देशित किया है कि भूमि स्वामी विवेक श्रीवास्तव को बोनस रकम का भुगतान कर दिया जाए, मगर एनटीपीसी लारा ने भू अर्जन अधिकारी के प्रत्येक पत्रों को कूड़ेदान में फेंक दिया और किसी भी पत्र का कोई जवाब नहीं दिया न ही भूमि स्वामी को बोनस रकम का भुगतान किया। भूमि ...