Raigarh

करवा चौथ की खरीदी करने बाजार में बढ़ी भीड़, महिलाएं रविवार को रखेंगी व्रत, करवा और दीया के स्टालों में जमकर हो रही बिक्री
Raigarh

करवा चौथ की खरीदी करने बाजार में बढ़ी भीड़, महिलाएं रविवार को रखेंगी व्रत, करवा और दीया के स्टालों में जमकर हो रही बिक्री

रायगढ़। करवा चौथ की खरीददारी दो दिन पहले से ही शुरू हो गई है। ऐसे में शुक्रवार को सुबह से ही महिला व पुरुषों की भीड़ बाजार में देखी जा रही है। इस दौरान महिलाओं ने करवा, थाली व चालन की जमकर खरीदी कर रही है। वहीं पुरुष वर्ग भी पत्नियों के लिए एक से बढकऱ एक गिफ्ट की खरीदी करने में लगे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का त्यौहार करवा चौथ इस बाद रविवार को मानाया जाना है। जहां पत्नियां अपने पति के लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखेंगी और चांद का दीदार कर व्रत खोलेगी। सदियों से चली आ रही इस परंपरा को निभाने के लिए हर सुहागन के अपने सपने होते हैं और तैयारियां होती हैं। जिनके जरिए वो इस दिन को यादगार बनाना चाहती है। पत्नियों की तरह पतियों की भी अपनी जीवन संगिनी को खास अहसास कराने की विशेष तैयारियां चल रही है। इस दौरान लोग अपने पत्नी के लिए तरह-तरह के उपहार खरीदी कर...
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरिया में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया
Raigarh, Sarangarh

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरिया में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 अक्टूबर 2024/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरिया में चौहान समाज का सामुदायिक भवन का और सरिया के विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। ओ पी चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में शामिल सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया क्षेत्र में कई विकास कार्यों को साकार किया है। उन्होंने कहा कि जब तक मेरी सांस चलती रहेगी। मैं विकास के लिए कार्य करुंगा चाहे इसके लिए मुझे जीतना भी मेहनत क्यों न करना पड़े, मैं पीछे नहीं हटूंगा। मैं जब कलेक्टर था, तो अपने दम पर बना था, लेकिन अब मैं जब जनप्रतिनिधि बना हूं, तो आप लोगों के दम से बना हूं। मैं आप लोगों के आशीर्वाद को भूल नहीं पाऊंगा और आज आप लोगों के बीच में हूं। मुझे आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए। आप लोग के आशीर्वाद ही मुझे विकास कार्य करने में ताकत देती है। यहां के जनसमस्या के समाधान कर...
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चंद्रपुर – सरिया – कंचनपुर मार्ग का भूमिपूजन किया
Raigarh, Sarangarh

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चंद्रपुर – सरिया – कंचनपुर मार्ग का भूमिपूजन किया

13.51 करोड़ रुपए की लागत से 10 किलोमीटर लंबी सड़क का होगा जीर्णोद्धार लंबे अरसे की मांग हुई पूरी सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 अक्टूबर 2024/ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बरमकेला क्षेत्र के कटंगपाली चौक में बहुप्रतिक्षित मांग चंद्रपुर - सरिया - कंचनपुर मुख्य मार्ग का जीर्णोद्धार हेतु सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने सडकों के निर्माण कराने की तैयारी की। बजट सत्र में स्वीकृति मिली तो लोकसभा चुनाव का आदर्श चुनाव आचार संहिता लग गया, 4 जून 2024 को आचार संहिता हटने के बाद बारिश के दिनों में सड़कों का कार्य नहीं होता। ऐसे में आज 13.51 करोड़ रुपए की लागत से 10 किलोमीटर लंबी सड़क हेतु भूमिपूजन कर रहे हैं। ओपी चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस सड़क निर्माण में गुणवत्ता व समयावधि का ध्यान रखें। किसी को मंत्री के नाम पर कोई कमीशन नहीं देना है।...
मंत्री ओपी चौधरी ने रामचण्डी मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया
Raigarh, Sarangarh

मंत्री ओपी चौधरी ने रामचण्डी मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया

वित्त मंत्री ने विवाह मंडल के लिए 4 लाख रुपए की घोषणा की सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 अक्टूबर 2024/छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सरिया के ऐतिहासिक श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर का पूजा-अर्चना कर, मंदिर परिसर में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस भवन का निर्माण मंदिर परिसर में किया जाएगा, जो स्थानीय समुदाय के लिए विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन स्थल बनेगा। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हर वर्ग की जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है। सामुदायिक भवन का निर्माण लोगों के सामाजिक जीवन में अहम योगदान देगा, जिससे उन्हें सामूहिक आयोजनों के लिए एक स्थायी और सुलभ स्थल प्राप्त होगा। उन्होंने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह भवन क्षेत्र के कोलता समाज की लंबे समय स...
केलो नदी के किनारे अतिक्रमण करने वाले पांच लोगों को नोटिस जारी
Raigarh

केलो नदी के किनारे अतिक्रमण करने वाले पांच लोगों को नोटिस जारी

रायगढ़। नालंदा परिसर के कैफेटएरिया को मेरिन ड्राईव के किनारे बनाया जाना है। यहीं पर ही रो ब्रिज भी बनाया जाना है, जो सीधे नालंदा परिसर को जोड़ेगा। इसके लिए शनि मंदिर से सर्किट हाऊस से जोड़ने वाली मेरिन ड्राईव के बीच में यह बनाया जाना है। इसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बाकेट एरिया के पास करीब पांच मकानों को तोड़े जाने का नोटिस दिए जाने के बाद वहां पर लोगों में दहशत है। हालांकि अतिक्रमण कर लोगों ने यहां पर बड़े बड़े मकान बना लिया है। लेकिन उन्हें तहसील कार्यालय में पांच नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। इसके पहले भी करीब चार से पांच पेशी हो चुकी है। अभी तक इसमें कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है। पांच घरों में सिर्फ एक ही परिवार ने पट्टा के लिए आवेदन किया था, उसे ही – करीब 300 वर्गफीट का पट्टा मिला है, बाकी परिवार के पास जमीन को कोई वैध दस्तावेज नहीं है। इन मकानों के बगल में ही नजूल ...
48 किलोमीटर की सड़क बनाने 120 करोड़ बैंक से लोन, नहीं मिली राशि तो अटक गया काम
Raigarh

48 किलोमीटर की सड़क बनाने 120 करोड़ बैंक से लोन, नहीं मिली राशि तो अटक गया काम

कहीं 1 तो कहीं 2 किलोमीटर ही बन सकी सड़क, किसानों की रजिस्ट्री अटकी तो काम रोका गया सूपा के नेशनल हाईवे को नहरपाली से जोड़ना था रायगढ़। रायगढ़ से चन्द्रपुर नेशनल हाईवे की सड़क को बिलासपुर हाईवे से सीधे जुड़ जाए इसके लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से 120 करोड़ रूपए 48 किलोमीटर की सड़क बनाने के लिए लोन लिया गया था। लोन की राशि पूरी नहीं मिलने की वजह से जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया के साथ मुआवजे का वितरण भी अटक गया है। कृषकों ने अपने जमीन पर सड़क बनाने से साफ इंकार कर दिया है। इसमें मजेदार किस्सा यह हैं कि पीडब्ल्यूडी से जुड़े एडीबी के इंजीनियरों ने सूपा, कोतमरा, पुटकापुरी जैसे गांवों में तो एक से दो किलोमीटर की सड़क भी बना दी। लेकिन बाकी गांवों में काम रूक गया हैं क्योंकि किसानों को जमीन रजिस्ट्री कराने के बाद मुआवजे राशि देने के लिए अफसरों के पास बजट नहीं है । यह प्रोजेक्ट ...
रायगढ़ में छात्रावास अधीक्षक की मौत, बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में मेडिकल कॉलेज के पास पलटी कार
Raigarh

रायगढ़ में छात्रावास अधीक्षक की मौत, बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में मेडिकल कॉलेज के पास पलटी कार

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय में गुरुवार की रात बाइक सवार एक युवक को बचाने के चक्कर मे मेडिकल कालेज के पास कार पलट जाने से कार सवार छात्रावास अधीक्षक की मौत हो गई, वहीं एक अन्य घायल हो गया है। उक्त मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात चक्रधर नगर थाना क्षेत्र मे डिग्री कालेज के पास स्थित एक छात्रावास के अधीक्षक सुनील कुमार यादव (36) अपने दोस्त आशीष कुमार होता के साथ किसी काम के सिलसिले मे नेक्सोन कार से ओडिशा की तरफ गए हुए थे। वहां से वापसी के दौरान रात तकरीबन 8 बजे के आसपास जब कार सवार दोनों मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे ही थे की रॉन्ग साइड से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसके बाद आनन फानन मे दोनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा रायगढ़ मेडिकल कॉलेज मे ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच मे ...
तीन साल की मासूम भटकी, चक्रधरनगर डॉयल 112 ने तत्परता से सकुशल बच्ची को परिजनों तक पहुंचाया
Raigarh

तीन साल की मासूम भटकी, चक्रधरनगर डॉयल 112 ने तत्परता से सकुशल बच्ची को परिजनों तक पहुंचाया

रायगढ़। आज सुबह करीब 10 बजे बोईरदादर स्टेडियम, चक्रधरनगर के सामने करीब तीन साल की बच्ची रोते हुए सब्जी विक्रेताओं को मिली। सब्जी विक्रेताओं ने तत्काल डॉयल 112 और चक्रधरनगर थाना प्रभारी को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने डॉयल 112 के स्टाफ आरक्षक शांति कुमार मिरी को बच्ची की वस्तुस्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची डॉयल 112 की टीम ने बच्ची से बातचीत की, जहां बच्ची ने तोतली आवाज में अपना नाम 'नब्बू' और पिता का नाम 'राजकुमार' बताया, लेकिन घर का पता नहीं बता सकी। स्थानीय सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि वे बच्ची को पिछले दो घंटे से देख रहे थे, लेकिन कोई उसे ढूंढने नहीं आया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को गोद में लेकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया। काफी खोजबीन के बाद तिलक स्कूल के पास एक ...
साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा : डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने उत्तम मेमोरियल कॉलेज में छात्रों को दी गई साइबर अपराधों से बचने की जानकारी
Raigarh

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा : डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने उत्तम मेमोरियल कॉलेज में छात्रों को दी गई साइबर अपराधों से बचने की जानकारी

रायगढ़। साइबर जन जागरूकता पखवाड़े के तहत आज सुबह उत्तम मेमोरियल कॉलेज में  डीएसपी (साइबर सेल) अभिनव उपाध्याय द्वारा छात्रों को विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा उपायों पर विस्तार से बताया गया, उन्होंने साइबर क्राइम के चलित इन बिंदुओं पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए-1. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का महत्व: छात्रों को अपने सभी ऑनलाइन खातों पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करने की सलाह दी गई, ताकि हैकिंग की संभावना कम हो।2. प्रोफाइल की प्राइवेसी ऑन रखना: सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग्स को हमेशा निजी रखें, ताकि केवल विश्वसनीय लोग ही आपकी जानकारी देख सकें।3.अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर मित्रता के खतरे: अनजान लोगों से दोस्ती करने के खतरों पर विशेष जोर दिया गया, ताकि फ़िशिंग और पहचान चुराने जैसे अपराधों से बचा जा सके।4. सेक्सटॉर्शन से बच...
नशा मुक्ति अभियान : ग्राम कलमी में पुलिस ने वाहन चालकों को शराब के दुष्प्रभावों और यातायात सुरक्षा पर दी अहम जानकारी
Raigarh

नशा मुक्ति अभियान : ग्राम कलमी में पुलिस ने वाहन चालकों को शराब के दुष्प्रभावों और यातायात सुरक्षा पर दी अहम जानकारी

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत, आज ग्राम कलमी में पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में वाहन चालकों, खलासियों, और कोयला पार्किंग यार्ड के गार्डों को शराब के नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर निरीक्षक रामकिंकर यादव ने शराब से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शराब न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को भी बुरी तरह प्रभावित करती है। उन्होंने समझाया कि शराब का नियमित सेवन व्यक्ति के शरीर, विशेषकर लीवर और तंत्रिका तंत्र को क्षति पहुंचाता है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। आर्थिक और सामाजिक नुकसान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शराब के कारण व्यक्ति अपनी कमाई का ...