Raigarh

खरसिया-रॉबर्टसन रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव
Kharsia, Raigarh

खरसिया-रॉबर्टसन रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव

दुर्घटना की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस रायगढ़। 20 अक्टूबर को खरसिया-रॉबर्टसन डाउन लाइन के किमी 618ध्20-18 पर एक महिला का अज्ञात शव पाया गया है। घटना की सूचना मालगाड़ी के चालक विजेन्द्र कुमार और ट्रेन मैनेजर एनके भांगे ने खरसिया पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार, लगभग 35 वर्षीय महिला, जो सफेद और लाल साड़ी पहनी हुई थी, दोपहर 12:52 बजे ट्रेन के सामने आ गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। खरसिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच शुरू कर दी है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा ट्रेन से गिरने के कारण हो सकता है। फिलहाल, पुलिस मृतका की पहचान और हादसे के कारणों की गहराई से जांच में जुटी हुई है। खरसिया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत खरसिया पुलिस चौकी को सूचित...
डॉक्टर धरती पर भगवान स्वरूप होते हैं : एसडीओपी
Kharsia, Raigarh

डॉक्टर धरती पर भगवान स्वरूप होते हैं : एसडीओपी

लायंस क्लब खरसिया सिटी एवं अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा किया गया विशाल निशुल्क स्वस्थ शिविर का आयोजन खरसिया। जन सेवा एवं समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था लायंस क्लब खरसिया द्वारा लगातार विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम नि:शुल्क कंप्यूटर कोर्स सिलाई कढ़ाई के कोर्स आदि के प्रशिक्षण शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर आम जनता की सुविधा के लिए आयोजित किए जाते हैं। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज अग्रसेन भवन में नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सम्माननीय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमान प्रभात पटेल के कर कमलों से किया गया। आमंत्रित स्पेशलिस्ट डॉक्टर में सर्वश्री डॉक्टर एलिन कुमार नायक, डॉक्टर पंकज तेजस्वी, डॉक्टर पंकज अंडेलकर, डॉक्टर जागेश्वर सोनकर की उपस्थिति रही। इस विशाल आयोजन में सर्वप्रथम डॉक्टर हितेश गवेल एवं लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि एसडीओपी ...
जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की तीन-चार दिन पुरानी लाश, जांच में जुटी तमनार पुलिस
Raigarh

जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की तीन-चार दिन पुरानी लाश, जांच में जुटी तमनार पुलिस

रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलुपारा- बांजी खोल रोड के पहाड़ी पर एक व्यक्ति की लाश मिली है। बॉडी 3-4 दिन पुरानी बतलाई जा रही है। बॉडी डिस्पोज होने के कारण चेहरा स्पष्ट रूप से दिखलाई नहीं पड़ रहा है, जिससे पुलिस को अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने में मुश्किल हो रही है। मामले की जानकारी मिलने पर तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फॉरेंसिक टीम और तमनार पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृत व्यक्ति की उम्र करीबन 25 वर्ष बतलाई जा रही है, जो नीले रंग की जींस और भूरे कलर की शर्ट पहना हुआ है। राइट हैंड में काला धागा वाला ब्रेसलेट भी पहना हुआ है। लाश पुरानी होने की वजह से शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं दिखलाई पड़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच व व्यक्ति की पहचान की जा रही है। नोट- नीचे की तस्वीर आपके मन को विचलित कर सकती है, कृपया अप...
फेसबुक फ्रेंड ने बनाई युवती की फेक इंस्टाग्राम आईडी, अश्लील तस्वीरें अपलोड कर युवती को किया बदनाम
Raigarh

फेसबुक फ्रेंड ने बनाई युवती की फेक इंस्टाग्राम आईडी, अश्लील तस्वीरें अपलोड कर युवती को किया बदनाम

मामले की शिकायत पर कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल रायगढ़। थाना कोतरारोड़ क्षेत्र में एक युवती की सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर उसे बदनाम करने के मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद आसिफ कुरैशी (24 वर्ष) को जैजेपुर, सक्ती से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित युवती के नाम से फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें निकालकर अश्लील रूप में अपलोड की थीं। उसे आज न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है। घटना का विवरण:पीड़ित युवती के भाई ने 18 अक्टूबर को थाना कोतरारोड़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 17 अक्टूबर को उसकी बहन की सगाई तय हुई थी। अगले दिन एक परिचित युवक ने सूचना दी कि उसकी बहन की अश्लील तस्वीरें एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई हैं। जब परिवार ने यह इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किया, तो पता च...
रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में बॉलमंदिर स्कूल हाल में 7th रोलबाल प्रीमियर लीग चैंपियनशिप का ट्रायल आयोजित
Raigarh

रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में बॉलमंदिर स्कूल हाल में 7th रोलबाल प्रीमियर लीग चैंपियनशिप का ट्रायल आयोजित

रायगढ़। रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में दिनांक 20/10/24 बॉलमंदिर स्कूल हाल में सेवंथ रोलबाल प्रीमियर लीग चैंपियनशिप का ट्रायल आयोजित किया गया था जिसमें अंडर 11, अंडर 14, अंडर 17 लगभग 110 खिलाड़ियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। ट्रायल्स में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान रामचंद्र शर्मा संचालक,संस्कार पब्लिक स्कूल एवं सचिव रायगढ़ क्रिकेट संघ जिला रायगढ़ ,अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल जी रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन,संरक्षक श्री मुकेश मित्तल कलानोरिया जी, उपाध्यक्ष श्री आशीष शर्मा जी रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन,कोषाध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, सचिव आबिद साबरी, कार्यकारिणी सदस्य खगेश पटेल, कार्यकारिणी सदस्य अनूप कुमार टोप्पो रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन के कोच श्री राजा रेशम पटेल, सुश्री सीमा शाह,रोहित सिदार,युवराज सिंह और मधुसूदन सोनी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम रायगढ़ एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल जी न...
घरघोडा नपं में कल से तालाबंदी करेंगे अध्यक्ष और पार्षद
Raigarh

घरघोडा नपं में कल से तालाबंदी करेंगे अध्यक्ष और पार्षद

बुनियादी सेवाएं मुहैया नहीं हो पाने से है नाराजगी रायगढ़। रायगढ। निकाय चुनाव से ठीक पहले घरघोडा नगर पंचायत में सियासत गरमा गई है। नपं अध्यक्ष और पार्षदों ने सोमवार से दफ्तर में तालाबंदी का ऐलान किया है।बुनियादी सेवाएं मुहैया नहीं हो पाने और जनता की परेशानियों की वजह बताकर पार्षदों ने एसडीएम को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर अफसरों की चिंता बढा दी है। नगर पंचायत घरघोड़ा में लंबे समय से सड़क, बिजली, पानी और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की घोर उपेक्षा से आक्रोशित होकर नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों ने तालाबंदी आंदोलन का ऐलान कर दिया है। सड़कों की जर्जर हालत, स्ट्रीट लाइट्स का न जलना, कई वार्डों में बोरवेल खराब होने से पेयजल आपूर्ति बाधित होना और कचरे के अनियमित उठाव से जनता त्रस्त है। इन समस्याओं के समाधान के लिए कई बार प्रशासन से अपील की गई, लेकिन कोई ठोस कदम न उठाने से नाराज अध्यक्ष औ...
नशा मुक्ति विशेष अभियान : पुलिस टीम ने जेएसडब्लू, नहरपाली में नागरिकों को नशे के प्रति किया जागरूक
Kharsia, Raigarh

नशा मुक्ति विशेष अभियान : पुलिस टीम ने जेएसडब्लू, नहरपाली में नागरिकों को नशे के प्रति किया जागरूक

रायगढ़। कल दिनांक 19.10.2024 को नशा मुक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जेएसडब्लू नहरपाली, भूपदेवपुर क्षेत्र के वाहन चालकों और खलासियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। निरीक्षक रामकिंकर यादव ने नशे के कारण होने वाले शारीरिक नुकसान जैसे हृदय, मस्तिष्क, यकृत (लीवर) और फेफड़ों पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि नशा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ती है, जिससे पारिवारिक कलह और झगड़े उत्पन्न होते हैं। नशा परिवार और समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाता है, जिससे व्यक्ति समाज से कटने लगता है। निरीक्षक ने यह भी चेतावनी दी कि नशा व्यक्ति को दुर्घटनाओं और अपराध की ओर धकेल सकता...
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्यों हेतु 9 करोड़ 85 लाख की वित्तीय मंजूरी
Raigarh

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्यों हेतु 9 करोड़ 85 लाख की वित्तीय मंजूरी

विधायक ओपी ने कहा इस स्वीकृति से छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा रायगढ़। वित्त विभाग ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 9 करोड़ 85 लाख रुपए से अधिक की राशि को स्वीकृति प्रदान की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए किए गए प्रावधान के अंतर्गत राशि प्रदान की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य मेडिकल कॉलेज में आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास करना है। विधायक एवं सूबे के मंत्री ओपी चौधरी ने इस वित्तीय स्वीकृति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस स्वीकृति से छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे न केवल छात्रों को लाभ होगा, बल्कि यह क्षेत्र की चिकित्सा सेवाओं को भी सशक्त ...
छाल क्षेत्र में फल-फुल रहा कबाड़ का अवैध कारोबार
Raigarh

छाल क्षेत्र में फल-फुल रहा कबाड़ का अवैध कारोबार

रायगढ़। छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोयलांचल एरिया पर कबाड़ का अवैध कारोबार धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है. कोयलांचल क्षेत्र से लेकर लेकर गाँव गाँव तक इन कबाडिय़ों का नेटवर्क फैला हुआ है.इन कबाडियो पर कार्यवाही के नाम पर खाना पूर्ति कर उन्हें अभय दान दिया जा रहा है। छाल थाना क्षेत्र में कबाडिय़ों की तो क्षेत्र में कोयला खदान संचलित होने से यहाँ आयेदिन लोहे की चोरी का वारदात सामने आते रहता है और अब तक चोरों के सुराग लगाने में पुलिस लगभग नाकाम रही है। इसीलिए थाना क्षेत्र इन दिनों कबाड़ व्यवसाईयों के लिए स्वर्ग बन गया है। इनकी संख्या क्षेत्र मे लगातार बढ़ती ही जा रही है। अधिकांश तौर पर इस व्यवसाय को संचालित करने वाले लोग मूलतरू बाहर यानी कि अन्य प्रदेश से ताल्लुक रखते है। ऐसे लोगों के द्वारा ही इस क्षेत्र मे कबाड़ के व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है। आलम यह है कि पुलिस इन पर न...
सड़क हादसे में मासूम बालक की मौत, माता-पिता घायल, दशकर्म कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा
Raigarh

सड़क हादसे में मासूम बालक की मौत, माता-पिता घायल, दशकर्म कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

रायगढ़। रायगढ़ जिले में दशकर्म कार्यक्रम से लौटते समय सड़क किनारे रखे लकड़ी से टकराकर एक मासूम बालक की मौत हो गई वहीं इस घटना में उसके माता-पिता को भी चोट आई है। उक्त मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चांदीडांड निवासी वेदराम अगरिया ने थाने में सूचना देते हुए बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है। 17 अक्टूबर को उनके एक रिश्तेदार के यहां पुटुकछार से दशकर्म का न्यौता आया था। जिसके बाद उसके बड़ा भाई बोधराम अगरिया, भाभी रामवती अगरिया, भतीजा कुणाल को लेकर अपने-अपने मोटर सायकल से पुटुकछार गया था। इस दौरान रात करीब 7 बजे उसका बड़ा भाई बोधराम अगरिया, भाभी रामवती अगरिया के अलावा भतीजा कुणाल 04 साल एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 यूए 5747 से निकले थे। वेदराम अगरिया ने बताया कि रात करीब 8 बजे उसे सूचना मिली कि...